• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन में मिलेंगे इन 5 कलर्स के ऑप्शन,डालिए एक नजर

    अर्टिगा के कंपेरिजन में इसमें रेड और ब्लैक एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 14, 2023 12:35 ist
    info icon
    published onAug 14, 2023 12:35 IST
    last updated onAug 14, 2023 12:35 IST
    195 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion Colour Options

    मारुति अर्टिगा के रीबैज्ड वर्जन टोयोटा रुमियन एमपीवी से हाल ही में पर्दा उठाया गया है। इस कार की बुकिंग तो अभी शुरू नहीं हुई है मगर कलर ऑप्शंस के साथ इसकी काफी कुछ डीटेल्स सामने आ गई है। टोयोटा रुमियन 5 मोनोटोन कलर्स में उपलब्ध रहेगी जो कि इस प्रकार से है:

    कलर ऑप्शंस

    Toyota Rumion Spunky Blue

    स्पंकी ब्लू 

    Toyota Rumion Rustic Brown

    रस्टिक ब्राउन

    Toyota Rumion Iconic Grey

    आइकॉनिक ग्रे

     Toyota Rumion Iconic Grey

    कैफे व्हाइट

    Toyota Rumion Cafe White

    एनटाइसिंग सिल्वर

    Toyota Rumion Cabin

    इस कार के केबिन में बैज और ब्राउन ड्युअल टोन केबिन थीम के साथ डैशबोर्ड और डोर्स पर वुडन इंसर्ट्स दिए गए हैं। 

    Toyota Rumion

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स का टोयोटा बैजिंग वाला मॉडल अर्बन क्रूजर टेजर नाम से किया जा सकता है लॉन्च

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    रुमियन एमपीवी कार में मारुति अर्टिगा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/138 एनएम) दिया गया है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    इसमें अर्टिगा की ही तरह सीएनजी का भी ऑप्शन दिया गया है। सीएनजी मोड पर ये 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा रुमियन एमपीवी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    फीचर्स और सेफ्टी

    Toyota Rumion Features

    टोयोटा रुमियन कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस साउंड सिस्टम, रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    कीमत और मुकाबला

    Toyota Rumion
    सेगमेंट में टोयोटा रुमियन का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, किया कैरेंस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है