• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on sep, 2021

    टोयोटा यारिस

    4.4107 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 8.76 लाख - 14.60 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2021
    पुरानी टोयोटा यारिस कारें खरीदें
    लेटेस्ट टोयोटा कार लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
    11.31 - 20.19 लाख*
    View More Details

    नई दिल्ली में पुरानी टोयोटा यारिस कार

    • टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      Rs6.25 लाख
      2020160,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जी
      टोयोटा यारिस जी
      Rs6.00 लाख
      202062,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      Rs7.99 लाख
      20207,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      टोयोटा यारिस जे सीवीटी
      Rs5.46 लाख
      201941,440किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जे बीएस4
      टोयोटा यारिस जे बीएस4
      Rs3.40 लाख
      201869,932किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस वीएक्स सीवीटी बीएस4
      टोयोटा यारिस वीएक्स सीवीटी बीएस4
      Rs5.25 लाख
      201980,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जी सीवीटी बीएस4
      टोयोटा यारिस जी सीवीटी बीएस4
      Rs4.85 लाख
      201876,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस जी सीवीटी बीएस4
      टोयोटा यारिस जी सीवीटी बीएस4
      Rs5.25 लाख
      201890,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस वी सीवीटी
      टोयोटा यारिस वी सीवीटी
      Rs4.83 लाख
      201853,045किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा यारिस वी सीवीटी
      टोयोटा यारिस वी सीवीटी
      Rs4.12 लाख
      201898,237किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टोयोटा यारिस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1496 सीसी
    पावर105.5 - 105.94 बीएचपी
    टॉर्क140 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज17.1 से 17.8 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    टोयोटा यारिस प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    यारिस जे ऑप्शनल बीएस4(बेस मॉडल)1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर8.76 लाख* 
    यारिस जे ऑप्शनल1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर9.16 लाख* 
    यारिस जे बीएस41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर9.40 लाख* 
    यारिस जे ऑप्शनल सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर9.46 लाख* 
    यारिस जी ऑप्शनल बीएस41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर9.74 लाख* 
    यारिस जे ऑप्शनल सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर9.86 लाख* 
    यारिस जी ऑप्शनल1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर9.90 लाख* 
    यारिस जे सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर10.10 लाख* 
    यारिस जी बीएस41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर10.55 लाख* 
    यारिस जी ऑप्शनल सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर10.94 लाख* 
    यारिस जी ऑप्शनल सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर11.26 लाख* 
    यारिस जे1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर11.28 लाख* 
    यारिस वी बीएस41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर11.74 लाख* 
    यारिस जी सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर11.75 लाख* 
    यारिस वी1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर11.84 लाख* 
    यारिस जी1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर11.95 लाख* 
    यारिस जे सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर11.98 लाख* 
    यारिस वी ऑप्शनल बीएस41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर12.08 लाख* 
    यारिस वी ऑप्शनल1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर12.39 लाख* 
    यारिस वी सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर12.94 लाख* 
    यारिस वीएक्स बीएस-41496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर12.96 लाख* 
    यारिस वी सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर13.04 लाख* 
    यारिस वीएक्स1496 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.1 किमी/लीटर13.06 लाख* 
    यारिस जी सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर13.15 लाख* 
    यारिस वी ऑप्शनल सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर13.28 लाख* 
    यारिस वी ऑप्शनल सीवीटी1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर13.59 लाख* 
    यारिस वीएक्स सीवीटी बीएस41496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर14.18 लाख* 
    यारिस वीएक्स सीवीटी(टॉप मॉडल)1496 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर14.60 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टोयोटा यारिस रिव्यू

    ओवरव्यू

    टोयोटा कारों के प्रति भारतीय ग्राहकों का एक अलग विश्वास है, इसके लिए वे ज्यादा राशि देने से भी नहीं कतराते हैं। यही बात टोयोटा यारिस पर भी सटीक बैठती है, यह अपने सेगमेंट की प्रीमियम कार है।

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस में इटियोस वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को अपग्रेड करके दिया है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं रखा गया है। यारिस सेगमेंट की पहली कार है जिसमें 7 एयरबैग सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें गेस्चर कंट्रोल सपोर्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट्स और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे यूनीक फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज़, स्कोडा रैपिड, फोक्सवैगन वेंटो जैसी कारों से है।

