• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस Vs मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर Vs होंडा सिटी हाइब्रिड: माइलेज कंपेरिजन

    इस लिस्ट के सभी मॉडल्स 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 28, 2022 19:18 ist
    info icon
    published onNov 28, 2022 19:18 IST
    last updated onNov 28, 2022 19:18 IST
    805 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder and Honda City Hybrid

    इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ऑप्शन शामिल होने के बाद अब भारत में टोयोटा के इस पावरट्रेन के साथ आने वाले दो मॉडल्स मौजूद हो गए हैं, जबकि इस इंजन ऑप्शन के साथ आने वाले कुल मास-मार्केट मॉडल्स की संख्या अब चार हो गई है। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अच्छा खासा माइलेज देते हैं।

    यहां हमनें नई इनोवा हाईक्रॉस के सर्टिफाइड माइलेज फिगर का कंपेरिजन मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और होंडा सिटी हाइब्रिड जैसी कारों से किया है तो चलिए इसके नतीजे जानते हैं यहां:

    सर्टिफाइड माइलेज

    Toyota Innova Hycross hybrid powertrain

    स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    सर्टिफाइड माइलेज

    21 किलोमीटर प्रति लीटर

    27.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    27.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    26.5 किलोमीटर प्रति लीटर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार का सर्टिफाइड माइलेज फिगर मारुति-टोयोटा एसयूवी और होंडा की सेडान कार से कम है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हाईक्रॉस इकलौती ऐसी कार है जिसमें ज्यादा केपेसिटी वाली पावरट्रेन दी गई है। सिटी हाइब्रिड की तुलना में 5 किलोमीटर प्रति लीटर और दोनों एसयूवी कारों के मुकाबले लगभग 7 किलोमीटर प्रति लीटर का अंतर निश्चित रूप से इनोवा हाईक्रॉस के रोज़ाना के फ्यूल कंज़म्प्शन पर अधिक प्रभाव डालेगा।

    यह भी पढ़ें: भारत में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प होंगे हाइब्रिड पावरट्रेन, इन्हें तैयार करने की रेस में जापानी ब्रांड्स सबसे आगे

    पावरट्रेन

    Maruti Grand Vitara engine

     

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    इंजन 

    2-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    पावर 

    186 पीएस  (सिस्टम), 152 पीएस (इंजन) और 113 पीएस (मोटर)  

    116 पीएस 

    126 पीएस 

    टॉर्क 

    187 एनएम ( इंजन) और 206 एनएम (मोटर)  

    122 एनएम (इंजन) / 141 एनएम (मोटर)  

    90 एनएम (इंजन) / 253 एनएम (मोटर)

    ट्रांसमिशन 

    ई-सीवीटी 

    यहां इनोवा हाईक्रॉस इकलौती कार है जिसमें सबसे ज्यादा केपेसिटी वाला 2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया गया है। वहीं, बाकी तीनों मॉडल्स में 1.5-लीटर पावरट्रेन मिलती है। इन चारों स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स में सिंगल ई-सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस एमपीवी कार में दी गई पावरट्रेन सबसे ज्यादा पावरफुल है, वहीं सिटी हाइब्रिड में लगी इलेक्ट्रिक मोटर सबसे ज्यादा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें: नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    कीमत

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

     

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    एक्स-शोरूम दिल्ली 

      20 लाख रुपये से शुरू (अनुमानित)

    17.99 लाख रुपये से 19.65  लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री)

    15.11 लाख रुपये से 18.99  लाख रुपये  (इंट्रोडक्ट्री)

    19.89 लाख रुपये

    इन चारों हाइब्रिड मॉडल्स में से टोयोटा हाइराइडर की प्राइस सबसे कम है। कंपनी का इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों से पर्दा उठाना फिलहाल बाकी है, अनुमान है कि इस गाड़ी की शुरूआती प्राइस 20 लाख रुपये से कम रखी जा सकती है। वहीं, सिटी हाइब्रिड कार को सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में 20 लाख रुपये कीमत पर बेचा जाता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है