महिंद्रा थार रॉक्स
महिंद्रा थार रॉक्स कीमत एन्ड& वेरिएंट
Thar Roxx के 21 वेरिएंट हैं, ₹12.52L से शुरू, 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीज़ल में, 6MT और 6AT के साथ, RWD और Diesel 4x4 में। MX1 RWD (₹12.52L) बेसिक 5-door है, इसमें डुअल एयरबैग्स, ESC, ABS और R18 स्टील व्हील्स मिलते हैं, टचस्क्रीन या क्रूज़ नहीं। MX3 (₹15.28L से) में 6 एयरबैग्स, वायरलेस Android Auto वाली 26.03cm टचस्क्रीन, पुश स्टार्ट, क्रूज़, रियर AC वेंट्स और इलेक्ट्रिक ORVMs मिलते हैं। MX5 (₹17.07L से) में R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सिंगल-पेन सनरूफ, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है। AX5L में Adrenox connect, Harman Kardon ऑडियो और फुल Level 2 ADAS जुड़ते हैं। AX7L सबसे ऊपर है, इसमें R19 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, Skyroof panoramic सनरूफ, Dolby Atmos और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। ज़्यादातर बायर्स MX5 RWD Diesel MT (₹17.07L) पर आते हैं, यहाँ आपको 6 एयरबैग्स, वायरलेस CarPlay वाली 26.03cm टचस्क्रीन, R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, LED प्रोजेक्टर्स और लेदरेट मिल जाते हैं, और MX5 4WD Diesel MT के सिलेक्टेबल टेरेन मोड्स वाले असली 4x4 के लिए ~₹2.35L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।
महिंद्रा थार रॉक्स स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1997 सीसी - 2184 सीसी |
| पावर | 150 - 174 बीएचपी |
| टॉर्क | 330 एनएम - 400 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | रियर व्हील ड्राइव और 4डब्ल्यूडी |
| माइलेज | 12.4 से 15.2 किमी/लीटर |
थार रॉक्स 2026: लेटेस्ट updates
-
23 जनवरी 2026: महिंद्रा ने थार रॉक्स स्टार एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 16.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें स्टील्थ लुक के लिए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
थार रॉक्स expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- शानदार रोड प्रजेंस - ये दूसरी फैमिली एसयूवी से काफी ऊंची है।
- प्रीमियम इंटीरियर - इसमें लैदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट टच डैशबोर्ड एवं डोर पैड्स दिए गए हैं।
- इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्युअल डिस्प्ले और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- उतना बेहतर नहीं है इसका राइड कंफर्ट। इसमें खराब सड़कों पर साइड टू साइड मूवमेंट होता है।
- पेट्रोल और डीजल मॉडल कम माइलेज देते हैं।
- व्हाइट इंटीरियर - आसानी से गंदी हो सकती है इसकी फैब्रिक रूफ, जिसे साफ करना नहीं होगा आसान। लैदरेट सीट्स को आराम से किया जा सकता है मैनेज।
महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू
ओवरव्यू
महिंद्रा थार रॉक्स केेवल एक रियर डोर वाली थार से कुछ ज्यादा है। इसमें थार का रग्ड ऑफ रोड एसयूवी फॉर्मुला नजर आता है और ये काफी टेक लोडेड,फैमिली फ्रेंडली और शानदार अपील वाली कार है।

थार रॉक्स के साथ मैंने काफी वक्त बिताया है जहां मैंने महिंद्रा की दूसरी एसयूवी कारों के मुकाबले इसके साथ ज्यादा ऑफ रोडिंग की और यहां तक कि एक दिन के भीतर भारत के 4 राज्यों से होकर गुजरा। क्या कुछ है इसमें सही और कहां नजर आती है बेहतरी की गुंजाईश, ये सब जानेंगे आप इस रिव्यू में:
एक्सटीरियर
थार का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू ये है कि हमें इसकी रोड प्रजेंस काफी दमदार लगी और थार रॉक्स के साथ तो ये चीज और बेहतर हो गई है। हां ये कार लंबी है और इसका व्हीलबेस भी लंबा है। हालांकि,इसकी चौड़ाई भी बढ़ी है जिससे इसका रोड प्रजेंस बेहतर हुआ है।