    Toyota Yaris

    बढ़ते कम्पटीशन के चलते इस सेगमेंट की अधिकतर गाड़ियों में अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं। मगर, टोयोटा यारिस खुद को दूसरी कारों से कैसे अलग बनाती है? क्या इसकी ज्यादा कीमत ग्राहकों के लिए उचित है? ये जानेंगे यहां:-

    एक्सटीरियर

    Toyota Yaris

    यारिस की डिज़ाइन को ज्यादा अच्छा तो नहीं कहा जा सकता। अगर आप किसी स्टाइलिश कार का चुनाव करना चाहते हैं तो ऐसे में होंडा सिटी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। होंडा सिटी के एक्सीटिरियर में कई क्रीज़ लाइंस मिलती है जो एलईडी लाइट्स को कॉम्प्लीमेंट देती नज़र आती हैं। वहीं, टोयोटा यारिस की स्टाइलिंग ज्यादा आकर्षित नज़र नहीं आती। आगे की ओर इसमें नीचे की तरफ बड़ी ग्रिल दी गई है। गाड़ी का बाहरी लेआउट ज्यादा पतला नहीं है, ऐसे में स्पोर्टी कार चाहने वालों को यह गाड़ी शायद ही लुभाएगी। टोयोटा ने यारिस को एकदम सिंपल डिज़ाइन के साथ पेश किया है। गाड़ी में कोई कट्स और क्रीज़ लाइंस भी नहीं दी गई है। इसमें केवल शोल्डर लाइन मिलती है, जो फ्रंट फेंडर से टेललाइट को कनेक्ट करती नज़र आती है। इसमें केवल डोर हेंडल पर ही क्रोम फिनिश दी गई है। 

    Honda City

    इसके सभी वेरिएंट में 15-इंच के व्हील्स लगे हुए हैं, जबकि सेगमेंट की दूसरी कारों में 16 इंच के व्हील लगे हैं। यारिस जे और यारिस जी वेरिएंट में पहियों को व्हील कैप्स के साथ दिया गया है, वहीं यारिस वी और यारिस वीएक्स वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं।

    Toyota Yaris  

    हालांकि, यह कहना सही नहीं है कि टोयोटा यारिस ग्राहकों को बिलकुल भी आकर्षित नहीं करती है। फ्रंट पर इसमें बड़ी ग्रिल और वर्टिकल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। ऐसे में इसका लुक टोयोटा की दूसरी गाड़ियों के मुकाबले एकदम अलग नज़र आता है। यारिस में आगे की ओर हेडलैंप्स क्लस्टर पर स्टैंडर्ड हैलोजन प्रोजेक्टर्स को फिट किया हुआ है। यह प्री-फेसलिफ्ट कोरोला एल्टिस से मिलते-जुलते दिखाई पड़ते हैं। गाड़ी के वीएक्स वेरिएंट में ग्रिल इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई है। वहीं, वी और वीएक्स वेरिएंट में केवल टेललाइट्स के साथ एलईडी लाइटें दी गई है। मगर, इसमें एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी विंग मिरर इंडिकेटर लाइटों की कमी खलती है।

    Toyota Yaris  

    गाडी के डिज़ाइन को देखकर इसके साइज़ का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। सेगमेंट की दूसरी कारों की तुलना में टोयोटा की यह सेडान थोड़ी छोटी नज़र आती है। हालांकि, होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सियाज़ जैसी कारों से कम लंबाई होने के बावजूद भी यह गाड़ी मिड-साइज़-सेडान सेगमेंट की सबसे ऊंची और चौड़ी कार है। होंडा सिटी और सियाज़ के मुकाबले यारिस का व्हीलबेस क्रमशः 50 मिलीमीटर और 100 मिलीमीटर कम है।

