• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन e-c3 एक्स

    4.288 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 11.99 - 13.26 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    सिट्रोएन e-c3 एक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज325 किमी
    पावर56.22 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी29.2 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी
    बूट स्पेस315 लीटर
    सीटिंग कैपेसिटी5

    सिट्रोएन e-c3 एक्स प्राइस

    eC3 के 4 वेरिएंट हैं, कीमत ₹12.90L से शुरू, सभी में एक ही 29.2 kWh LFP बैटरी है जो 320 km MIDC रेंज देती है, 42 kW (57 PS) इलेक्ट्रिक मोटर और 143 Nm का इंस्टेंट टॉर्क के साथ। यह Citroen की इलेक्ट्रिक C3 है, जो इंडियन सड़कों के लिए सही ग्राउंड क्लीयरेंस (180 mm) वाली सबसे अफोर्डेबल EV है। Feel (₹12.90L) बेस है, इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स, 25.6cm टचस्क्रीन (wireless CarPlay + Android Auto के साथ), बॉडी-कलर्ड बंपर्स और कवर्स वाले 15-inch व्हील्स मिलते हैं। Shine DT (₹13.41L) इसे टॉप करती है, इसमें बड़ी 26cm HD टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 15-inch dual-tone अलॉय, dual-tone रूफ, लेदरेट स्टीयरिंग, पुश स्टार्ट और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। लाइनअप में एक आने वाला वेरिएंट ({{upcoming_price}}) भी है जो लॉन्च होना बाकी है। ज़्यादातर बायर्स Feel (₹12.90L) पर आते हैं, wireless CarPlay वाली 25.6cm टचस्क्रीन, ड्यूल एयरबैग्स, 320 km MIDC रेंज और गड्ढों को संभालने वाले सही 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए, बिना Shine DT के ऑटोमैटिक क्लाइमेट, dual-tone अलॉय, पुश स्टार्ट और कॉन्ट्रास्ट रूफ के लिए ~₹51K एक्स्ट्रा चुकाए।

    और देखें
    e-c3 एक्स लाइव(बेस मॉडल)29.2 केडब्ल्यूएच, 325 किमी, 56.22 बीएचपी11.99 लाख*
    e-c3 एक्स लाइव (o)29.2 केडब्ल्यूएच, 325 किमी, 56.22 बीएचपी12.35 लाख*
    टॉप सेलिंग
    e-c3 एक्स शाइन(टॉप मॉडल)29.2 केडब्ल्यूएच, 325 किमी, 56.22 बीएचपी
    13.26 लाख*

    सिट्रोएन e-c3 एक्स रिव्यू

    Overview

    पेट्रोल/डीजल इंजन वाली कारें प्रति किलोमीटर कितना लीटर फ्यूल खर्च करती है इससे तो फर्क पड़ता ही है, साथ ही अब ये भी देखा जाने लगा है कि ये प्रति किलोमीटर कितना पॉल्यूशन फैलाती है। जहां एक तरफ प्रदूषण को लेकर अब बहुत ज्यादा सख्ती बरती जा रही है और पेट्रोल/डीजल के दाम भी बढ़ने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लंबी रेंज और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ शिफ्ट होने लगे हैं। यदि आपको एक हैचबैक कार चाहिए तो एंट्री लेवल सेगमेंट आपको काफी कम ईवी के ऑप्शंस मिलेंगे। इनमें से एक है सिट्रोएन ईसी3 और क्या ये अपने कॉम्पिटिशन में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक हैचबैक के मुकाबले 3 से 4 जनों की फैमिली के हिसाब से है काफी अच्छी कार ? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    Exteriorइस कार को आप किसी एंगल से भी देखें आपको ये सी3 लगेगी ना कि ईसी3। हालांकि इसके रियर और साइड्स में कुछ बैजिंग के साथ ड्राइवर साइड के फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप दिया गया है, जिससे ये पता चल जाता है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है। सिट्रोएन को इसे सी3 से एक अलग कार दिखाने के लिए नई ग्रिल, पैनल्स और नई बैजिंग देनी चाहिए थी। 

