• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के टॉप मॉडल्स की प्राइस में हुआ इजाफा, बुकिंग फिर हुई शुरू

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के टॅप मॉडल्स जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) हाइब्रिड की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि कंपनी ने इन वेरिएंट्स की बुकिंग 2023 की पहली तिमाही में लेनी बंद कर दी थी। टोयोटा ने इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में भी इज़ाफा किया है जो इस प्रकार है:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 02, 2024 16:28 ist
    info icon
    published onApr 02, 2024 16:24 IST
    last updated onApr 02, 2024 16:28 IST
    275 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross ZX and ZX(O) hybrid variants bookings reopened

    • टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस के टॉप जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) हाइब्रिड वेरिएंट की बुकिंग 2023 की पहली तिमाही में लेनी बंद कर दी थी।

    • इस एमपीवी कार के वीएक्स हाइब्रिड वेरिएंट 25,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

    • इनोवा हाईक्रॉस जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) वेरिएंट की प्राइस 30,000 रुपये बढ़ गई है।

    • जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) वेरिएंट में 10.1-इंच टचस्क्रीन, छह एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    • इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड की कीमत 5.97 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के टॅप मॉडल्स जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) हाइब्रिड की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि कंपनी ने इन वेरिएंट्स की बुकिंग 2023 की पहली तिमाही में लेनी बंद कर दी थी। टोयोटा ने इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में भी इज़ाफा किया है जो इस प्रकार है:

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत

    अंतर 

    वीएक्स 7-सीटर/ वीएक्स 8-सीटर 

    25.72 लाख रुपये/ 25.77 लाख रुपये

    25.97 लाख रुपये/ 26.02 लाख रुपये

    +25,000 रुपये

    वीएक्स (ओ) 7-सीटर/ वीएक्स (ओ) 8-सीटर 

    27.69 लाख रुपये/ 27.74 लाख रुपये

    27.94 लाख रुपये/ 27.99 लाख रुपये

    +25,000 रुपये

    जेडएक्स 

    30.04 लाख रुपये

    30.34 लाख रुपये

    +30,000 रुपये

    जेडएक्स (ओ)

    30.68 लाख रुपये

    30.98 लाख रुपये

    +30,000 रुपये

    इस एमपीवी कार के वीएक्स और जेडएक्स हाइब्रिड दोनों वेरिएंट की कीमतों में इज़ाफा किया गया है। इनोवा हाईक्रॉस के जेडएक्स हाइब्रिड वेरिएंट 30,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इस एमपीवी कार के वीएक्स वेरिएंट 2022 लॉन्चिंग से ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इस गाड़ी के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह अब भी 19.77 लाख रुपये से 19.82 लाख रुपये प्राइस पर उपलब्ध है।

    इंजन ऑप्शन

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार है:

    स्पेसिफिकेशन 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (पेट्रोल) 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (हाइब्रिड)

    इंजन 

    2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 

    2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल 

    पावर 

    174 पीएस 

    186 पीएस (संयुक्त) 

    टॉर्क 

    209 एनएम 

    187 एनएम (संयुक्त) 

    ट्रांसमिशन 

    सीवीटी 

    ई-सीवीटी 

    कंपनी का दावा है कि इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप के साथ 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। नई इनोवा हाईक्रॉस फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) के साथ उपलब्ध है। यदि आप डीजल पावर्ड रियर-व्हील-ड्राइव टोयोटा एमपीवी चाहते हैं तो इनोवा क्रिस्टा को भी चुन सकते हैं।

    फीचर

    Toyota Innova Hycross hybrid 10.1-inch touchscreen
    Toyota Innova Hycross panoramic sunroof

    इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी के फुल लोडेड हाइब्रिड वेरिएंट्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन, एक पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस (केवल ज़ेडएस (ओ) वेरिएंट में) दिया गया है।

    मुकाबला

    Toyota Innova Hycross rear

    टोयोटा इनोवा हाइब्रिड का सीधा मुकाबला मारुति इनविक्टो को छोड़कर किसी भी कार से नहीं है। यह गाड़ी किया कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराज़ो के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है