थार रॉक्स के लुक्स जाने पहचाने से लगते हैं मगर अलग तरह की आगे वाली ग्रिल और सी शेप के एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स से ये अलग भी लगती है। इसके अलावा इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स,एलईडी इंडिकेटर्स और एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं।

इसके साइड की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव अलॉय व्हील्स के रूप में नजर आएगा। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनपर बड़े से ऑल टैरेन टायर चढ़े हैं। इसके पीछे वाला दरवाजा पूरी तरह से नया है और यहां भी हिंजेस दिए गए हैं। यदि इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए जाते तो ये चीज मुझे काफी पसंद आती।
3 डोर थार के मुकाबले एक सुविधा वाला फीचर जो इसमें देना चाहिए था वो है रिमोट ओपनिंग फ्यूल फिलर कैप जो कि कार के अंदर से ही ऑपरेट किया जा सकता है।
नोट: यदि आपको कार का ब्लैक रूफ पोर्शन हटाना है तो सोच के देखिए ये ओपन टॉप जीप या कन्वर्टिबल लगेगी। मगर इसमें ये ऑप्शन नहीं दिया गया है।

थार 3 डोर के मुकाबले थार रॉक्स का पीछे का हिस्से काफी अलग नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी टॉप क्लैडिंग में काफी बदलाव हुआ है। साथ ही यहां हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिया गया है। यहां 19 इंच का फुल साइज अलॉय व्हील दिया गया है जो पीछे की तरफ लगा है। इसमें एलईडी टेललैप्स और एलईडी इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।
थार रॉक्स की अपील काफी ओल्ड स्कूल है और इसमें मॉर्डन चीजों का मिश्रण भी नजर आता है।

कलर चुनने की बात आती है तो मुझे बैटलशिप ग्रे काफी पसंद आया। इसके अलावा इसमें स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना के विकल्प भी दिए गए हैं।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी

इसका लेआउट तो 3 डोर थार जैसा है मगर मैटेरियल्स और उनकी क्वालिटी पूरी तरह से बदल गई है। इससे ये भी पता चलता है कि रॉक्स के साथ ज्यादा अर्बन फैमिली फोक्सड अप्रोच रखी गई है। इसके डैशबोर्ड के उपरी हिस्से पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिग के साथ सॉफ्ट लेदरेट मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसके स्टीयरिग व्हील,डोर पैड्स और एल्बो पैड्स पर भी सॉफ्ट लेदरेट कवर का इस्तेमाल हुआ हैं इसकी सीटे काफी प्रीमियम फील देती है। यहां तक कि इंटीरियर क्वालिटी के मामले में थार रॉक्स एक्सयूवी700 से ज्यादा कम नहीं है और कुछ मामलों में तो ये इससे भी बेहतर है।
आगे की सीटें
थार रॉक्स में अच्छी ड्राइविंग पोजिशन मिलती है मगर आपने अगर सेडान या हैचबैक कारें ही चलाई है तो आपको इसका आदी होना पड़ेगा। यहां तक कि यदि आपने क्रेटा जैसी एसयूवी चलाई है तो थार रॉक्स में आपको एकदम नया अनुभव मिलेगा। आपको इसमें उंचा बैठना पड़ता है और आपको बाहर का नजारा भी अच्छा मिलता है। मगर इसके फेंडर्स चौड़े हैं जिनका भारी ट्रैफिक में आपाको ध्यान रखना होगा।

चूंकि थार रॉक्स एक बड़ी कार है लेकिन इसकी आगे की सीटें उतनी स्पेशियस नहीं है। 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर भी कंफर्टेबल महसूस करेंग मगर सीटिंग स्पेस थोड़ा संकरा है। यदि आप लंबे और अच्छी खासी कद काठी वाले हैं तो सेंटर कंसोल और डोर ग्रैब हैंडल से आपके पैर रगड़ेंगे।
यदि आप लंबे हैं तो फुटवेल भी आपको संकरा लगेगा। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील को केवल हाइट के हिसाब से ही एडजस्ट किया जा सकता है इसलिए आपको फुटवेल के पास ही बैठना पड़ता है जिससे आपको अजीब सी ड्राइविंग पोजिशन मिलती है।
यहां तक कि यदि आप अच्छी खासी कद काठी के हैं तो आपको थार रॉक्स के मुकाबले स्कॉर्पियो एन में ज्यादा बेहतर सीटिंग स्पेस और सीट कंफर्ट मिलेग।
इसके केबिन में दाखिल होने के लिए आपको साइड स्टेप की जरूरत पड़ती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ग्रैब हैंडल्स को अच्छे ढंग से लगाया गया है और इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं। आपके परिवार के युवा लोगों को तो कोई परेशानी नहीं आएगी मगर बुजुर्गो को इसमें तकलीफ जरूर महसूस होगी। इसका डोर अपार्चर काफी संकरा है जिससे नॉर्मल अर्बन एसयूवी के मुकाबले पीछे की सीट पर जाना मुश्किल हो जाता है।

