• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन की प्राइस में हुआ 13,000 रुपये तक का इजाफा

    कीमत में बढ़ोतरी के अलावा टोयोटा रुमियन में कोई बदलाव नहीं हुआ है

    प्रकाशित: जुलाई 23, 2025 06:17 pm । सोनू

    280 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion Prices Hiked By Rs 13,000

    टोयोटा रुमियन की प्राइस में 13,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है, और इसके सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ी है। हालांकि, रेट में बढ़ोतरी के अलावा एमपीवी कार में अन्य कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें पहले वाला ही एक्सटीरियर और केबिन डिजाइन और फीचर दिए गए हैं। यहां देखिए टोयोटा रुमियन की वेरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्ट:

    प्राइस

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

    एम एमटी

    10.67 लाख रुपये

    10.54 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    जी एमटी

    11.83 लाख रुपये

    11.70 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    वी एमटी

    12.56 लाख रुपये

    12.43 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    एस एटी

    12.17 लाख रुपये 

    12.40 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    जी एटी

    13.23 लाख रुपये

    13.10 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    वी एटी

    13.96 लाख रुपये

    13.83 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

    एस एमटी

    11.62 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये

    + 13,000 रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    जैसा कि ऊपर टेबल में देखा जा सकता है, टोयोटा रुमियन के सभी वेरिएंट्स की कीमत 13,000 रुपये तक बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 25 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    अन्य बदलाव

    Toyota Rumion front design

    टोयोटा रुमियन की कीमत में बढ़ोतरी के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें अभी भी प्रोजेक्टर हेलोजन हेडलाइट, हेलोजन फॉग लैंप्स, 15-इंच अलॉय व्हील और एलईडी टेल लाइट मिलती है।

    Toyota Rumion dashboard

    केबिन में ड्यूल-टोन बैज और ब्लैक डैशबोर्ड के साथ बीच में नकली वुड फिनिश और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। रुमियन 7 सीटर एमपीवी कार है, जिसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट और फेब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    फीचर हाइलाइट में 8-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग डायल्स के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक कलर्ड मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले, और 6-स्पीकर आर्कमी साउंड सिस्टम शामिल है। इसमें पीछे रूफ माउंटेड एसी के साथ ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल व फोल्डेबल ओआरवीएम भी दिए गए हैं।

    टोयोटा रुमियन को जिस मारुति अर्टिगा पर तैयार किया है, हाल ही में उसे 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया गया है, वहीं रुमियन में अभी भी 4 एयरबैग तक दिए गए हैं और 2 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। अन्य सेफ्टी फीचर में हिल होल्ड असिस्ट और सेंसर के साथ एक रियर पार्किंग कैमरा शामिल है।

    इंजन

    Toyota Rumion engine

    जैसा कि पहले बताया, टोयोटा रुमियन नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    103 पीएस

    88 पीएस

    टॉर्क

    137 एनएम

    121.5 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    5-स्पीड एमटी

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    कंपेरिजन

    Toyota Rumion rear design

    टोयोटा रुमियन का मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस से है।

    was this article helpful ?

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है