• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने भारत में दो मिलियन कारें बेचने का आंकड़ा किया पार

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में 2 मिलियन कार बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने एक ग्राहक को 2 मिलियनवीं यूनिट के रूप में फेसलिफ़्ट ग्लैंजा की डिलीवरी दी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 29, 2022 10:51 ist
    info icon
    published onApr 28, 2022 19:30 IST
    last updated onApr 29, 2022 10:51 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    वर्तमान में टोयोटा के पोर्टफोलियो में अलग-अलग बॉडी स्टाइल वाली कई सारे कारें मौजूद है जिनमें इनोवा क्रिस्टा, वेलफायर (दोनों एमपीवी हैं) और फॉर्च्यूनर व अर्बन क्रूजर (दोनों एसयूवी) शामिल हैं।

    कंपनी की भारत में फिलहाल एक सेडान (कैमरी) और एक हैचबैक कार (ग्लैंजा) भी उपलब्ध है। टोयोटा ने हाल ही में भारत में अपने लाइनअप में हाइलक्स पिकअप ट्रक को भी शामिल किया है।

    toyota hilux

    टोयोटा के असोसिएट वाइस प्रेजिडेंट सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अतुल सूद ने बताया कि हम इस बात को लेकर काफी रोमांचित हैं कि 2 मिलियन कस्टमर्स अपनी मोबिलिटी से जुड़ी जरूरतों के लिए टोयोटा पर भरोसा करते हैं। 2 मिलियन सेल्स के इस आंकड़े को हासिल करने में हमने एक लंबा सफर तय किया है। पिछले दो दशकों में टोयोटा ने क्वॉलिटी, ड्यूरेबिलिटी और रिलाएबिलिटी (क्यूडीआर) की एक मजबूत नींव तैयार की है और हमें उम्मीद है कि हम 2022 और उसके बाद भी नए सेगमेंट के साथ नए बाजारों में कदम रख कर कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, जिससे हमें अपना आखिरी लक्ष्य 'मास हैपीनेस टू ऑल' हासिल करने में मदद मिलेगी।

    Toyota Urban Cruiser

    पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा ने अपने लाइनअप को बढ़ाना जारी रखा है जिससे भारतीय ग्राहकों की सभी जरूरतें पूरी हो सकें, साथ ही उन्हें कई सारे ऑप्शंस भी मिल सकें। इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी कारों ने एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड के प्रभुत्व को मजबूत किया है, वहीं अर्बन क्रूजर और ग्लैंजा जैसी नई लॉन्च हुई कारों ने भारत के लिए टोयोटा की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। हाल ही में लॉन्च हुई लीजेंडर ने भी एक खास जगह बनाई है और यह एसयूवी सेगमेंट में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल बन गई है।

    Toyota Fortuner Legender

    टोयोटा के सेल्फ-चार्जिंग व्हीकल कैमरी हाइब्रिड और वेलफायर ने लग्जरी और ग्रीन मोबिलिटी के नए स्टैंडर्ड सेट करके ग्राहकों का दिल जीता है। भारत में 2013 में लॉन्च होने के बाद से कैमरी हाइब्रिड ने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। यह भारत में ही तैयार की गई पहली सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है।

    पिछले दो दशकों में टोयोटा ने डीलर पार्टनर के साथ अपनी केपेबिलिटी को मजबूत किया है ताकि वह पर्सनल मोबिलिटी की बढ़ती डिमांड को पूरा कर सकें। वर्तमान में कंपनी के देशभर में 419-डीलर नेटवर्क और टचपॉइंट मौजूद है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है