एक बार केबिन में दाखिल होने के बाद आपको काफी स्पेस मिलेगा। यहां तक कि 6 फुट तक के लंबे लोगों को भी लेगरूम,नीरूम और हेडरूम मिलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। पैनोरमिक सनरूफ होने के बावजूद भी इसमें अच्छा स्पेस नजर आता है। इसके अलावा इसमें अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और कुशनिंग भी काफी सपोर्टिव है। कंफर्ट बढ़ाने के लिए आप पीछे की सीटों को रिक्लाइन कर सकते हैं।
स्टोरेज विकल्प
रॉक्स में केबिन की प्रैक्टिकैलिटी अच्छी है, जिसमें दरवाजे पर पॉकेट हैं, जिनमें एक छोटी बोतल रखी जा सकती है,साथ ही इसमें एक बड़ी वायरलेस चार्जर ट्रे, दो फ्रंट कपहोल्डर, आर्मरेस्ट के नीचे स्टोरेज और कूलिंग फंक्शन के साथ एक बड़ा ग्लव बॉक्स (आप यहां कई कोल्ड ड्रिंक कैन भी रख सकते हैं) भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में, 4x4 शिफ्टर एक बड़े स्टोरेज पॉकेट के लिए रास्ता बनाता है जो बहुत प्रैक्टिकल है।
पीछे की सीट पर बैठने वालों को दो कपहोल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट और मोबाइल फोन के लिए अलग-अलग स्लॉट के साथ सीटबैक पॉकेट्स की सुविधा मिलती है।
चार्जिंग विकल्प

चार्जिंग विकल्पों में 65 वॉट टाइप-सी चार्जर, एक यूएसबी चार्जर और एक वायरलेस चार्जर शामिल हैं। आगे की तरफ 12 वोल्ट का सॉकेट नहीं दिया गया है, जो आश्चर्यजनक है। पीछे की सीट पर बैठने वालों को टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ-साथ अपना फ़ोन/डिवाइस रखने के लिए एक स्लॉट भी मिलता है।
फीचर्स
थार रॉक्स की फीचर लिस्ट को यदि एक शब्द में बयां की जा सकती है वो है कि ये लोडेड है। इसके ड्राइवर साइड कंसोल में अब सारे पावर विंडो स्विच,लॉक/अनलॉक स्विच और ओरवीएम कंट्रोल एक ही जगह पर दे दिए गए हैं। इसके अलावा, आपको ऑटोमैटिक हेडलैंप, ऑटोमैटिक वाइपर, ज़्यादा स्टीयरिंग कंट्रोल, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आगे की तरफ़ वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फ़ीचर्स भी मिलेंगे। फ़ीचर्स के मामले में, महिंद्रा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

महिंद्रा थार रॉक्स 10.25-इंच टचस्क्रीन: 10.25-इंच टचस्क्रीन लेटेस्ट एड्रेनोएक्स सॉफ्टवेयर पर चलती है और इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ कुछ इनबिल्ट ऐप्स भी दी गई हैं। इसमें एपल कारप्ले भी दिया गया है, लेकिन यह सुविधा कार की बिक्री शुरू होने के कुछ महीने बाद ही सक्रिय हुई थी। अगर आपकी थार रॉक्स (एएक्स ग्रेड) में यह सुविधा अभी तक नहीं चल रही है, तो आप इसे सर्विस सेंटर के ज़रिए शुरू करवा सकते हैं। टचस्क्रीन इस्तेमाल करने में आसान है, लेकिन कई थार रॉक्स ओनर्स और मुझे भी कई बार कुछ गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है, जहां स्क्रीन बूट नहीं होती या बीच में ही हैंग हो जाती है। हालाँकि, अच्छी बात यह है कि इसमें 9-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसकी आवाज़ बहुत अच्छी है।

