• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने फ्लैटबेड ट्रक डिलीवरी सिस्टम किया शुरू, कस्टमर डिलीवरी से पहले सेल्स आउटलेट पर सेफ तरीके से नई कारें की जाएंगी ट्रांसपोर्ट

    टोयोटा के अनुसार इस नई डिलीवरी प्रोसेस के लिए ग्राहकों से कोई एक्सट्रा पैसा नहीं लिया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 16, 2024 10:59 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2024 10:59 IST
    last updated onFeb 16, 2024 10:59 IST
    334 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Flatbed Truck delivery service

    नई कार खरीदते वक्त हम सबकी यही इच्छा होती है कि उसके ओडोमीटर पर जीरो किलोमीटर दिखाई दे या फिर उससे थोड़ा ही ज्यादा। हालांकि कई कस्टमर ने ये पाया कि कार डिलीवरी के समय उनकी कार 10 किलोमीटर से ऊपर तक ड्राइव की जा चुकी है क्योंकि डीलरशिप स्टाफ को स्टॉकयार्ड से सेल्स आउटलेट तक उन्हें पहुंचाना होता है।

    Toyota Hyryder Interior

    इसके लिए टोयोटा ने ‘Awesome New Car Delivery Solution’ नाम से एक नई पहल शुरू की है जिससे ये सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों को कार डिलीवरी मिलते समय जितना कम हो सके उतने कम किलोमीटर पर उनकी कार मिले। इस पहल के तहत अब टोयोटा के नए व्हीकल्स फ्लैटबैड ट्रकों के माध्यम से टोयोटा के सेल्स आउटलेट तक पहुंचाए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ेंः नई कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानिए पुरानी कार को स्क्रैप कराने पर मिलेंगे क्या फायदे

    इसके अलावा इस डिलीवरी इनिशिएटिव के तहत व्हीकल्स को काफी सुरक्षित तरीके से ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। साथ ही ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ट्रांसपोर्टेशन के दौरान इन नए व्हीकल्स को कोई डैमेज ना पहुंच पाए।

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा ने डीजल पावर्ड मॉडल्स को डिस्पैच करना फिर किया शुरू, कुछ समय पहले डिलीवरी पर लगा दी थी रोक

    ये नई डिलीवरी सर्विस ग्रामीण इलाकों और कस्बों में भी उपलब्ध रहेगी, जहां बड़े ट्रकों से ट्रांसपोर्टेशन एक तरह से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। पहले चरण में ये डिलीवरी सर्विस भारत के 26 राज्यों में टोयोटा की 130 डीलरशिप पर उपलब्ध रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है