• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2024 में टोयोटा हाइराइडर एसयूवी पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 11.14 लाख रुपये से लेकर 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 22, 2024 17:39 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2024 17:39 IST
    last updated onFeb 22, 2024 17:39 IST
    380 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hyryder powertrain-wise waiting period detailed

    • भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा का डेब्यू प्रोडक्ट है हाइराइडर
    • 4 से 5 महीने का चल रहा है इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट का वेटिंग पीरियड
    • 8 से 9 महीने चल रहा है इसके माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड
    • सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है इसमें 
    • 11.14 लाख रुपये से लेकर 201.19 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है इसकी कीमत 

    मासिक बिक्री के हिसाब से टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक है। इसकी डिमांड को देखते हुए इस एसयूवी पर काफी ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस फरवरी टोयोटा हाइराइडर के कौनसे पावरट्रेन वाले वेरिएंट पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड? ये आप जानेंगे आगेः

    पावरट्रेन अनुसार वेटिंग पीरियड

    हाइराइडर माइल्ड हाइब्रिड

    हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    हाइराइडर सीएनजी

    लगभग 8 से 9 महीने

    लगभग 4-5 महीने

    लगभग 12-13 महीने

    बताया गया वेटिंग पीरियड इस कार की बुकिंग के अनुसार है

    टोयोटा की इस एसयूवी में दिए गए तीन पावरट्रेन ऑप्शंस में से इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर सबसे कम वेटिंग पीरियड मिल रहा है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है जो कि एक साल से ज्यादा है। ये हाइराइडर के औसत वेटिंग पीरियड है, ऐसे में इसकी सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा ने वापस बुलाई लैंड क्रूजर 300 एसयूवी की 250 से ज्यादा यूनिट्स

    हाइराइडर इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस डीटेल्स

    जैसा कि हमनें पहले भी बताया टोयोटा हाइराइडर में तीन पावरट्रेन की चॉइस दी गई है जिनका टेक्निकल स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से हैः

    Toyota Hyryder strong-hybrid powertrain

    स्पेसिफिकेशन

    1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    पावर 

    103 पीएस

    116 पीएस (सिस्टम)

    88 पीएस

    टॉर्क 

    137 एनएम

    141 एनएम (सिस्टम)

    121.5 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    ई-सीवीटी

    5-स्पीड मैनुअल

    माइलेज

    21.11 किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल), 20.58 किलोमीटर प्रति लीटर (ऑटोमैटिक), 19.38 किलोमीटर प्रति लीटर (एडब्ल्यूडी मैनुअल)

    27.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    हाइराइडर एक फ्रंट व्हील ड्राइव एसयूवी है जिसमें ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है, मगर ये चीज इसके केवल माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल वर्जन में ही उपलब्ध है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स का माइलेज 28 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    Toyota Urban Cruiser Hyryder rear

    इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर से है।

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा ने फ्लैटबेड ट्रक डिलीवरी सिस्टम किया शुरू, कस्टमर डिलीवरी से पहले सेल्स आउटलेट पर सेफ तरीके से नई कारें की जाएंगी ट्रांसपोर्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है