आपको एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है जो स्कॉर्पियो एन जैसा ही है। 10.25 इंच की स्क्रीन में अलग लेआउट हैं, अच्छे ग्राफ़िक्स हैं और एंड्रॉइड ऑटो इस्तेमाल करते समय यह गूगल मैप्स भी दिखा सकती है। इसके अलावा, बाएँ और दाएँ कैमरे से ब्लाइंड स्पॉट व्यू यहीं दिखता है, लेकिन कैमरा प्रोसेसिंग क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी। और आखिरी फ़ीचर जो हम सभी को बहुत पसंद आया, वह है पैनोरमिक सनरूफ, जो कार के आकार के हिसाब से प्लस-साइज़्ड है।
सुरक्षा
थार रॉक्स के बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), सभी यात्रियों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट और ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
20250329_002418.jpg)
भारत एनकैप क्रैश टेस्ट से थार रॉक्स को वयस्क और बच्चों की कैटेगरी में 5 में से 5 स्टार क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
कागजों में तो थार रॉक्स का बूट स्पेस 447 लीटर का बूट स्पेस बताया गया है जो हुंडई क्रेटा से ज्यादा है। चूंकि इसमें पार्सल शेल्फ नहीं दी गई है इसलिए आप अपना साामान जैसे चाहें वैसे रख सकते हैं।

इसके अलावा आप सूटकेस साइड में भी रख सकते हैं क्योंकि इसका बूट चौड़ा और फ्लैट है। कोच्चि से पुणे के 1500 किलोमीटर की रोड ट्रिप के दौरान हमनें इसके बूट में 2 से 3 बड़े स्पीकर्स रखे थे।
परफॉरमेंस
थार रॉक्स एसयूवी में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प रखे गए हैं मगर डीजल इंजन के साथ ही 4x4 का विकल्प दिया गया है।
| इंजन | 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 2.2-लीटर डीजल |
| ड्राइवट्रेन | रियर-व्हील-ड्राइव | रियर-व्हील-ड्राइव/4-व्हील-ड्राइव |
| पावर | 162 पीएस (एमटी)/177 पीएस (एटी) | 152 पीएस (एमटी)/175 पीएस तक (एटी) |
| टॉर्क | 330 एनएम (एमटी)/380 एनएम (एटी) | 330 एनएम (एमटी)/ 370 एनएम तक (एटी) |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी | 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी |
2-लीटर टर्बो पेट्रोल
शहर में परफॉर्मेंस

महिंद्रा के नए इंजन काफी शानदार है। इसका पेट्रोल इंजन काफी स्मूद है और आपको शहर में कार चलाने के लिए हल्के ही थ्रॉटल इनपुट देने पड़ते हैं। ट्रैफिक में और ओवरटेकिंग के दौरान आपको थोड़े थोड़े थ्रॉटल इनपुट देने होते हैं और आपको स्मूद तरीके से पावर भी मिलती है।
मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ गियर बदलना आसान है और क्लच भी हल्का है मगर इसका ट्रैवल लंबा है। हमें इसमें दिया गया 6 स्पीड ऑटोमैटिक ज्यादा पसंद आया क्योंकि ये काफी स्मूद और रिस्पॉन्सिव है। किसी भी कंडीशन में ये इंजन ज्यादा अच्छा माइलेज नहीं देता है। शहर में ट्रैफिक के अनुसार आप इससे 7 से 9 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।
हाईवे पर परफॉर्मेस

इस इंजन के साथ आपको हाईवे पर थार रॉक्स चलाने में ज्यादा मजा आएगा। यहां ये काफी रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है जो कि इसके बड़े साइज,बॉक्सी और हैवी डिजाइन को देखकर अच्छी चीज लगती है। ओवरटेकिंग काफी आसान है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड पकड़ने में समय नहीं लगता है। यहां तक कि हाईवे के लिए हम आपको ऑटोमैटिक का ही विकल्प चुनने की सलाह देंगे क्योंकि इसके गियर शिफ्ट काफी स्मूद है और अटकते नहीं है। यहां आपको 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है।
2.2-लीटर टर्बो डीजल
सरकारी नियमों को देखते हुए जहां डीजल इंजन काफी संवेदनशील हो चुके हैं वहीं हम इस इंजन को लेकर ना सिर्फ रेकमेंड करेंगे बल्कि एक बात आपको ये भी बताते हैं कि थार रॉक्स का डीजल मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहा है।
डीजल इंजन की शहर में परफॉर्मेंस

पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इस इंजन के शुरू होने का अहसास हो जाता है। आपको इससे ज्यादा वाइब्रेशन और शोर सुनाई देगा। मगर इसका रिफाइनमेंट काफी अच्छा है। शहर में आपको इससे अच्छी पावर मिल जाती है। इसके साथ ओवरटेक करना आसान है और आप लोअर रेव पर टॉर्क डिलीवरी का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा आप इये दूसरे या तीसरे गियर पर आराम से चला सकते हैं। मैनुअल के साथ इसका क्लच काफी हल्का है मगर आप इसे ज्यादातर शहर में ही ड्राइव करते हैं तो हम आपको डीजल ऑटोमैटिक मॉडल लेने की सलाह देंगे। इसमें गियर आराम से बदलते हैं और जरूरत के समय डाउन भी हो जाता है। इसके डीजल मैनुअल मॉडल से आपको शहर में 11 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाएगा। वहीं ऑटोमैटिक वर्जन 8 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है।
डीजल इंजन की हाईवे पर परफॉर्मेंस

यहां भी आपको लोअर रेव्स पर दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी और 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पकड़ने और ओवरटेकिंग में इसे ज्यादा समय नहीं लगता है। माना कि इस मामले में पेट्रोल इंजन ज्यादा बेहतर है मगर डीजल इंजन भी पैसेंजर और लगेज लोड के साथ अच्छी परफॉर्मेंस दे देता है। बता दें कि आपको ऑटोमैटिक के साथ थोड़े अच्छे पंच वाला ड्राइविंग अनुभव चाहिए तो आपको एएक्स ऑटोमैटिक वेरिएंट लेना चाहिए क्योंकि ये एमएक्स के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क डिलीवर करते हैं भले ही फिर चाहे आप एएक्स 4x2 या एएक्स 4x4 वेरिएंट में से कोई भी चुनें।
माइलेज की बात करें तो हाईवे पर थार रॉक्स डीजल मॉडल 16 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज दे देता है।
ऑफ रोड परफॉर्मेंस

थार की ऑफ रोड क्षमता हमेशा से ही प्रशंसनीय रही है। रॉक्स में महिंद्रा ने इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल देकर इसे और भी बढ़ा दिया है और इसमें बेस वेरिएंट से ही ब्रेक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जब आप 4 लो में होते हैं और एक शार्प टर्न लेते हैं तो इसके रियर इनर व्हील लॉक हो जाते हैं जिससे आपको टाइट टर्निंग रेडियस मिलता है। उंचे ग्राउंड क्लीयरेंस,अच्छे अप्रोच (41.7 डिग्री),रैंपओवर(23.9 डिग्री) और डिपार्चर (36.1 डिग्री) एंगल के कारण आपके लिए ऑफ रोडिंग चुनौती नहीं रह जाती है।
राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट

सीधी सपाट सड़कों पर थार रॉक्स से अच्छा कंफर्ट मिलता है। ये हाईवे के हिसाब से काफी अच्छी है और इसके सथ मीलों तक का सफर तय किया जा सकता है। हालांकि,एक्सपेंशन जॉइन्ट या लेवल बदलने के दौरान बैठने वालों को उछाल मिलता है। यहां तक कि शहर में भी धीरे धीरे जब आप टूटी सड़कों से होकर गुजरते हैं तो आपको साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है। महिंद्रा ने रॉक्स में थार 3 डोर और स्कॉर्पियो एन से बेहतर सस्पेंशन सेटअप दिए है मगर फिर भी ये खराब सड़कों पर एक पुराने समय की एसयूवी जैसी महसूस होती है।
यदि महिंद्रा ये एक समस्या सुलझा दे तो फिर इस एसयूवी की आलोचना करना काफी मुश्किल हो जाएगा। मगर ये समस्या इतनी बड़ी है कि यदि आपके घर के आसपास सड़कों की हालत बदतर है तो थार रॉक्स में आपको कंफर्ट बिल्कुल नही मिलेगा। मगर आप इसकी राइड क्वालिटी के आदी हो जाते हैं तो 3 डोर थार की तरह आप एक बेहतर कार पर अपग्रेड कर रहे होंगे।
हैंडलिंग