    Exterior

    ऑल अराउंड बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स होने के कारण इसका रोड प्रजेंस काफी दमदार नजर आता है। वहीं ऊंचा स्टांस होने के चलते भी इसे एसयूवी जैसी अपीयरेंस मिलती है। इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 170 मिलीमीटर का अच्छा खासा ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। हालांकि इसमें फ्लैप टाइप डोर हैंडल्स और फेंडर माउंटेड इंडिकेटर्स जैसे एलिमेंट्स नहीं दिए गए हैं जो कि मॉडर्न हैचबैक कारों में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेयर की भी कमी है जो आपको लगभग हर इलेक्ट्रिक कार में देखने को मिल जाएगी। 

    और देखें

    Interior

    ईसी3 का केबिन डिजाइन सी3 हैचबैक जैसा ही है। ईसी3 के डैशबोर्ड पर डॉटेड पैटर्न, वेंट्स का डिजाइन, कॉन्ट्रास्ट कलर और फ्लोर मैट्स काफी ट्रेंडी नजर आते हैं। सिट्रोएन ने इस इलेक्ट्रिक कार में ग्रे और ऑरेन्ज थीम के डैशबोर्ड के ऑप्शंस भी रखे हैं।

    Interior

    स्टाइलिश एलिमेंट्स पसंद करने वालों को तो ये चीजें काफी पसंद आएंगी, मगर ईसी3 के केबिन की क्वालिटी से आप कुछ और उम्मीदें जरूर रखेंगे। इसके केबिन में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल्स कुछ बेहतर हो सकते थे और कुछ एरिया में क्रीज का इस्तेमाल ठीक ढंग से किया जाना चाहिए था। एक अच्छी बात ये है कि ईसी3 में ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलती है जिससे आपको एक अच्छी ओवरऑल विजिबिलिटी मिलती है, ऐसे में नए ड्राइवर को भी भारी ट्रैफिक में इस कार को ड्राइव करने का कॉन्फिडेंस मिलता है। 

    प्रैक्टिकैलिटी

    Citroen eC3 door pockets
    Interior

    जब बात प्रैक्टिकैलिटी की आती है तो इसके हर डोर पॉकेट्स में 1 लीटर तक की बॉटल आराम से रखी जा सकती है। इसके सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स दिए गए हैं और वॉलेट या दूसरी चीजें रखने के लिए सेंटर कंसोल के पीछे ही एक गहरा ओपन स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा एसी कंट्रोल्स के नीचे ही शेल्फ भी दी गई है, जहां आप अपना फोन रख सकते हैं। साथ ही इसमें हैंडब्रेक के नीचे छोटा सा स्पेस भी दिया गया है और इसी के पीछे एक और बॉटल होल्डर दिया गया है। हालांकि इसमें रियर पावर विंडो के कंट्रोल्स फ्रंट बॉटल होल्डर के आगे दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठे पैसेंजर को बोतल रखे होने की स्थिति में उन्हें कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

    Interior

    ईसी3 के केबिन में तीन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं जिनमें से एक आगे और बाकी के दो पीछे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 12 वोल्ट का पावर सॉकेट भी दिया गया है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन और टाइप सी पोर्ट नहीं दिया गया है जो इस बजट की कारों में आसानी से मिल जाते हैं।

    फीचर्स 

    Interior

    ईसी3 की फीचर लिस्ट इसकी कीमत को कहीं से भी वाजिब नहीं ठहराती है। इंफोटेनमेंट यूनिट को छोड़कर इसकी फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, मैनुअल एसी और ओआरवीएम के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट काफी बेसिक नजर आते हैं जो इसके टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं, जबकि ईसी3 की ऑन रोड कीमत ही 13 लाख रुपये है। 

