• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या 2023 किआ सेल्टोस जीटी-लाइन के बजाए ज्यादा पैसे देकर एक्स-लाइन वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा? जानिए यहां

    जीटी-लाइन के मुकाबले एक्स-लाइन की कीमत मात्र 20,000 रुपये ही ज्यादा है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 27, 2023 15:55 ist
    info icon
    published onJul 27, 2023 15:55 IST
    last updated onJul 27, 2023 15:55 IST
    758 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Kia Seltos X-Line

    2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को 3 ट्रिम्स: टेक-लाइन, जीटी-लाइन और एक्सलाइन में उतारा गया है। इसके जीटी-लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट्स काफी फीचर लोडेड हैं, जहां ये ज्यादा कीमत देकर आपको क्या मिलेगा खास जानिए आगे:

    हर तरफ नजर आएगा मैट ब्लैक कलर

    2023 Kia Seltos X-Line

    एक्स-लाइन वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया मैट ब्लैक एक्सटीरियर है और इसमें जीटी-लाइन वेरिएंट में इस्तेमाल किए गए सभी क्रोम एलिमेंट्स को ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स से रिप्लेस करा गया है। यही चीज अगर आप बाजार से कराते हैं तो काफी खर्चा आता है। 

    अलग तरह की केबिन थीम आएगी नजर

    2023 Kia Seltos X-Line Sage Green Cabin

    कंपनी ने इसके केबिन में भी बदलाव किया है। जहां जीटी-लाइन में अपहोल्स्ट्री पर कुछ कुछ व्हाइट कलर के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी है तो वहीं एक्स-लाइन में ब्लैक और सेज ग्रीन केबिन थीम दी गई है जो एक्सटीरियर की मैट फिनिश को काफी कॉम्पिलमेंट देती है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    2023 Kia Seltos X-Line Dashboard

    जीटी-लाइन और एक्स-लाइन में लगभग एक जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए 10.25-इंच डिस्प्ले, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडीएएस फीचर्स शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2023 किया सेल्टोस देती है कितना माइलेज, जानिए यहां
    जीटी-लाइन के मुकाबले एक्स-लाइन में केवल 8 इंच हेड अप डिस्प्ले एक्स्ट्रा के तौर पर फीचर मिलता है। 

    कीमत और मुकाबला

    2023 Kia Seltos X-Line

    फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस की कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है जो कि सीमित समय के लिए ही रखी गई है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, और एमजी एस्टर से है। वहीं आने वाले समय में ये कॉम्पैक्ट एसयूवी होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को भी कड़ी टक्कर देगी। 

    यह भी देखेंः किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dharmendra
    Jul 29, 2023, 8:08:05 AM

    Waiting period

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है