• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन की नई सेडान कार से 8 मार्च को उठेगा पर्दा, वर्टस नाम से हो सकती है लॉन्च

    फोक्सवैगन अपनी नई सेडान कार से 8 मार्च को पर्दा उठाएगी। भारत में इसे मई 2022 तक उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग कार को 'वर्टस' नाम दिया जा सकता है और यह कार वेंटो सेडान की जगह लेगी। यह नई पोलो का सेडान वर्जन है, जिसका लॉन्च होना फिलहाल बाकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 16, 2022 14:50 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2022 14:50 IST
    last updated onFeb 16, 2022 14:50 IST
    560 Views
    • Write a कमेंट

    volkswagen virtus

    • यह स्लाविया सेडान वाले प्लेटफार्म पर बनी होगी, लेकिन इसकी एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइलिंग इससे अलग होगी।
    • फोक्सवैगन की इस अपकमिंग कार में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन, मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिए जाएंगे।
    • इस सेडान कार में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    फोक्सवैगन अपनी नई सेडान कार से 8 मार्च को पर्दा उठाएगी। भारत में इसे मई 2022 तक उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग कार को 'वर्टस' नाम दिया जा सकता है और यह कार वेंटो सेडान की जगह लेगी। यह नई पोलो का सेडान वर्जन है, जिसका लॉन्च होना फिलहाल बाकी है।

    volkswagen virtus

    यह नई सेडान कार स्कोडा स्लाविया वाले प्लेटफार्म पर बनी होगी और इसमें पावरट्रेन भी इसी गाड़ी वाले दिए जाएंगे। हालांकि इसका स्टाइल इससे एकदम अलग होगा।

    इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) की चॉइस मिलेगी। सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।  यही इंजन ट्रांसमिशन स्लाविया, कुशाक और टाइगन में भी दिए गए हैं।

    volkswagen virtus

    फोक्सवैगन वर्टस में सनरूफ, 10- इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रेन सेंसिंग वाइपर, छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    भारत में इस नई फोक्सवैगन सेडान की प्राइस 10.5 लाख रुपए से 18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज़ और होंडा सिटी से होगा।

    यह भी पढ़ें : भारत में 2022 में 10 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होंगी ये टॉप 10 कारें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन वर्टस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है