    Interior

    हालांकि इसमें दिया गया 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। लेकिन एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले अचानक से कभी कभी डिसकनेक्ट भी हो जाते हैं और हमनें भी ब्लूटूथ डिवाइस को जोड़ने या उसे हटाने के दौरान कार के इंफोटनमेंट में ये बग देखा था। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट से ऐसी चीजें आसानी से दूर हो जाएगी। इसकी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स काफी स्मूद है और इसका रिस्पॉन्स टाइम भी अच्छा है। और यदि आप इसका इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो इसका यूजर इंटरफेस आपको आसानी से समझ आ जाएगा। 

    Interior

    इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कि उतना अच्छा नहीं है। इसमें बैटरी परसंटेज, रेंज, ट्रिप ए एंड बी और चार्जिंग डीटेल्स जैसी बेसिक इंफॉर्मेशन ही दिखाई देती है। हालांकि ये सभी इंफॉर्मेशन सेपरेट स्क्रीन पर दिखती है और ड्राइवर को हर चीज के बारे में जानने के लिए अलग-अलग मोड्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। सिट्रोएन को यहां एक बेहतर एमआईडी देनी चाहिए थी जहां सिंगल स्क्रीन पर और भी तरह की जानकारियां देखी जा सके। 

    Interior

    ईसी3 में 4 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जिसे नॉर्मल वॉल्यूम पर रखने में तो कोई समस्या नहीं आती है, मगर जैसे ही वॉल्यूम बढ़ाई जाती है तो ऑडियो काफी बिगड़ा हुआ सा साउंड करने लगता है। इसके अलावा ईसी3 में ड्राइवर सीट के लिए सीट हाइट एडजस्टमेंट और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    इसमें जो फीचर्स नहीं दिए गए हैं उसकी लिस्ट काफी लंबी है। इस कार में आपको पैसिव कीलेस एंट्री, रियर कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे, जिनके होने से ये एक पैसा वसूल कार बन सकती थी। 

    स्पेस और रियर सीट कंफर्ट

    Interior

    सिट्रोएन ने इस मोर्चे पर तो कोई समझौता नहीं किया है और ईसी3 में रियर सीट पर दो लोगों के लिए तो काफी जगह बनाई गई है। एक औसत भारतीय की ऊंचाई के हिसाब से इस कार में अच्छा हेडरूम और लेगरूम स्पेस मिल जाता है और ग्लास एरिया भी बड़ा होने से केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है। जैसा कि हमनें पहले भी बताया कि इसमें दो यूएसबी चार्जर दिए गए हैं। 

    इसकी सीटों का बैकरेस्ट एंगल काफी रिलेक्स फील कराता है और सीटों की कुशनिंग भी काफी अच्छी है, जिससे सिटी में एक आरामदायक सफर मिलता है। हालांकि एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट की इस कार में कमी महसूस होती है। कुल मिलाकर इस कार का कंफर्ट लेवल तो संतोषजनक है और सिट्रोएन ने बिना कोई समझौता किए ऐसी छोटी छोटी चीजों पर अच्छे से काम किया है। 

    और देखें

    eC3 boot space with all rows up
    eC3 boot space with seats folded
    ईसी3 में 315 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो सी3 के बराबर ही है। कॉम्पिटिशन में मौजूद दूसरी कारों के उलट इसमें बूट स्पेस से कोई समझौता किए बिना फुल साइज स्पेयर व्हील भी दिया गया है। ज्यादा स्पेस के लिए इसकी रियर सीटों को फोल्ड डाउन भी किया जा सकता है। इस कार का फ्लोर एकदम फ्लैट है, जिससे आप नीचे की तरफ भी सूटकेस रख सकते हैं।

