टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी पर इनोवा क्रिस्टा से दोगुना चल रहा है वेटिंग पीरियड
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस ने इनोवा क्रिस्टा से ज्यादा प्रीमियम एमपीवी के रूप में भारतीय बाजार में पिछले साल एंट्री की थी। इन दोनों ही कारों को एक ही प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इनमें एक जैसी पावरट्रेन भी दी गई है। हालांकि, इनकी डिज़ाइन एक दूसरे से थोड़ी अलग है। क्रिस्टा डीजल वर्जन की पॉपुलेरिटी भारतीय बाजार में अभी भी बरकरार है जिसके चलते इस गाड़ी पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली हाइक्रॉस को घर पर डिलीवर करवाने के लिए आपको एक साल से ज्यादा का इंतज़ार करना पडेगा।