    Toyota Yaris

    इंटीरियर

    Toyota Yaris

    गाड़ी का केबिन अंदर से देखने पर ज्यादा चौड़ा नज़र नहीं आता। इसकी बजाए टोयोटा इटियोस में ही अच्छी-खासी स्पेस मिल जाती है। गाड़ी के रियर साइड पर तीन पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं। यारिस में रियर शोल्डर रूम 1275 मिलीमीटर का मिलता है। इस लिहाज से यह शोल्डर रूम के मामले में होंडा सिटी (1325 मिलीमीटर) और हुंडई वरना (1315 मिलीमीटर) से काफी पीछे है। इसका नीरूम स्पेस भी प्रतिद्वंदी कारों की तुलना में कम है। जहां होंडा सिटी में 1000 मिलीमीटर नीरूम स्पेस मिलता है, वहीं यारिस 815 मिलीमीटर नीरूम स्पेस के साथ आती है।

    फ्रंट  लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम) नीरूम (न्यूनतम-अधिकतम) सीट बेस लंबाई 
    टोयोटा यारिस 870-1070 मिलीमीटर 575-810 मिलीमीटर 480 मिलीमीटर

    फ्रंट रो पर इसकी सीटों के बीच स्टोरेज कंसोल दिया गया है, जो फ्रंट आर्मरेस्ट का भी काम करता है। हालांकि, इसे फिक्स रखा गया है। ऐसे में आगे बैठे पैसेंजर को हाथ रखने के लिए कम्फर्टेबल पोज़िशन नहीं मिल पाती। सही पोज़िशन में हाथ रख कर बैठने के लिए पैसेंजर को फ्रंट सीट को थोड़ा पीछे करने की जरूरत पड़ती है। वहीं, रियर साइड पर बैठे मिडल पैसेंजर के लिए कम्फर्टेबल होकर बैठना मुश्किल हो पाता है क्योंकि यह बैठने के बाद पैसेंजर को टच होता है। इस लिहाज से यारिस का केबिन चार पैसेंजर्स की सीटिंग के लिए ही उपयुक्त है। रियर साइड पर इसमें 890 मिलीमीटर का हैडरूम स्पेस मिलता है। ऐसे में ऊंचे कद के पैसेंजर्स के लिए बैठना थोड़ा मुश्किल हो पाता है।

    Toyota Yaris  

    गाड़ी का केबिन बेहद प्रीमियम नज़र आता है। चाहे यारिस का कोई भी वेरिएंट आप चुनें, इसके केबिन में लाइट बेज कलर मिलता है। वहीं, डैशबोर्ड, डोर और फ्लोर मैट्स को ब्लैक कलर में रखा गया है। बैठने के लिहाज से गाड़ी की रियर साइड खासकर मिडल पैसेंजर के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं है। हालांकि, बिना सनरूफ फीचर के बावजूद भी गाड़ी का केबिन हवादार रहता है।

    Toyota Yaris  

    केबिन की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें प्रीमियम क्वालिटी की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यह कोरोला एल्टिस की याद दिलाती है। कार की फिटमेंट क्वालिटी भी बेहद दमदार है। इसकी सबसे बड़ी खासियत टॉप वेरिएंट वीएक्स में दी गई लैदर अपहोल्स्ट्री है। सेगमेंट की दूसरी कारों की तुलना में यारिस की सीटें, आर्मरेस्ट, डोर आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग प्रीमियम क्वॉलिटी का है। इसमें लैदर का अच्छा-ख़ासा इस्तेमाल किया गया है। कार में नॉइस इन्स्युलेटिंग ग्लास लगे हुए हैं जो बाहर की आवाज़ अंदर तक नहीं आने देते। इसमें रूफ-माउंटेड एसी दिया गया है जो केबिन को ठंडा रखने में मदद करता है। प्रीमियम लुक देने के लिए यारिस में सॉफ्ट-टच प्लास्टिक की बजाए डैशबोर्ड पर स्टिच पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

    Toyota Yaris  

    यारिस में नए स्टाइल का एनालॉग डिजिटल स्प्लिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस पर 4.2-इंच का एमआईडी डिस्प्ले पोज़िशन किया गया है जो तय दूरी, स्पीड और माइलेज की जानकारी देता है। इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर की तरह इसमें भी ईको वॉलेट मिलता है, जो आपकी ड्राइविंग कुशलता के बारे में जानने में मदद करता है। पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए इसमें रियर मैनुअल सनशेड, दो 12 वोल्ट के पावर सॉकेट और रीडिंग लैंप्स दिए गए हैं।

