क्या आप इस दशहरा 15 लाख रुपये से कम बजट वाली लॉन्ग-रेंज ईवी खरीद रहे हैं? इन पांच विकल्प पर डालिए एक नजर
15 लाख रुपये से कम कीमत में लगभग 500 किलोमीटर की रेंज? ये पांच ईवी इस त्योहारी सीजन के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
- Write a कमेंट

फेस्टिव सीजन नई कार घर लाने के लिए शुभ अवसर माना जाता है। इस त्योहारी सीजन में अगर भी आप कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की साबित है। 15 लाख रुपये से कम बजट में बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें मौजूद हैं जो 500 किलोमीटर तक की शानदार सर्टिफाइड रेंज देती हैं। पहले इस बजट में लंबी रेंज वाली ईवी को ढूंढना मुश्किल था, लेकिन अब टाटा, महिंद्रा, किआ और एमजी जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को कई बेहतरीन विकल्प दे दिए हैं। यहां हमनें 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली सात इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट तैयार की है जो काफी अच्छी रेंज देती हैं और रोजाना के सफर के साथ-साथ कभी-कभार हाईवे पर जाने के लिए भी काफी अच्छी हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट :-
टाटा पंच ईवी
बैटरी पैक : 40 केडब्लूएच
सर्टिफाइड रेंज : 468 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| स्मार्ट प्लस 40 |
11.19 लाख रुपये |
| एडवेंचर 40 |
11.94 लाख रुपये |
| एम्पावर्ड 40 |
12.69 लाख रुपये |
| एम्पावर्ड प्लस एस 40 |
12.99 लाख रुपये |
टाटा पंच ईवी लिस्ट की सबसे सस्ती कार है जिसके बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट की शुरूआती कीमत 11.19 लाख रुपये है। पंच ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 30 केडब्ल्यूएच यूनिट और बड़ा 40 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। इसका बड़ा 40 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाला मॉडल फुल चार्ज पर 468 किलोमीटर की एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज देता है। यह बैटरी पैक 129 पीएस की पावर और 154 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो शहर के ट्रैफिक और कभी-कभार हाईवे पर चलाने के लिए पर्याप्त है।

डिजाइन के मामले में पंच ईवी का लुक काफी मॉडर्न है और यह युवाओं को काफी आकर्षित करता है। सबसे खास बात यह है कि इस प्राइस पॉइंट पर इसका सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, जो इसे एक यूनिक और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाता है। कम कीमत, ज्यादा ड्राइविंग रेंज और ढेर सारे फीचर्स की वजह से पंच ईवी इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले के बीच एक पॉपुलर चॉइस बनी हुई है।
टाटा नेक्सन ईवी
बैटरी पैक : 45 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 489 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| क्रिएटिव 45 |
14.34 लाख रुपये |
इस लिस्ट की अगली कार टाटा नेक्सन ईवी है। नेक्सन ईवी सबसे ज़्यादा ड्राइविंग रेंज के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। पंच ईवी की तरह ही नेक्सन ईवी में भी 30 केडब्लूएच का छोटा बैटरी पैक मिलता है, लेकिन इसमें 45 केडब्लूएच बैटरी पैक का विकल्प भी दिया गया है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 489 किलोमीटर है। इसका बड़ा बैटरी पैक वर्जन 145 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

हालांकि, 15 लाख रुपये के बजट में आपको नेक्सन ईवी का केवल बेस वेरिएंट क्रिएटिव 45 ही मिलेगा, जिसकी कीमत 14.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस वेरिएंट में आपको लंबी रेंज तो मिल जाएगी, लेकिन फीचर्स के मामले में यह थोड़ा बेसिक है। अगर आपको सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन या एडीएएस जैसे एडवांस फीचर्स चाहिए, तो आपको अपना बजट बढ़ाना होगा और इसके टॉप वेरिएंट्स को चुनना होगा।
किआ सिरोस ईवी
बैटरी पैक : 42 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 443 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| एचटीके 42 केडब्लूएच |
13.49 लाख रुपये |
| एचटीके प्लस 42 केडब्लूएच |
14.99 लाख रुपये |

