• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई जनरेशन होंडा सिटी

    होंडा सिटी का ये पांचवा जनरेशन मॉडल ऑटो एक्सपो-2020 में प्रदर्शित किया जा सकता है। इसे 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 14, 2019 23:23 ist
    info icon
    published onJun 14, 2019 23:23 IST
    last updated onJun 14, 2019 23:23 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा इन दिनों सिटी सेडान के नए जनरेशन मॉडल को तैयार कर रही है। हाल ही में इसे थाईलैंड की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, इसके बावजूद कार से जुड़ी कुछ जानकारी हाथ लगी है।

    होंडा सिविक और अकॉर्ड की तरह नई सिटी में कूपे डिजाइन देखने को नहीं मिलेगा। यह कार पारंपरिक थ्री बॉक्स डिजाइन लिए हुए होगी। कार के फ्रंट में होंडा की सिग्नेचर ग्रिल 'बुल हॉर्न' देखने को मिलेगी। ग्रिल के दोनों ओर पतले एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं। ऐसे हैडलैंप होंडा सिविक में भी दिए गए हैं। कार के रियर हिस्से पर मौजूदा मॉडल में दिए गए 2 पीस एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। हालांकि, ये टेललैंप पहले के मुकाबले काफी पतले हैं। कुल मिलाकर नई जनरेशन होंडा सिटी पहले के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है। माना जा रहा है कि इसे नई जैज़ हैचबैक वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

    नई होंडा सिटी के केबिन से जुड़ी जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। उम्मीद की जा रही है कि इसका केबिन नई जनरेशन  होंडा जैज़ पर बेस्ड हो सकता है। इसे हाल ही में यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। नेक्सट जनरेशन जैज़ के केबिन से जुड़े फीचर की जानकारी आप यहां देख सकते हैं। इससे सिटी के केबिन में दिए गए फीचर के बारे में अंदाजा लगाना आसान होगा।

    नई सिटी के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। माना जा रहा है कि इसमें मौजूदा मॉडल में दिया गया 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन को 2020 में लागू होने जा रहे बीएस-6 उत्सर्जन मानकों पर भी अपडेट किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका डायरेक्ट इंजेक्शन वर्जन भी उपलब्ध है जो ज्यादा पावर देने में सक्षम है। इन अपडेट के अलावा नई सिटी का माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट भी उतारा जा सकता है। सेडान सेगमेंट में केवल मारुति सियाज़ ही ऐसी कार है जिसमें यह टेक्नोलॉजी दी गई है। नई सिटी के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में होंडा का ड्यूल मोटर हाइब्रिड ​इंजन दिया जाएगा। यह इंजन इस साल के आखिर तक लॉन्च होने वाली नई जनरेशन जैज़ में देखने को मिलेगा।

    होंडा सिटी का ये पांचवा जनरेशन मॉडल ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसे 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज़, टोयोटा यारिस, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा। माना जा रहा है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में होंडा सिटी की प्राइस 9.72 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक पहुंचती है।

    यह भी पढ़ें: मार्च 2020 तक लॉन्च हो सकती नई हुंडई क्रेटा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है