    और देखें

    Performance

    ​ईसी3 की फुल चार्ज रेंज 232 किलोमीटर है। ये सर्टिफाइड रेंज से 82 किलोमीटर कम है। हालांकि इस रोड टेस्ट के आखिर दौर में एक समस्या भी आई थी। दरअसल कार की एमआईडी पर 1 परसेंट बैटरी के साथ 5 किलोमीटर की रेंज शो हो रही थी जबकि कार आगे बढ़ ही नहीं रही थी। जिन दूसरी इलेक्ट्रिक कारों का हमनें टेस्ट किया, उनमें इमरजेंसी की स्थिति में कुछ चार्जिंग रिजर्व रखने की सुविधा भी मिलती है, भले ही बैटरी जीरो परसेंट ही क्यों ना हो जाए। 

    ईसी3 को डॉमेस्टिक और डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। 15 एम्पियर के होम चार्जर से ये कार 8 घंटे में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट की बात करें तो ईसी3 को हमनें 120 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आपको मिलेगी इस लिंक में। 

    सिटी ड्राइव

    Performance

    इलेक्ट्रिक सी3 को स्टार्ट करना इसके आईसीई मॉडल जैसा ही है, जहां आप चाबी लगाकर घुमाते हैं और फिर ये स्टार्ट हो जाती है। कम से कम कंपनी को इसके टॉप वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर तो देना ही चाहिए था। इसमें ड्राइव, रिवर्स और न्यूट्रल करने के लिए ड्राइव सलेक्टर का फीचर दिया गया है और इसका प्रोसेस काफी स्लो महसूस होता है। ड्राइव से कार को रिवर्स होने में काफी समय लगता है, जिससे सिटी के ट्रैफिक में यूटर्न लेते समय काफी कठिनाई आती है। चढ़ाई चढ़ते समय भी हैंडब्रेक्स का लगा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर नहीं दिया गया है। 

    Performance

    सिट्रोएन की इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में 29.2 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जिसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज ऑन पेपर्स तो 320 किलोमीटर है। इस बैटरी पैक के साथ 57 पीएस की पावर और 143 एनएम का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी है। आपको इसका पावर आउटपुट भले ही कम नजर आए, मगर 143 एनएम की टॉर्क मिलने से ये कार कहीं अटकेगी नहीं। इसका पैडल रिस्पॉन्स काफी क्विक है और खासतौर पर 20 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड या 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के दौरान रिस्पॉन्स अच्छा  मिलता है और आपको किसी दूसरे व्हीकल को ओवरटेक करने में दिक्कत नहीं आती है। कुल मिलाकर सिटी में तो बिना किसी परेशानी के ये इलेक्ट्रिक कार आराम से ड्राइव की जा सकती है। 

    Performance

    सिटी में काफी तेज होने के बावजूद भी सी3 हैचबैक के मुकाबले ईसी3 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को छूने में काफी समय लेती है। इसका कारण ये है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के बाद इसको 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10 सेकंड्स का ज्यादा समय लगता है। इसलिए हाईवे पर ये कम पावरफुल महसूस होती है। बता दें कि इसकी टॉप स्पीड ही 102 किलोमीटर प्रति घंटे है जो एक्सप्रेस वे पर ड्राइव करने के लिहाज से काफी कम है। 

    और देखें

    Ride and Handling

    सिटी में ईसी3 के सस्पेंशंस खराब रास्तों या उछालों को आराम से झेल लेते हैं। ये कार स्पीड ब्रेकर्स और गड्ढों का सामना भी आराम से कर लेती है, मगर एकदम से कोई गहरा गड्ढा या कोई ऊंचा स्पीड ब्रेकर जैसा कुछ आ जाए तो आपको उसका अहसास केबिन में जरूर होगा। यहां तक कि हाई स्पीड के दौरान मिलने वाली स्टेबिलिटी भी आपको हमेशा कॉन्फिडेंस देती रहती है। पूरी दुनिया में सिट्रोएन की कारें अपनी सुपीरियर राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। भारत में हमनें सी5 एयरक्रॉस एसयूवी में भी ये चीज बखूबी देखी थी। हम कोई कंपेरिजन तो नहीं कर रहे, मगर सिट्रोएन जैसे ब्रांड को ईसी3 के मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को देखते हुए इसमें अच्छा राइड कंफर्ट मुहैया कराना चाहिए था। 