अगली कार किआ सिरोस ईवी है। यह गाड़ी एक बॉक्सी, रेट्रो एसयूवी जैसे लुक्स के साथ आती है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसका केबिन काफी स्पेशियस है और इसमें पैसेंजर्स के लिए भरपूर जगह मिलती है। किआ ब्रांड का भरोसा और एक बड़ा सर्विस नेटवर्क भी इसके प्लस पॉइंट्स हैं। 15 लाख के बजट में इसके दो वेरिएंट्स एचटीके और एचटीएक्स प्लस उपलब्ध हैं, जिनमें 42 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलता है और इसमें लगी मोटर 135 पीएस की पावर और 255 एनएम का टॉर्क देती है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 443 किलोमीटर है। अगर आप भविष्य में अपना बजट बढ़ा सकते हैं, तो इसके टॉप वेरिएंट्स में 51.4 केडब्लूएच का और भी बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो ज़्यादा रेंज ऑफर करता है।
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
बैटरी पैक : 39.4 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 351 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| एएक्स5 |
13.88 लाख रुपये |
| एएक्स7एल |
14.95 लाख रुपये |
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी लिस्ट की तीसरी भारतीय कार है। जो लोग परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं और एक पारंपरिक एसयूवी का फील चाहते हैं, उनके लिए महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एक शानदार विकल्प है। अच्छी बात यह है कि इसके सभी वेरिएंट्स 15 लाख रुपये के बजट में आते हैं। इसमें 39.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 351 किलोमीटर है।

इसका डिज़ाइन और फीचर्स काफी हद तक इसके पेट्रोल/डीज़ल मॉडल जैसे ही हैं, जो इसे अपने प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले एक वैल्यू फॉर मनी पैकेज बनाते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी द्वारा बताई गई कीमतों में चार्जर की कीमत शामिल नहीं है, जिसे आपको अलग से खरीदना होगा।
एमजी विंडसर ईवी
बैटरी पैक : 38 केडब्ल्यूएच
सर्टिफाइड रेंज : 332 किलोमीटर
| वेरिएंट |
कीमत |
| एक्साइट 38 केडब्ल्यूएच |
14.84 लाख रुपये |

एमजी विंडसर ईवी लिस्ट की सबसे महंगी कार है। यदि आपका बजट 15 लाख रुपये है तो आपको विंडसर ईवी का बेस वेरिएंट एक्साइट मिल सकेगा, जिसकी कीमत 14.84 लाख रुपये है और इसमें 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी दिया गया है। इसकी सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 332 किलोमीटर है। यह बैटरी पैक 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। यदि आप इसका बेस मॉडल खरीदते हैं तो आपको इसमें फीचर्स थोड़े कम मिल सकेंगे। यह गाड़ी उन लोगों को टारगेट करती है जिन्हें स्पेस, कंफर्ट और एक प्रीमियम फील चाहिए। अगर आप बजट बढ़ा सकते हैं तो इसके टॉप वेरिएंट्स में 52.9 केडब्ल्यूएच का बड़ा बैटरी पैक भी मिलता है।
कारदेखो का क्या है कहना…
इनमें से कौनसी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए सबसे सही रहेगी? इसका जवाब आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आपकी प्राथमिकता सबसे लंबी रेंज है, तो नेक्सन ईवी आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी। वहीं, अगर आप एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज चाहते हैं जो शहर के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हो और अच्छी-खासी रेंज भी दे, तो पंच ईवी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित होगी। जिन्हें परफॉर्मेंस और एक पारंपरिक एसयूवी का दमदार लुक पसंद चाहिए, उन्हें एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी को चुनना चाहिए। जबकि, किआ सिरोस ईवी एक मजबूत ऑल-राउंडर कार है जो अच्छी रेंज, स्पेशियस केबिन और किआ के भरोसे के साथ आती है। अगर स्पेस, प्रैक्टिकल डिज़ाइन और आरामदायक केबिन आपकी प्राथमिकता है, तो विंडसर ईवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगी।
तो, इन इलेक्ट्रिक कारों में से आप किसे अपनी अगली फैमिली कार के तौर पर चुनना चाहेंगे? हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।