इस एसयूवी के साइज को देखकर ये नहीं कहा जा सकता है कि इसे हैंडल करना आसान नहीं होगा। इसका स्टीयरिंग काफी हल्का है और कंट्रोल्स भी और जब आपको इसके साइज के बारे में जानकारी है तो आपको ये चलाने में भारी नहीं लगेगी। यहां तक कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का स्टीयरिंग भी इससे भारी लगता है। हाईवे पर भी थार रॉक्स काफी कंफर्टेबल लगती है मगर ध्यान रहे कि ये बड़ी और उंची एसयूवी है ऐसे में कर्व और कॉर्नर पर ध्यान से ड्राइव करें।
वेरिएंट
महिंद्रा थार रॉक्स का कौनसा वेरिएंट है पैसा वसूल?
महिंद्रा थार रॉक्स 6 वेरिएंट्स: एमएक्स1,एमएक्स3,एमएक्स5,एएक्स3एल,एएक्स5एल और एएक्स7उएल में उपलब्ध है।
-
महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स1 2025
इसमें 6 एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी , ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और काफी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4 पावर विंडो, पुश बटन स्टार्ट, टचस्क्रीन और 4-स्पीकर भी दिए गए हैं।
इस वेरिएंट में बेसिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और कम बजट वाले लोग इसपर विचार कर सकते हैं।
-
महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स3 2025
एमएक्स3 वेरिएंट में रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, इलेक्ट्रिक मिरर एडजस्टमेंट और एचडी टचस्क्रीन के कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।
यह पहला वेरिएंट है जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलना शुरू होता है फिर चाहे आप पेट्रोल थार रॉक्स लें या डीजल।
-
महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स5
डीजल 4x4 ऑटोमैटिक को छोड़कर, थार रॉक्स 2025 का हर इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प इस वेरिएंट में उपलब्ध है।
इस वेरिएंट को एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, एलईडी प्रोजेक्टर फ़ॉग लाइट्स, सिंगल-पे0न सनरूफ़, 18-इंच अलॉय व्हील्स और लेदरेट इंटीरियर के साथ ज़्यादा प्रीमियम लुक मिलता है।
महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स3एल
इस वेरिएंट में एमएक्स5 वेरिएंट के मुकाबले कुछ प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिससे ग्राहक इसपर अपग्रेड करने पर विचार कर सकते हैं।
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप के साथ साथ ऑटो वाइपर और ऑटो ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट जैसे एडीएएस फीचर्स मिलते हैं।
यह वेरिएंट केवल डीजल मैनुअल के साथ उपलब्ध है
महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स5एल
2025 थार रॉक्स एएक्स5एल केवल डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन में ही उपलब्ध है,भले ही फिर आप चाहे इसे रियर व्हील ड्राइव या 4x4 में चुनें।
एमएक्स5 और एएक्स3एल वेरिएंट में वो फीचर्स दिए गए हैं जो दूसरे वेरिएंट्स में नहीं दिए गए हैं मगर एएक्सएल में इन फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिल जाता है।
महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स7एल
थार रॉक्स के इस फुल लोडेड वेरिएंट में काफी टेक बेस्ड और लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 360-डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ और 19-इंच एलॉय व्हील शामिल है।
इस वेरिएंट में आपको ज़्यादा कुछ नहीं चाहिए क्योंकि इसमें कई सारे फीचर दिए गए हैं।
पेट्रोल मैनुअल को छोड़कर, इस वेरिएंट में 2025 थार रॉक्स के साथ पेश किए जाने वाले सभी इंजन और ट्रांसमिशन मिलते हैं।
कारदेखो की राय:
- जिन लोगों को फीचर लोडेड थार रॉक्स चाहिए उन्हें इसका टॉप एएक्स7 एल वेरिएंट लेना चाहिए। इसकी कीमत ज्यादा है मगर इसमें फिर ज्यादा वेल्यू भी मिलेगी।
