• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा हैरियर और टाटा सफारी फेसलिफ्ट में क्या कुछ हुए हैं अपडेट, वीडियो में देखें स्टेप बाय स्टेप

    टाटा की दो फ्लैगशिप एसयूवी कार हैरियर और सफारी को पहला बड़ा अपडेट मिल गया है। नए अपडेट के साथ इन दोनों एसयूवी कारों में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। इन दोनों गाड़ी की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन पहले से एकदम नई है, साथ ही इनमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं और ये अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कारें भी बन गई हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 18, 2023 13:05 ist
    info icon
    published onOct 18, 2023 13:05 IST
    last updated onOct 18, 2023 13:05 IST
    723 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की दो फ्लैगशिप एसयूवी कार हैरियर और सफारी को पहला बड़ा अपडेट मिल गया है। नए अपडेट के साथ इन दोनों एसयूवी कारों में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। इन दोनों गाड़ी की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन पहले से एकदम नई है, साथ ही इनमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं और ये अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कारें भी बन गई हैं।

    हैरियर और सफारी प्राइस

    टाटा ने हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी फेसलिफ्ट की बुकिंग अक्टूबर के शुरुआत में लेनी शुरू कर दी थी, अब कंपनी के इन दोनों कारों की कीमतों से भी पर्दा उठा दिया है। 5-सीटर हैरियर की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि सफारी के बेस मॉडल की प्राइस 16.19 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर और टाटा सफारी बनी भारत की सबसे सुरक्षित कारें, ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    क्या कुछ हुए हैं नए बदलाव?

    हम ऊपर वीडियो में आपको इन दोनों एसयूवी कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में हुए बदलावों के बारे में बता चुके हैं, हालांकि इनके केबिन के अंदर कुछ कमियां भी हमें नजर आई। नई हैरियर और सफारी की स्टोरेज केपेसिटी और कंफर्ट लेवल की जानकारी भी हम आपको दे चुके हैं। ऊपर वीडियो में हमनें इस गाड़ी की फीचर लिस्ट, इंजन परफॉर्मेंस, राइड और हैंडलिंग, और एडीएएस टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा हैरियर और नई सफारी के साथ पहली बार टाटा की कार में मिलने जा रहे हैं ये पांच फीचर, आप भी डालिए एक नजर

    कंपेरिजन

    टाटा हैरियर का मुकाबला एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (5 सीटर वेरिएंट) से है, वहीं टाटा सफारी कार हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और 7-सीटर महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी एसयूवी कारों को कड़ी टक्कर देती है।

    यह भी देखेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है