• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा और हाइराइडर की प्राइस में हुआ इजाफा, 50,000 रुपये तक बढ़े दाम

    नया साल शुरू होते ही कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की प्राइस में इज़ाफा करना शुरू कर दिया है। अब टोयोटा भी इसी क्रम में शामिल हो गई है, कंपनी ने ग्लैंजा और अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 03, 2023 19:37 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2023 19:37 IST
    last updated onFeb 03, 2023 19:37 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban Cruiser Hyryder and Glanza price hike

    • ग्लैंजा हैचबैक की प्राइस 12,000 रुपये तक बढ़ गई है।
    • टोयोटा ग्लैंजा की कीमत अब 6.66 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
    • हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स 50,000 रुपये महंगे हो गए हैं।
    • इस एसयूवी कार के माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनकी प्राइस अभी भी 10.48 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच है।

    नया साल शुरू होते ही कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की प्राइस में इज़ाफा करना शुरू कर दिया है। अब टोयोटा भी इसी क्रम में शामिल हो गई है, कंपनी ने ग्लैंजा और अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की कीमतें बढ़ा दी हैं।

    यहां देखें टोयोटा कारों की नई वेरिएंट वाइज़ कीमतें:

    ग्लैंजा

    Toyota Glanza

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    ई 

    6.59 लाख रुपये 

    6.66 लाख रुपये 

    + 7,000 रुपये 

    एस 

    7.48 लाख रुपये 

    7.55 लाख रुपये 

    +7,000 रुपये 

    एस एएमटी 

    7.98 लाख रुपये 

    8.10 लाख रुपये 

    + 12,000 रुपये 

    एस सीएनजी 

    8.43  लाख रुपये 

    8.45  लाख रुपये 

    + 2,000 रुपये

    जी 

      8.51  लाख रुपये 

    8.58 लाख रुपये 

    +  7,000 रुपये

    जी एएमटी 

      9.01  लाख रुपये 

      9.13  लाख रुपये 

    + 12,000 रुपये

    जी सीएनजी 

    9.46  लाख रुपये 

      9.48  लाख रुपये 

    + 2,000 रुपये

    वी 

    9.51 लाख रुपये 

    9.58 लाख रुपये 

    + 7,000 रुपये

    वी एएमटी 

    9.99 लाख रुपये 

      9.99 लाख रुपये 

    कोई बदलाव नहीं 

    • टोयोटा ग्लैंजा के मैनुअल वेरिएंट्स की कीमतें 7,000 रुपये बढ़ गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट वी एएमटी की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह वेरिएंट अब भी 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। 
    • इस हैचबैक कार के हाल ही में लॉन्च हुए सीएनजी वेरिएंट्स की कीमतों में सबसे कम 2,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।  

    अर्बन क्रूज़र हाइराइडर

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एस ई-सीवीटी 

      15.11 लाख रुपये 

      15.61  लाख रुपये 

    + 50,000 रुपये 

    जी ई-सीवीटी 

    17.49 लाख रुपये 

      17.99 लाख रुपये 

    + 50,000 रुपये 

    वी ई-सीवीटी 

    18.99 लाख रुपये 

    19.49  लाख रुपये 

    +  50,000 रुपये 

    • हाइराइडर के के केवल हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ी है और यह पहले से 50,000 रुपये महंगी हो गई है। यह वेरिएंट्स सितंबर 2022 से लेकर अब तक इंट्रोडक्ट्री कीमतों पर ही उपलब्ध थे, लेकिन अब यह नई प्राइस पर ही मिलेंगे।
    • इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स ना सिर्फ अच्छा माइलेज देते हैं, बल्कि इसके साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हेडअप डिस्प्ले जैसे फ्लैगशिप फीचर्स भी दिए गए हैं।
    • इस एसयूवी कार के माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतें अभी भी 10.48 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच हैं, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस 13.23 लाख रुपये से शुरू होती है जो 15.29 लाख रुपये तक जाती है।

    अनुमान है कि टोयोटा अपने दूसरे मॉडल्स की कीमतें भी जल्द बढ़ा सकती है। कंपनी का फिलहाल इनोवा क्रिस्टा की नई कीमतों से पर्दा उठाना भी बाकी है। यह गाड़ी जल्द डीजल इंजन के साथ आएगी।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है