- जहां इसके एमएक्स1 वेरिएंट में सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं तो हमारा मानना है कि मैनुअल की तुलना में ऑटोमैटिक थार रॉक्स (सभी वैरिएंट में) को प्राथमिकता देनी चाहिए और यदि आपका बजट इसकी अनुमति देता है तो आपको एमएक्स3 ऑटोमैटिक वेरिएंट लेना चाहिए।
निष्कर्ष
क्या महिंद्रा थार रॉक्स आपके लिए है सहीं?
महिंद्रा थार रॉक्स उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जिन्हें एक रग्ड मगर फीचर लोडेड और टफ के साथ साथ प्रीमियम एसयूवी चाहिए। इसके इंजन और ट्रांसमिशन काफी अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं और किसी को एक असल ऑफ रोड कार चाहिए तो उन्हें इसका 4x4 मॉडल लेना चाहिए। 4x4 के बिना भी थार 2025 इसी कीमत पर आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के मुकाबले काफी केपेबल है। हालांकि, राइड कंफर्ट और हैंडलिंग के मोर्चे पर ये हुंडई क्रेटा और टोयोटा हाइराइडर जितनी अच्छी नहीं है। हमारी राय में आपको एक बार इन सभी कारों की टेस्ट ड्राइव जरूर लेनी चाहिए ताकि आपको अंतर पता चल सके।
महिंद्रा थार रॉक्स के अलावा अन्य कारों के विकल्प
हुंडई क्रेटा
विचार करने के कारण
- खराब सड़कों पर बेहतर राइड कंफर्ट देती है ये
- हैंडलिंग काफी कंफर्टेबल है इसकी जिससे संकरे रास्तों पर ड्राइव करने में लगती है आसान
- पार्किंग में लगाने में आसान
विचार ना करने के कारण
- 4x4 या रियर व्हील ड्राइव का नहीं मिलता ऑप्शन
- थार रॉक्स की रोड प्रजेंस ज्यादा दमदार
- मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
विचार करन के कारण
- बेहतर राइड कंफर्ट और हैंडलिंग
- डीजल थार रॉक्स के मुकाबले ज्यादा माइलेज देता है इसका पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल
- ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मौजूद
विचार ना करने के कारण
- थार रॉक्स के 4x4 के मुकाबले ग्रैंड विटारा का ऑल व्हील ड्राइव उतना नहीं है केपेबल
- एडीएएस फीचर की कमी
महिंद्रा थार रॉक्स कलर
भारत में महिंद्रा थार रॉक्स निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
एवरेस्ट व्हाइट
स्टेल्थ ब्लैक
नेबुला ब्लू
बैटलशिप ग्रे
डीप फारेस्ट
टैंगो रेड
बर्न्ट सिएना
सिट्रीन येलो
comparing महिंद्रा थार रॉक्स rivals
Rs.12.52 - 23.52 लाख* | Rs.10.32 - 18.99 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* | Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Rs.13.43 - 17.48 लाख* | Rs.17.58 लाख* | Rs.12.59 - 14.67 लाख* |
| रेटिंगUser Review (588) | User Review (3) | User Review (15) | User Review (340) | User Review (64) | User Review (1.1K) | User Review (87) | User Review (410) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल | मैनुअल | ऑटोमेटिक / मैनुअल |
| इंजन1997 सीसी - 2184 सीसी | 1497 सीसी - 2184 सीसी | 1997 सीसी - 2198 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी | 2184 सीसी | 2596 सीसी | 1462 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल | डीजल | पेट्रोल |
| पावर150 - 174 बीएचपी | 116.93 - 159.58 बीएचपी | 130 - 200 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी | 182.37 - 200 बीएचपी | 130 बीएचपी | 138 बीएचपी | 103 बीएचपी |
| माइलेज12.4 से 15.2 किमी/लीटर | - | - | - | - | 14.44 किमी/लीटर | 9.5 किमी/लीटर | 16.39 से 16.94 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | 2-6 | 2-6 | 6 | 6-7 | 2 | 2 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | थार रॉक्स बनाम थार og | थार रॉक्स बनाम स्कॉर्पियो एन | थार रॉक्स बनाम सिएरा | थार रॉक्स बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ | थार रॉक्स बनाम स्कॉर्पियो | थार रॉक्स बनाम गुरखा | थार रॉक्स बनाम जिम्नी |
महिंद्रा थार रॉक्स वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

