नई और पुरानी होंडा एलिवेट में क्या कुछ है अंतर, जानिए यहां
फेसलिफ्ट अपडेट के साथ होंडा एलिवेट अब बाहर और अंदर से ज्यादा शार्प हो गई है और इसमें कई काम के फीचर्स भी जुड़ गए हैं
- Write a कमेंट

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। नए अपडेट के साथ एसयूवी कार की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन भी पहले से बेहतर हो गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।। नई और पुरानी होंडा एलिवेट में क्या कुछ अंतर है? आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-
एक्सटीरियर
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाली बड़ी ग्रिल ग्रिल दी गई है, लेकिन इस पर अब हनीकॉम्ब मैश पैटर्न मिलता है। पुराने वर्जन में मिलने वाले क्रोम ग्रिल स्लैब को अब 3-पार्ट एलईडी लाइट बार से रिप्लेस किया गया है, और होंडा लोगो को अब ग्रिल से बोनट के टॉप पर शिफ्ट कर दिया गया है।


इसकी डुअल-प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें आइब्रो-स्टाइल एलईडी डीआरएल्स भी मिलती हैं। एलईडी फॉग लैंप्स की ट्राएंगुलर हाउसिंग भी पहले जैसी ही है, और बंपर में दी गई सिल्वर-फिनिश वाली स्किड प्लेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।


इस एसयूवी कार के नए और पुराने वर्जन की साइड प्रोफाइल भी लगभग एक जैसी है। होंडा ने नई एलिवेट की साइड प्रोफाइल में शायद ही कोई बदलाव किए हैं, इसकी 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स की डिज़ाइन भी पहले जैसी है।
दोनों ही मॉडल्स में सिल्वर-फिनिश्ड रूफ रेल्स, बड़े व्हील आर्क, चौड़ी ब्लैक क्लैडिंग और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स जैसे एलिमेंट्स मिलते है।
फेसलिफ्ट एलिवेट में एलईडी टेललाइट्स पर अब फुल लाइटिंग सेटअप मिलता है, जबकि पुराने मॉडल के बीच का हिस्सा सिर्फ एक कनेक्टिंग एलिमेंट था जो कि पूरी तरह से जलता भी नहीं था। नई एलिवेट फेसलिफ्ट कार में पीछे के हिस्से पर कोई और दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं और इसमें टेलगेट पर 'एलिवेट' और 'आई-वीटेक' बैजिंग भी मिलनी जारी है। हालांकि, इसके बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसमें सिल्वर-फिनिश्ड स्किड प्लेट भी दी गई है।


कलर ऑप्शन
प्री-फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट 11 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें तीन डुअल-टोन शेड शामिल है। जबकि, नई एलिवेट फेसलिफ्ट में 10 कलर ऑप्शन दिए गए हैं जिसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।
इंटीरियर
2026 होंडा एलिवेट के केबिन में आइवरी और ब्लैक कलर थीम दी गई है, जबकि पुरानी एलिवेट में टैन और ब्लैक कलर थीम मिलती थी। होंडा ने इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स को पतला कर दिया है, जबकि 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट को वैसा ही रखा गया है।


पुराने मॉडल की तरह अपडेटेड एलिवेट में सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। नई एलिवेट में पीछे की तरफ फोल्ड-आउट आर्मरेस्ट भी मौजूद है।
फीचर और सेफ्टी
नई होंडा एलिवेट एसयूवी कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, और सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। इसमें पहले वाले वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पेन सनरूफ और फुली डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर भी मिलने जारी हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें अब फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और बेहतर लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले फीचर्स भी मिलना जारी है, जिसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं।

कौनसी पावरट्रेन दी गई है?
होंडा ने इस एसयूवी कार के पावरट्रेन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। फेसलिफ्ट एलिवेट में पुराने मॉडल की तरह नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
121 पीएस |
| टॉर्क |
145 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी, सीवीटी* |
| सर्टिफाइड माइलेज |
15.31 किलोमीटर प्रति लीटर, 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर |
*सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन

कीमत और मुकाबला
प्री-फेसलिफ्ट एलिवेट की कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच थी। जबकि, फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट की प्राइस 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) तक जाती है।
इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, निसान टेक्टन, रेनो डस्टर, और मारुति विक्टोरिस से है। साइज और प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट जैसी एसयूवी-कूपे कार से भी है।
कारदेखो का क्या है कहना…
होंडा ने एलिवेट को पूरी तरह से नई कार बनाने की बजाए इसमें कई अहम बदलाव किए है। इस एसयूवी कार की साइज और पावरट्रेन को तो वैसा ही रखा है, लेकिन इसके लुक को और भी दमदार बना दिया है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो पुराने मॉडल में भी मौजूद नहीं थे।
फेसलिफ्ट अपडेट के साथ होंडा ने निश्चित रूप से इसकी डिजाइन को बेहतर बनाया है, साथ ही केबिन को और भी प्रीमियम लुक और फील देने पर काम किया है। इसकी फीचर लिस्ट अब पहले से बढ़ गई है, जिसमें कुछ काम के फीचर्स शामिल हुए हैं जो एसयूवी के कंफर्ट को और बढ़ाएंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव ना करना शायद आपको कंपनी की एक चूक लग सकती है, लेकिन असल में यह कभी भी इसकी कमज़ोरी नहीं रही है। इसकी बजाए होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट के जरिए पूरे पैकेज को ज्यादा फीचर लोडेड और कॉम्पिटिटिव बनाने पर ध्यान दिया है, और हमारी नजर में यह ज्यादा जरूरी बदलाव लगता है।
एलिवेट फेसलिफ्ट को लेकर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और इससे जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए कारदेखो के साथ बने रहें।