    Toyota Yaris  

    गाड़ी की सीट का कम्फर्ट और सपोर्ट बेहद इम्प्रेसिव है। इसके सीट बेस की लंबाई 435 मिलीमीटर है। इसमें अंडर थाई सपोर्ट भी ठीक-ठाक ही मिलता है। वहीं, बैकरेस्ट एंगल पतले व मोटे-ताज़े दोनों पैसेंजर्स के लिए कम्फर्टेबल है। बैक सपोर्ट के लिए इसमें फ्रंट और रियर सीट्स पर साइड बोलस्टरिंग दी गई है।

    Toyota Yaris  

    सिटी व हाइवे पर यह कार ड्राइवर व पैसेंजर्स को कम्फर्टेबल राइड्स देती है। खासकर ड्राइवर के लिए इसमें 8 तरह से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक सीट का विकल्प रखा गया है। गाड़ी में मैनुअल हाइट एडजस्टेबल सीट को सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियर व्यू मिरर की कमी खलती है।

    Toyota Yaris  

    सेंटर कंसोल और फ्रंट डोर पर 1-लीटर बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं। वहीं, रियर डोर और आर्मरेस्ट पर 500 एमएल तक की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर्स मिलते हैं। हैंडब्रेक के पास इसमें फ़ोन चार्जर के लिए स्लॉट दिया गया है, वहीं हैंडब्रेक के पीछे की ओर 12 वोल्ट का सॉकेट दिया गया है। इसमें 476-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हालांकि, यह सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा लेगज स्पेस नहीं देती। मगर, इसमें मिलने वाला बूट स्पेस ट्रेवलिंग के दौरान एक फैमिली का लगेज रखने के लिए एकदम परफेक्ट साबित होता है। यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के लिए 60:40 रेश्यो में फोल्ड होने वाली स्प्लिट सीटें मिलती है। 

    रियर  शोल्डर रूम  हैडरूम  नीरूम (न्यूनतम-अधिकतम )
    टोयोटा यारिस  1275 मिलीमीटर 890 मिलीमीटर 650 -815 मिलीमीटर

    Toyota Yaris  

    टेक्नोलॉजी

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस में बेहतरीन क्वॉलिटी का रूफ माउंटेड एसी दिया गया है। यह बड़े सक्शन यूनिट के साथ आती है जो फ्रंट एसी वेंट्स से हवा को लेकर नॉजल के जरिये रियर साइड के दो एसी वेंट्स तक हवा को पहुंचाने में सक्षम है। हालांकि, यह रेगुलर वेंट्स नहीं हैं परन्तु केबिन को ठंडा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस लिहाज से रियर साइड पर बैठे पैसेंजर्स को अच्छी-खासी कूलिंग मिल पाती है। इसमें रियोस्टेट के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। यदि आप एसी रडार को नीचे की ओर टर्न कर देते हैं तो एसी की ठंडी हवा फ्रंट सीट वाले पैसेंजर्स तक भी पहुंच पाती है।

    Toyota Yaris  

    सभी वेरिएंट्स में बेसिक म्यूज़िक सिस्टम को ऑक्स, यूएसबी, ब्लूटूथ, सीडी के साथ स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, यारिस के जी और वी वेरिएंट्स में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। गाड़ी की पैनासोनिक यूनिट एचडीएमआई और मीराकास्ट को सपोर्ट करती है। टॉप वेरिएंट वीएक्स में हैड यूनिट के साथ मिररलिंक, वाईफाई और नेविगेशन फीचर दिए गए हैं। गाड़ी के दोनों हेड यूनिट्स में सेगमेंट फर्स्ट गेस्चर कंट्रोल फीचर मिलते हैं। पैनासोनिक हेड यूनिट में टच-बेस्ड गेस्चर कंट्रोल्स और टॉप वेरिएंट में बीएमडब्लू 5-सीरीज़ और बीएमडब्लू 7-सीरीज़ की तरह गेस्चर कंट्रोल्स दिए गए हैं।

    Toyota Yaris  

    यह सेगमेंट की पहली गाड़ी है जिसमें बेस वेरिएंट से ही कई अच्छे-खासे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स, वाइपर्स और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड रखे गए हैं।