    और देखें

    ईसी3 इस समय दो वेरिएंट्स: लाइव और फील में उपलब्ध है जिनकी कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 12.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ईसी3 का मुकाबला टाटा टियागो ईवी से है और ये एमजी कॉमेट ईवी से थोड़ी बड़ी और मंहगी कार भी है। 

    और देखें

    Verdict

    ईसी3 अच्छे लुक वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है जिसमें अच्छा खासा स्पेस दिया गया है और ये काफी प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल भी है। सिटी में ये आराम से ड्राइव की जा सकती है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। सिटी के हिसाब से ये अच्छी ड्राइविंग रेंज भी देती है और इसमें ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है। 

    हालांकि सिट्रोएन ने इसके केबिन में अच्छे मै​टेरियल्स का इस्तेमाल नहीं किया है और इसमें काफी सारे फीचर्स की भी कमी महसूस होती है। टाटा टियागो ईवी के मुकाबले में मौजूद इस कार की ज्यादा कीमत को देखते हुए हमनें इन कमियों के होने की उम्मीद नहीं की थी। 

    अब आखिर में सवाल ये उठता है कि आपको क्यों ईसी3 कार लेनी चाहिए? तो हमारा जवाब है कि यदि आप एक बिजनेसमैन हैं और कम रनिंग कॉस्ट में रोजाना एक कार सिटी में इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपको कार में बहुत सारा स्पेस भी चाहिए और आप फीचर्स और अपीयरेंस के मुकाबले प्रैक्टिकैलिटी को तवज्जो देते है तो ​ईसी3 आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होगी।

    और देखें

    सिट्रोएन e-c3 एक्स की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • पहली बार कार ड्राइव करने जा रहे लोगों के लिए भी चलाने में है आसान
    • स्पेशियस और प्रैक्टिकल है इसका केबिन
    • सेगमेंट में बेस्ट है इसकी ड्राइविंग रेंज

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता है इससे
    • पावर्ड ओआरवीएम जैसे फीचर की कमी
    • स्टैंडर्ड सी3 से ज्यादा महंगी है ये इलेक्ट्रिक कार

    सिट्रोएन e-c3 एक्स कंपेरिजन

    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    Rs.11.99 - 13.26 लाख*
    टाटा नेक्सन ईवी
    टाटा नेक्सन ईवी
    Rs.12.49 - 17.89 लाख*
    टाटा पंच ईवी
    टाटा पंच ईवी
    Rs.9.79 - 12.99 लाख*
    किया सिरोस ईवी
    किया सिरोस ईवी
    Rs.13.50 - 20 लाख*
    टाटा कर्व ईवी
    टाटा कर्व ईवी
    Rs.17.19 - 19.69 लाख*
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    Rs.13.04 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    Rs.13.89 - 14.96 लाख*
    एमजी जेडएस ईवी
    एमजी जेडएस ईवी
    Rs.17.99 - 20.75 लाख*
    रेटिंग4.2User Review (88)रेटिंग4.5User Review (245)रेटिंग4.8User Review (43)रेटिंग4.7User Review (3)रेटिंग4.7User Review (139)रेटिंग4.8User Review (4)रेटिंग4.6User Review (10)रेटिंग4.2User Review (128)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी29.2 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 45 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 40 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी55 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी32 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी39.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी50.3 केडब्ल्यूएच
    रेंज325 किमीरेंज275 - 489 किमीरेंज275 - 350 किमीरेंज443 - 526 किमीरेंज502 किमीरेंज391 किमीरेंज456 किमीरेंज461 किमी
    चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनटचार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 4.6 घंटेचार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)चार्जिंग टाइम7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 9 घंटे (0-100%)
    पावर56.22 बीएचपीपावर127 - 142 बीएचपीपावर87 - 127 बीएचपीपावर133 - 169 बीएचपीपावर165 बीएचपीपावर35.79 बीएचपीपावर147.51 बीएचपीपावर174.33 बीएचपी
    एयरबैग4-6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंe-c3 एक्स बनाम नेक्सन ईवीe-c3 एक्स बनाम पंच ईवीe-c3 एक्स बनाम सिरोस ईवीe-c3 एक्स बनाम कर्व ईवीe-c3 एक्स बनाम एक्सप्रेस टी ईवीe-c3 एक्स बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ ईवीe-c3 एक्स बनाम एमजी जेडएस ईवी

