• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस के अफोर्डेबल 1 लीटर वेरिएंट में भी मिलेगा अब डीप ब्लैक एक्सटीरियर शेड का ऑप्शन, जानिए कीमत

    यह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन पहले टाइगन और वर्टस कार के केवल 1.5-लीटर मॉडल्स में ही मिलता था

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 05, 2023 12:17 ist
    info icon
    published onDec 05, 2023 12:17 IST
    last updated onDec 05, 2023 12:17 IST
    335 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus and Volkswagen Taigun Deep Black Pearl

    • डीप ब्लैक एक्सटीरियर शेड अब टाइगन और वर्टस कार के टॉपलाइन वेरिएंट के साथ भी मिलने लगा है।

    • ग्राहकों को फोक्सवैगन वर्टस कार के टॉप 1-लीटर वेरिएंट के साथ डीप ब्लैक पर्ल एक्सटीरियर कलर ऑप्शन चुनने के लिए अतिरिक्त 32,000 रुपये खर्च करने होंगे।

    • टाइगन एसयूवी के टॉप 1-लीटर वेरिएंट के साथ डीप ब्लैक पर्ल कलर शेड चुनने के लिए 25,000 रुपये ज्यादा देंगे होंगे।

    • यह कलर ऑप्शन इन दोनों मॉडल्स के मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है।

    जून 2023 में फोक्सवैगगन टाइगन और फोक्सवैगन वर्टस के जीटी लाइन वेरिएंट में डीप ब्लैक पर्ल एक्सटीरियर शेड शामिल किया गया था। अब कंपनी ने यह कलर ऑप्शन इन दोनों कारों के 1-लीटर इंजन मॉडल में भी शामिल कर दिया है, जिससे इस कलर शेड को खरीदना काफी अर्फोडेबल हो गया है। हालांकि यह शेड टाइगन और वर्टस के टॉपलाइन वेरिएंट में ही दिया गया है जिसमें कुछ अतिरिक्त फीचर भी मिलते हैं। यहां देखिए इनकी प्राइस लिस्ट:

    मॉडल 

    रेगुलर टॉपलाइन 

    टॉपलाइन के साथ डीप ब्लैक पर्ल (एडिशनल फीचर्स के साथ) 

    अंतर 

    फोक्सवैगन वर्टस 1-लीटर एमटी 

    14.90 लाख रुपये 

    15.22 लाख रुपये 

    + 32,000 रुपये 

    फोक्सवैगन वर्टस 1-लीटर एटी 

    16.20 लाख रुपये 

    16.47 लाख रुपये 

    + 27,000 रुपये 

    फोक्सवैगन टाइगन 1-लीटर एमटी

    15.84 लाख रुपये 

    16.03 लाख रुपये 

    + 19,000 रुपये 

    फोक्सवैगन टाइगन 1-लीटर एटी

    17.35 लाख रुपये 

    17.60 लाख रुपये 

    + 25,000 रुपये 

    फोक्सवैगन वर्टस के डीप ब्लैक पर्ल वेरिएंट को खरीदने के लिए ग्राहकों को 32,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे, जबकि टाइगन एसयूवी के डीप ब्लैक पर्ल कलर को चुनने के लिए अतिरिक्त 25,000 रुपये देने होंगे। वर्टस और टाइगन के 1-लीटर डीप ब्लैक पर्ल वेरिएंट्स की कीमत 1.5-लीटर मॉडल्स के मुकाबले 2.2 लाख रुपये कम से शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया का एलिगेंस एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 18.31 लाख रुपये से शुरू

    फीचर

    Volkswagen Virtus Interior

    वर्टस और टाइगन कार के टॉपलाइन वेरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीटें, क्रूज़ कंट्रोल और इल्यूमिनेटेड फुटवेल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इन दोनों मॉडल में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर व्यू कैमरा और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: इन चार सीएनजी कार में मिल रहा है सनरूफ फीचर का ऑप्शन, आप भी डालिए एक नजर

    इंजन

    Volkswagen Virtus 1-litre Engine

    इन दोनों कारों में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 पीएस/178 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इनके जीटी वेरिएंट्स के साथ ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस/250 एनएम) का ऑप्शन भी मिलता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    कंपेरिजन

    फोक्सवैगन वर्टस सेडान का मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और मारुति सियाज से है। जबकि, टाइगन एसयूवी का कंपेरिजन स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है