How big आईएस the boot space?

Are भूरा interiors better?

थार Roxx color options

थार रॉक्स डिज़ाइन हाइलाइट
20:50Mahindra Thar Roxx 5-Door: The Thar YOU Wanted!2 साल पहले231.2K व्यूज
10:09Mahindra Thar Roxx Walkaround: The Wait Is Finally Over!2 साल पहले266.7K व्यूज
3:10Upcoming Mahindra Cars In 2024 | Thar 5-door, XUV300 and 400 Facelift, Electric XUV700 And More!2 साल पहले209.1K व्यूज
19:14Mahindra Thar Roxx Vs Hyundai Creta: New King Of Family SUVs?1 साल पहले21.4K व्यूज
13:16Thar Roxx vs Scorpio N | Kisme Kitna Hai Dum1 साल पहले110.6K व्यूज
महिंद्रा थार रॉक्स 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore महिंद्रा थार रॉक्स दूसरा hand कारें
महिंद्रा थार रॉक्स यूज़र रिव्यू
- सभी (588)
- स्टाइलिंग से जुड़े (222)
- कंफर्ट (222)
- माइलेज (75)
- इंजन (90)
- इंटीरियर (101)
- स्पेस (47)
- कीमत (81)
- और...
- नई
- उपयोगी
- You Must Buy ItThe best car in this segment! You must buy it and experience its aura. Once you buy it, you will not regret it, and you will feel like you own a beast. You will feel like a king on the road. You can drive it in any situation or condition. This car is an all-in-one beast, and you can also modify it. That's why you should buy it.और देखें
- Thar Roxx Star Edition RWD ATExceptional car with impressive performance and features. I would say the best car in this budget in India. Rough and tough with decent reliability. Great choice for off roading. I've booked star edition RWD automatic black colour. I would highly recommend this variant as it's the most value for money variant of thar roxx. Thank you.और देखें
- The Black HorseWhile driving this car, it feels awesome. That level of feel can't be found in any other car, and one of the best feels is its wide sunroof. It looks like riding a black horse. Now it has new features, a wide grille, LED lamps, and fog lamps with turn indicators. Now it has electronic power steering, which solves one of its problems.और देखें2
- Thar Rizz Orignal ReviewThe best suv if your budget is till 21-24 lakhs. Very nice road presence, very nice features and perfomance. I would suggest this suv over another like scorpio n because it's the first 5 door car. Thar is a kind of a family car so it can be a versatile one for your family forever. This car can be the best one bought in your life, just the maintenance cost is a little bit drawback along with the mileage but when you buy something that powerful, maintenance and low mileage comes along.और देखें5
- Very Very Powerful Quality, CarVery powerful quality, car features are awesome, great choice for adventure, engine is most powerful, its not Thar Roxx, the name of the vehicle is road king. The Mahindra Thar Roxx is an impressive SUV with bold styling and excellent road presence. The cabin is specious and packed with modern features. It perform well on highways and off road trails.और देखें2
- अधिक देखें
महिंद्रा थार रॉक्स माइलेज
महिंद्रा थार रॉक्स का माइलेज 12.4 से 15.2 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 15.2 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 12.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | मैनुअल | 15.2 किमी/लीटर |
| डीजल | ऑटोमेटिक | 15.2 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 12.4 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 12.4 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
महिंद्रा थार रॉक्स प्रश्न और उत्तर
A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें
A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें
A ) The Mahindra Thar Roxx is available with two interior color options: Ivory and M...और देखें
A ) The Mahindra Thar ROXX has a Diesel Engine of 2184 cc and a Petrol Engine of 199...और देखें
A ) For the availability and waiting period, we would suggest you to please connect ...और देखें
महिंद्रा थार रॉक्स के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

महिंद्रा थार रॉक्स में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.43 - 17.48 लाख*
महिंद्रा बोलेरोRs.8.57 - 9.99 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
टाटा नेक्सनRs.7.40 - 14.52 लाख*
- न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*