    सिट्रोएन e-c3 एक्स न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • सिट्रोएन ईसी3 1500 किलोमीटर रिव्यू:मुंबई तक की लॉन्ग ड्राइव
      सिट्रोएन ईसी3 1500 किलोमीटर रिव्यू:मुंबई तक की लॉन्ग ड्राइव

      तीन महीने हो गए हैं और मैनें ईसी3 को सिर्फ़ शहर में ही चलाया है।

      अंशon सितंबर 29, 2025
    • सिट्रोएन ईसी3 1000 किलोमीटर रिव्यू: इलेक्ट्रिक कार को ड्राइव करने के बाद पता चली ये कुछ खामियां
      सिट्रोएन ईसी3 1000 किलोमीटर रिव्यू: इलेक्ट्रिक कार को ड्राइव करने के बाद पता चली ये कुछ खामियां

      इसकी राइड क्वालिटी और सिटी ड्राइविंग अच्छी है, लेकिन ईसी3 ने कुछ अजीब कारणों से मुझे परेशान किया

      अंशon अगस्त 25, 2025
    • सिट्रोएन ईसी3 लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन: काफी प्लेन है ये
      सिट्रोएन ईसी3 लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन: काफी प्लेन है ये

      इस कार के बारे में ज्यादा बात करने के लिए कुछ है नहीं क्योंकि ये काफी प्लेन और सिंपल कार है और ये कुछ कारों के लिए सही चीज है मगर एक 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की इलेक्ट्रिक कार कार का प्लेन और सिंपल होना अखर सकता है।

      अंशon जून 26, 2025
    • सिट्रोएन ईसी3: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      सिट्रोएन ईसी3: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      यदि आपको एक हैचबैक कार चाहिए तो एंट्री लेवल सेगमेंट आपको काफी कम ईवी के ऑप्शंस मिलेंगे।