    सुरक्षा

    सेफ्टी के लिहाज से इसमें कई अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं। प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले टोयोटा यारिस में बेस वेरिएंट से ही 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, आईएसोफिक्स और सेंट्रल लॉकिंग भी मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में हिल-स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    निष्कर्ष

    भारत में यारिस के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की प्राइस 9.29 लाख रुपए से 12.85 लाख रुपए के बीच है। वहीं, पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपए से 14.07 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। हमारे अनुसार आप इस गाड़ी की सराहना तब ही कर सकेंगे जब आप इसके साथ पर्याप्त समय व्यतीत करेंगे। यदि आप एक वैल्यू फॉर मनी फैमिली सेडान का चयन करना चाहते हैं तो सियाज़ को चुनना अच्छा ऑप्शन है। वहीं, अगर आप अच्छे-खासे फीचर्स से लैस बजट फ्रेंडली सेडान को खरीदना चाहते हैं तो वरना बेहतर विकल्प है। यदि आप अच्छी-खासी केबिन स्पेस और रोड प्रजेंस वाली सेडान चाहते हैं तो होंडा सिटी आपकी सभी जरूरतों पर खरा उतरेगी। वहीं, अगर आप सुरक्षित व कम्फर्टेबल सेडान में दिलचस्पी रखते हैं जो बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देने में भी सक्षम हो तो ऐसे में टोयोटा यारिस से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है।

    कुल मिलाकर, यारिस में टोयोटा बैजिंग के अलावा बहुत से काम के फीचर्स मिलते हैं। दूसरी कारों की तुलना में इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जो ग्राहकों की सभी जरूरतों पर खरा उतरते हैं। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत रूफ माउंटेड एसी, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और गेस्चर कंट्रोल्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं। 

    यदि आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में ड्राइविंग के लिए यारिस को चुनते हैं तो यह गाड़ी आपके लिए बेहद अच्छी साबित होगी। सिटी ड्राइविंग के दौरान आपको किसी तरह ही कोई परेशानी नहीं आएगी। यारिस के सस्पेंशन सेटअप सेगमेंट की सभी कारों के मुकाबले सबसे बेहतर है। सॉफ्ट और बाउंसी ना होने के बावजूद भी यह गाड़ी को स्टेबल रखते हैं और कम्फर्ट सुनिश्चित करते हैं।

    परफॉरमेंस

    यह गाड़ी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है। इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं रखा गया है। इटियॉस की तरह ही यह भी 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। हालांकि, यारिस में दिया गया इंजन बेहद पावरफुल व यूनीक साबित होता है।

    इसमें लगी मोटर को रिफाइन करके पेश किया गया है। चाहे बात कार के बाहर खड़े होने की हो या फिर अंदर बैठे होने की, इसमें लगी मोटर की आवाज़ बिलकुल भी सुनाई नहीं देती। गाड़ी के पेट्रोल इंजन का स्मूद नेचर खासकर शहर में 40 किलोमीटर/घंटे की स्पीड पर और हाइवे पर 120 किलोमीटर/घंटे की गति के साथ क्रूजिंग के दौरान महसूस होता है। हालांकि, पैसेंजर्स को इंजन की हल्की-फुल्की आवाज़ ओवरटेकिंग की स्थिति में सुनाई पड़ती है। हमारे टेस्ट में हमने गाड़ी के सीवीटी वर्जन को चुना। हमने इसके सीवीटी वर्जन को चलाकर देखा, जिसमें कम स्पीड पर ओवरटेक करते हुए भी गियर डाउन करने की जरूरत पड़ी। यदि तेज़ स्पीड में ऐसा किया जाता है तो इंजन से काफी शोर बाहर आने लगता है। मगर, इसका असर कार की परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ता है। हमारे 0-100 किलोमीटर/घंटे के स्पीड टेस्ट में यारिस अपनी प्रतिद्वंदी कारों से पीछे रही। यारिस ने 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 13.39 सेकंड में पाया, वहीं होंडा सिटी और वरना ने यह स्पीड क्रमशः 11.90 सेकंड्स और 12.04 सेकंड में हासिल की।

