• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस होगी पैनोरमिक सनरूफ फीचर से लैस भारत की पहली मास मार्केट एमपीवी कार

    भारत में मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास इस फीचर के साथ आने वाली अभी एकमात्र एमपीवी कार है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 15, 2022 16:56 ist
    info icon
    published onNov 15, 2022 16:56 IST
    last updated onNov 15, 2022 16:56 IST
    537 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross Panoramic Sunroof

    • नवंबर 25 को भारत में इनोवा हाईक्रॉस से उठाया जाएगा पर्दा
    • एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के फंक्शंस से लैस भारत में टोयोटा की पहली कार भी होगी ये
    • 20 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है हाईक्रॉस कार की कीमत

    टोयोटा द्वारा हाल ही में जारी की गई एक पोस्ट में अपकमिंग इनोवा हाईक्रॉस में पैनोरमिक सनरूफ दिए जाने का संकेत मिला है। ये देश की इस फीचर से लैस पहली मास मार्केट एमपीवी साबित होगी। इससे पहले भी इनोवा हाईक्रॉस के चेसिस की 3डी रेंडरिंग के जरिए पैनोरमिक सनरूफ होने की मौजूदगी का पता चला था। फोटो में पैनोरमिक सनरूफ के चारों ओर एंबिएंट लाइटिंग, साइड वॉल पर एसी वेंट्स और शायद फ्रंट में डैशकैम भी नजर आ रहा है।

    Toyota Innova Hycross 3D Render

    मास मार्केट एसयूवी कारों में पैनोरमिक सनरूफ का फीचर मिलने से इसकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ी है। जहां आज कई एसयूवी कारों में ये फीचर दिया जा रहा है, मगर अभी कुछ ही एमपीवी कारों में ये फीचर देखने को मिल रहा है। मास मार्केट एमपीवी कार के तौर पर पैनोरमिक सनरूफ के फीचर का डेब्यू इनोवा हाईक्रॉस में होगा जिसके बाद आने वाले समय में ऐसी और भी कारों में ये फीचर दिया जा सकता है। अभी केवल 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली एमपीवी कारों में किया कैरेंस ही ऐसी कार है जिसमें सनरूफ सिंगल पेन दी गई है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा हाइराइडर सीएनजी: जानिए क्या हो सकती है संभावित कीमत

    नई फ्रंट व्हील ड्राइव इनोवा में 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसका कंबाइंड आउटपुट 194 पीएस के करीब होगा। इसके अलावा इसमें इसी इंजन का 170 पीएस की पावर वाला नॉन हाइब्रिड वर्जन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इस नई टोयोटा एमपीवी कार में 7 एयरबैग्स, एडीएएस, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा का फीचर दिया जाएगा।

    Toyota Innova Hycross Teased

    हाईक्रॉस एमपीवी से 25 नवंबर के दिन भारत में पर्दा उठाया जाएगा जो यहां इनोवा क्रिस्टा के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। ये यहां किया कैरेंस और महिंद्रा मराजो का एक प्रीमियम विकल्प बनेगी जिसकी संभावित शुरूआती कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है