      भानुon जून 23, 2023

    सिट्रोएन e-c3 एक्स यूज़र रिव्यू

    4.2/5
    पर बेस्ड88 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (88)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (21)
    • कंफर्ट (38)
    • माइलेज (7)
    • इंजन (8)
    • इंटीरियर (24)
    • स्पेस (18)
    • कीमत (21)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • p
      prince gabra on मार्च 05, 2026
      5
      The Best Option To Buy An Ev
      This car is the best option to buy as a ev, i am realy impressed from this car it is the best car I ever used, its maintenance is also not that much costly, it is a bugget friendy car and I have not faced any problem from this car ever I am thinking to buy one more I love it, it's the best car ever it's designs to cool and futuristic
      और देखें
      3
    • p
      parth shinde on अक्टूबर 31, 2025
      3.2
      Overall Experience Is Good But Mileage And Comfort
      Overall experience is good but the issue is in long distance travelling I recently travelled nearly 1800km but mileage per charge is below 200km I'm using this car as family car since 1 year but mileage as compared to other cars is very low as the price is in same range, literally charging, and finding charging station is the big task travelling long distance in this car, Also seats are not comfortable no adjustable neck support, also features are very minimum, like Just android auto, by the way good but for city travel
      और देखें
      6 1
    • k
      kausik on नवंबर 29, 2024
      4.2
      Compact Electric Car
      The Citroen eC3 is a fun and practical EV for city driving. Its compact size, good range and comfortable interiors make it a great urban companion. While it lacks some advanced features, its affordability and practicality make it an attractive option for first-time EV buyers.
      और देखें
      1
    • s
      shivangi on नवंबर 13, 2024
      4.2
      Compact, Economical And Fun
      The Citroen eC3 is an excellent eclectic hatch for city driving. It is compact, easy to manoeuvre and decent driving range of 200 km for daily commute. The cabin is simple but comfortable and the decent tech, smartphone connectivity and touchscreen music system. I love the eC3 because of how smooth and quiet the ride is and without burning a hole in my pocket for petrol. It is an affordable and economical choice.
      और देखें
      1 1
    • a
      amir on अक्टूबर 23, 2024
      4
      Very Economical
      We need a spacious EV for our daily commutes and Citroen eC3 has been the perfect choice. It is actually very economical for us, with running cost being about Rs2.4 every kilometer. I am thinking of taking it for a short road trip to jaipur.
      और देखें
    • सभी e-c3 एक्स रिव्यूज देखें

    सिट्रोएन e-c3 एक्स रेंज

    सिट्रोएन e-c3 एक्स की रेंज 325 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक325 किमी
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      सिट्रोएन e-c3 एक्स प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) सिट्रोएन e-c3 एक्स की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में e-c3 एक्स की ऑन-रोड कीमत 12,63,177 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) सिट्रोएन e-c3 एक्स के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 11.37 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से सिट्रोएन e-c3 एक्स की ईएमआई ₹24,050 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.26 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) सिट्रोएन e-c3 एक्स में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) सिट्रोएन e-c3 एक्स ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Q ) क्या सिट्रोएन e-c3 एक्स में सनरूफ मिलता है ?
      A ) सिट्रोएन e-c3 एक्स में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) Is Citroen eC3 Recharge available in Nagpur?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) Yes, but for the availability, we would suggest you to please connect with the n...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 8 Jun 2024
      Q ) What is the service cost of Citroen eC3?
      By CarDekho Experts on 8 Jun 2024

      A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ci...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the range of Citroen eC3?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The Citroen eC3 has driving range of 320 km on a single charge.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 28 Apr 2024
      Q ) What is the seating capacity of Citroen eC3?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

      A ) The Citroen eC3 has seating capacity of 5.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 19 Apr 2024
      Q ) What is the maximum range of Citroen eC3?
      By CarDekho Experts on 19 Apr 2024

      A ) The Citroen eC3 gets a 29.2 kWh battery pack paired with an electric motor that ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      28,733ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      सिट्रोएन e-c3 एक्स ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में e-c3 एक्स की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.13.74 - 15.18 लाख*
      मुंबईRs.12.59 - 13.91 लाख*
      पुणेRs.12.59 - 13.91 लाख*
      हैदराबादRs.12.61 - 13.93 लाख*
      चेन्नईRs.12.60 - 13.93 लाख*

      ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें
      सितंबर ऑफर देखें

      सिट्रोएन e-c3 एक्स लेटेस्ट अपडेट

      • 17 जून 2026: सिट्रोएन ने ईसी3 एक्स को लॉन्च किया है, इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

      • 3 जून 2026: सिट्रोएन ने नई ईसी3 का टीजर जारी किया है, इसे ईसी3 एक्स नाम दिया जाएगा। इसमें पेट्रोल पावर्ड सी3 वाले फीचर अपडेट मिल सकते हैं।

      • 4 सितंबर 2025: सिट्रोएन ईसी3 की कीमत में बदलाव होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी दर में बदलाव नहीं हुआ है।

      • 1 सितंबर 2025: सिट्रोएन ईसी3 मूलरूप से सी3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन है, इसमें 29.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 57 पीएस की पावर और 143 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है