    Toyota Yaris  

    यदि किसी गाड़ी को ओवरटेक करना हो तो यारिस के साथ पहले से ही प्लान करने की जरूरत होती है, क्योंकि रेस देने पर इसकी स्पीड एकदम से नहीं बढ़ती। 60 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को पकड़ने पर यह गाड़ी कुछ समय लेती है। अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में राइड करने का विचार कर रहे हैं तो यारिस के साथ थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। हमारे टेस्ट में यारिस ने प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले 20 से 80 किलोमीटर की स्पीड को तय करने में 8.36 सेकंड्स का समय लिया। जहां होंडा सिटी सीवीटी ने 20 से 80 किमी/घंटे की स्पीड को 8.22 सेकंड में पकड़ा, वहीं वरना पेट्रोल ऑटोमैटिक ने यह स्पीड 7.14 सेकंड में पाई।

    हाइवे पर यारिस क्रूज़र की तरह काम करती है। 7-स्पीड सीवीटी ड्राइव पर ये कार 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर लेती है। लेकिन चूंकि यह सीवीटी गियरबॉक्स है जिसका रेव काउंटर लगभग 1,600 आरपीएम पर ही लॉक हो जाता है। इसके माइलेज फिगर पर सबसे ज्यादा असर ओवरटेकिंग के समय पड़ता है। कंपनी का दावा है कि यारिस सीवीटी 17.8 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है। मगर, हमारे टेस्ट में यह गाडी हाइवे पर 16.31 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम रही।

    हमारे हिसाब से यह कार सिटी ड्राइविंग के लिहाज से बेहतरीन साबित होती है। इसका थ्रोटल रिस्पांस बेहद स्मूद है, यह अपनी पूरी रेव रेंज पर एकदम फ्लैट परफॉर्मेंस देती है। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को किसी तरह की तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता। हमारे टेस्ट में गाड़ी का सीवीटी वर्जन सिटी 16.41 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम रहा। वहीं, यह गाड़ी हाइवे पर कंपनी के बताए माइलेज आंकड़ों के काफी करीब रही।

    गाड़ी का स्मूद थ्रॉटल रिस्पांस पैसेंजर्स को झटके नहीं लगने देता। इसमें लगे ब्रेक्स की नॉर्मल स्थिति में अच्छी पकड़ रहती है, वहीं हार्ड ब्रेकिंग की स्थिति में गाड़ी के ब्रेक्स ज्यादा शार्प महसूस होते हैं। हमारे ब्रेकिंग टेस्ट में यारिस ने 100 किलोमीटर/घंटे से 0 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से रूकने में 43.61 मीटर की दूरी तय की। इसकी राइड क्वॉलिटी भी बेहद दमदार है।

    परफॉर्मेंस कंपेरिजन (पेट्रोल)

    मारुति सियाज़  होंडा सिटी   हुंडई वरना  टोयोटा यारिस 
    पावर  91.1 बीएचपी @6000 आरपीएम  117.6 बीएचपी @6600 आरपीएम  121.3बीएचपी @6400 आरपीएम 105.5 बीएचपी @6000 आरपीएम 
    टॉर्क   130 एनएम @4000 आरपीएम  145 एनएम @4600 आरपीएम  151 एनएम @4850 आरपीएम  140 एनएम @4200 आरपीएम 
    इंजन  1373 सीसी  1497 सीसी  1591 सीसी  1496 सीसी 
    ट्रांसमिशन  मैनुअल  मैनुअल  मैनुअल  ऑटोमैटिक 
    अधिकतम गति  190 किलोमीटर/घंटे  189 किलोमीटर/घंटे 
    0-100 एक्सेलरेशन  14 सेकंड  9.64 सेकंड  11.31 सेकंड 
    कर्ब वेट  1030 किलोग्राम  1084  किलोग्राम  - 1110  किलोग्राम 
    माइलेज  20.73 किलोमीटर/लीटर  17.4 किलोमीटर/लीटर  17.0 किलोमीटर/लीटर  17.8 किलोमीटर/लीटर 
    पावर वेट रेश्यो  88.44 बीएचपी/टन  108.4 बीएचपी/टन  - -

    राइड व हैंडलिंग

    कम्फर्ट के लिहाज से टोयोटा इटियॉस और कोरोला एल्टिस दोनों ही बेहतरीन कारें है। ठीक उसी तरह यारिस भी पैसेंजर्स के लिए सुविधाजनक साबित होती है। चाहे कितनी भी स्पीड हो, यारिस का राइड कम्फर्ट हमेशा एक सा रहता है। यदि आप अपने लैपटॉप को खोल कर कुछ रिपोर्ट भेजना चाह रहे हैं, तो यारिस की कम-ज्यादा स्पीड होने के बावजूद भी आप अपने काम को आसानी से कर सकते हैं।

