• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 में पहली बार स्पॉट हुई टॉप 10 अपकमिंग कारों पर डालिए एक नजर

    हमनें ऐसी टॉप 10 अपकमिंग कारों की एक लिस्ट तैयार ​की है जिन्हें 2022 में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया जो 2023 में हो सकती है लॉन्च

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 30, 2022 14:40 ist
    info icon
    published onDec 30, 2022 14:40 IST
    last updated onDec 30, 2022 14:40 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    जब भी कोई नई कार टेस्टिंग के दौरान नजर आती है तो माना ये ही जाता है कि उसे आने वाले दो महीनों के भीतर लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि कई बार कुछ कारों की टेस्टिंग काफी पहले ही शुरू कर दी जाती है जिसके बाद काफी लंबे समय के बाद वो लॉन्च होती नजर आती है। 

    :

    5 डोर महिंद्रा थार

    Five-door Mahindra Thar

    5 डोर महिंद्रा थार को काफी बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जाता रहा है। ये अपने 3 डोर वर्जन के मुकाबले ज्यादा प्रैक्टिकल और ज्यादा फीचर लोडेड साबित होगी। चूंकि महिंद्रा इस बार ऑटो एक्सपो में भाग नहीं ले रही है इसलिए माना जा रहा है कि 2023 में इसे किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये (एक्सशोरूम) हो सकती है। 

    5 डोर मारुति जिम्नी

    5-door Maruti Suzuki Jimny spied

    इस साल सितंबर में मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर को पहली बार भारत में स्पॉट किया गया था और ये पूरे कवर के साथ नजर आई थी। ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध जिम्नी 3 डोर के इस लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन को काफी समय ये तैयार किया जा रहा है और ये दूसरे देशो में भी टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। तब से इससे जुड़े काफी सारे स्पाय शॉट्स सामने आ चुके हैं और हाल ही में इसके इंटीरियर से जुड़ा स्पाय शॉट भी सामने आया है। मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान शोकेस किया जाएगा और इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) रखी जा सकती है। 

    3 रो स्ट्रिोएन सी3

    Three-row Citroen C3

    इस साल अगस्त में 3 रो सिट्रोएन एसयूवी को स्पॉट किया गया था। इससे ठीक पहले कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक सी3 को लॉन्च किया गया था। स्पाय शॉट्स को देखें तो ये सी3 से काफी लंबी नजर आ रही है और इसकी स्टाइलिंग सी5 से इंस्पायर्ड लग रही है। एक स्पाय शॉट में इसमें थर्ड रो सीट्स को भी देखा जा सकता है। 3 रो सिट्रोएन सी3 को यहां 9 लाख रुपये (एक्सशोरूम) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। 

    सिट्रोएन ईसी3

    Citroen eC3

    सिट्रोएन सी3 के इलेक्ट्रिक वर्जन ईसी3 को कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ये एक चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई थी और देखने में ये रेगुलर सी3 जैसी ही लग रही थी। ईसी3 में 50केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया जा सकता है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 350 किलोमीटर तक हो सकती है। इसे अगले साल 12 लाख रुपये की संभावित शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: 2022 में लॉन्च हुई सभी इलेक्ट्रिक कारों पर डालें एक नज़र

    मारुति बलेनो बेस्ड एसयूवी

    Maruti Baleno SUV

    मारुति इस वक्त काफी सारे मॉडल्स पर काम कर रही है जिनमें से एक बलेनो बेस्ड एसयूवी भी है जिसे काफी बार देखा जा चुका है। पहली बार ये अगस्त में ब्लैक कैमोफ्लाज के साथ नजर आई थी जहां इसका साइड प्रोफाइल बलेनो जैसा लग रहा था। इसका फ्रंट और रियर प्रोफाइल अलग नजर आएगा और इसमें एक्सट्रा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसके रियर पार्ट पर स्वूपिंग रूफलाइन और हंप टाइप बूट शेप देखी गई है। मारुति इसे ऑटो एक्सपो 2023 शोकेस करेगी जिसके बाद 2023 के आखिर तक इसे लॉन्च किया जाएगा। 

    हेक्टर और हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट

    MG Hector Plus facelift

    एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस के अपडेटेड वर्जन के टीजर 2022 में जारी हो चुके हैं जबकि इन्हें 2023 में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में भारत में पहली बार एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट को देखा गया है। लीक हुई तस्वीरों और स्पाय शॉट्स को देखें तो इतना तो तय है कि दोनों एसयूवी कारों में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर,क्रोम हेडलैंप सराउंड और स्लीक हेडलैंप्स देकर फ्रंट को पूरी तरह बदला गया है। इससे पहले एमजी द्वारा हेक्टर फेसलिफ्ट को लेकर जारी किए गए टीजर के जरिए ये बात सामने आई थी कि कंपनी इसके इंटीरियर को पूरी तरह से बदल देगी जो कि एमजी हेक्टर प्लस में भी नजर आएगा। 

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी शोकेस कर सकती है ये कारें

    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट 

    Tata Harrier facelift

    टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम चल रहा है और इसे पहली बार भारत में एडीएएस फीचर के लिए राडार मॉड्यूल के साथ स्पॉट किया गया था। पूरे कवर के साथ नजर आई हैरियर फे​सलिफ्ट में नई ग्रिल और एयर डैम्स के साथ फ्रंट प्रोफाइल अपडेशन की कुछ झलक देखने को मिली थी। इस कार के अपडेटेड मॉडल में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस ही रखे जाएंगे और इसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया जा सकता है। नई टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये तक हो सकती है। 

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट

    Tata Safari Facelift

    चूंकि ये हैरियर पर ही बेस्ड कार है ऐसे में कंपनी सफारी को भी फेसलिफ्ट अपडेट देने का काम कर रही है। इस साल के आखिर में स्पॉट हुई टाटा सफारी फेसलिफ्ट में भी हैरियर के समान ही अपडेट्स नजर आ सकते हैं। सफारी के अपडेटेड वर्जन में भी एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा। 

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट 

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के फेसलिफ्ट मॉडल के बेस वेरिएंट और टॉप वेरिएंट को इस साल पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इसके टॉप वेरिएंट में मैश पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल,बड़े एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और नए डिजाइन के व्हील्स नजर आए थे। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें 83 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर पेट्रोल और 100 पीएस पावरफुल 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे और साथ ही पहले की तरह इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा। हुंडई इसे 5.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। हमारा मानना है कि कंपनी इस हैचबैक के सेडान वर्जन ऑरा को भी यही सब अपडेट्स दे सकती है मगर इसे अभी तक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट नहीं किया गया है। 

    2023 में इनमें से कौनसी कार का है आपको इंतजार? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है