    Toyota Yaris  

    यह गाड़ी स्पीड ब्रेकर्स और गढ्ढों पर से आसानी से गुज़र जाती है। इस दौरान केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को ज्यादा तेज़ झटका महसूस नहीं होता। फुली ओवरलोडेड होने के बावजूद भी यारिस ख़राब सड़कों पर अच्छी राइड्स देने में सक्षम है। गाडी में 150 मिलीमीटर से ज्यादा का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। हालांकि, सेगमेंट की दूसरी कारों की तुलना में यह ज्यादा नहीं है। फुल पैसेंजर और लगेज लोड के साथ बड़े स्पीड ब्रेकर्स से गुजरने पर यारिस में हल्का-फुल्का झटका महसूस हो सकता है। लेकिन कार में मिलने वाले दूसरे यूनीक फीचर्स के चलते इसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है।

    Toyota Yaris  

    0-100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड, 4 पैसेंजर्स की सीटिंग और पूरे लगेज के साथ यारिस बिना स्थिरता छोड़े बड़े गढ्ढों, उभड़-खाबड़ सड़कों से आसानी से निकल जाती है। गाड़ी के सस्पेंशन काफी स्मूद हैं, ऐसे में पैसेंजर्स का बॉडी रोल बहुत कम होता है। हालांकि, ड्राइविंग के दौरान लेन बदलते समय यारिस के सस्पेंशन में थोड़ा बहुत फर्क जरूर महसूस हो सकता है।

    यारिस का स्टीयरिंग व्हील इस्तेमाल में हल्का है, ऐसे में सिटी ड्राइवर में ज्यादा थकान महसूस नहीं होती। हालांकि तेज़ रफ्तार में टर्न लेते समय गाड़ी में थोड़ा बहुत बॉडी रोल होता है। वहीं, धीमी गति पर ड्राइव करते समय आपको ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।

    टोयोटा यारिस की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स : एम्बिएंट लाइटिंग के साथ रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट्स, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एकॉस्टिक व वाइब्रेशन कंट्रोल ग्लास, इंफ्रारेड कट ऑफ के साथ सोलर एनर्जी एब्जॉर्बिंग विंडशील्ड, इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एयर गेस्चर कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।
    • राइडिंग कंफर्ट : इसकी राइडिंग काफी अच्छी है। खराब सड़कों पर से भी यह कार आसानी से निकल जाती है।
    • प्रीमियम इंटीरियर क्वॉलिटी : केबिन प्रीमियम अहसास दिलाता है, ऐसा लगता है जैसे यह इससे ऊपर वाले सेगमेंट की कार है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • यह डीजल इंजन में उपलब्ध नहीं है।
    • कार की चौड़ाई ज्यादा नहीं है, ऐसे में पीछे वाली सीट पर तीन वयस्क पैसेंजर को बैठने में परेशानी हो सकती है।
    • एडजस्टेबल स्टीयरिंग, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, सनरूफ और वैनिटी मिरर इल्युमिनेशन जैसे फीचर्स की कमी खलती है।
    अधिक देखें

    टोयोटा यारिस न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्��रोडक्शन!
      टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!

      हमारे द्वारा टेस्ट की जा ही कार 1 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक है और आने वाले 3 म​हीनों तक हम यही देखेंगे कि ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से कैसी है और इसके साथ रोड ट्रिप्स भी की जाएगी।

      तीर्थon जुलाई 15, 2025
    • 2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू
      2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू

      भारत में इसका लेटेस्ट 9 जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है।

      भानुon जनवरी 27, 2025
    • टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?
      टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?

      ये भारत के कार बाजार में उन चंद पिकअप ट्रक्स में से एक है जो प्राइवेट कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

      भानुon अप्रैल 24, 2024
    • टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?
      टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?

      ये टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 के सेगमेंट की ही कार है, जिसे भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था।  

      भानुon अप्रैल 25, 2024
    • टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?
      टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?

      आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसका माइलेज सबसे बेस्ट हो तो इस सेगमेंट में आपको दो ही ऑप्शन मिलेंगे जिनमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी शामिल है।

      भानुon मार्च 01, 2024

    टोयोटा यारिस यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड107 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (107)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (23)
    • कंफर्ट (44)
    • माइलेज (33)
    • इंजन (21)
    • इंटीरियर (12)
    • स्पेस (14)
    • कीमत (7)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • c
      chetanya on जनवरी 03, 2026
      4
      Been Driving The Toyota Yaris
      Been driving the Toyota Yaris for some time now and it's honestly a very balanced car. Ride quality is smooth, mileage is impressive, and the build feels solid. Interiors are comfortable, safety is top-notch, and maintenance is easy.  A perfect, reliable daily city car.such a nice car would recommend to buy
      और देखें
      1
    • n
      nomish on मई 05, 2025
      4.8
      Why To Buy?
      This is the best car I guess in the budget of under the 12 lakh segment the base agent has the different kind of features and it providing the better mileage and comfortable seats and also I like this look of this car and the best part of this car is that when it moves on the road it looks so stunning and cool and I hope you have to buy this car.
      और देखें
      1
    • r
      roshan christopher prince on मई 01, 2023
      3.8
      Overall
      Overall, this car is loaded with features and comfort. Yes, some features are missing but for the money it is good.
      और देखें
    • a
      anil sunil on अगस्त 19, 2021
      4.2
      Asked By Owner And Mechanics For Its Real Review Yaris Stand For Safety
      I believe Yaris stand for safety, superb comfortable ride, superb build quality, silent, and low maintenance cost
      और देखें
      2
    • r
      rattan सिंह on अगस्त 02, 2021
      4.2
      Best Comfort
      Best comfort, smooth-riding, best safety 7 airbags, Best service. Best trust, best value brand,
      3 1
    • सभी यारिस रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Chandan asked on 6 May 2021
    Q ) Is it advicable to buy Toyota Yaris now as they plan to phase it out in near fut...
    By CarDekho Experts on 6 May 2021

    A ) As of now, there is no official news from the brand's end for discontinuing ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
    Ybr asked on 21 Mar 2021
    Q ) When Toyota yYaris hatchback will launch in India?
    By CarDekho Experts on 21 Mar 2021

    A ) As of now, there's no update from the brand's end for the launch of the ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Prithvi asked on 15 Mar 2021
    Q ) How many airbags are there in j base model
    By CarDekho Experts on 15 Mar 2021

    A ) Toyota Yaris J Optional comes with the option of 3 and 7 airbags.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Atharv asked on 9 Dec 2020
    Q ) Is the base model contain touch screen?
    By CarDekho Experts on 9 Dec 2020

    A ) No, touch screen infotainment system is available in V Optional and upper varian...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Yakkala asked on 16 Oct 2020
    Q ) Difference between yaris J CVT and Yaris J opt cvt and costs differenceJ J opt c...
    By CarDekho Experts on 16 Oct 2020

    A ) Though both the models are the same in engine performance and look, what makes t...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

    अगस्त ऑफर देखें

    टोयोटा यारिस लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : टोयोटा ने यारिस सेडान की बिक्री भारत में बंद कर दी है।

    टोयोटा यारिस प्राइस : भारत में टोयोटा यारिस की कीमत 9.16 लाख रुपये से शुरू होती थी जबकि यारिस टॉप मॉडल की प्राइस 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

    टोयोटा यारिस वेरिएंट : यह कार चार वेरिएंट: जे, जी, वी, वीएक्स में उपलब्ध थी। 

    टोयोटा यारिस इंजन स्पेसिफिकेशन : टोयोटा की इस कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता था, जो 108 पीएस की पावर और 140 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। यारिस के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता था।

    टोयोटा यारिस फीचर्स : टोयोटा की इस गाड़ी में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल), 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी ग्राफिक्स वाली टेल लैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट और पावर ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते थे।

    टोयोटा यारिस सेफ्टी फीचर्स : यारिस के सभी वेरिएंट में 7 एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स, ब्रेक असिस्ट और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते थे।

    इनसे है मुकाबला : यारिस कार का मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज़, फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से था।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है