• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना

    4.622 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10.99 - 18.41 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई वरना के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    पावर113.18 - 157.57 बीएचपी
    टॉर्क143.8 एनएम - 253 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    फ्यूलपेट्रोल
    बूट स्पेस528 लीटर

    हुंडई वरना प्राइस

    Verna के 22 वेरिएंट हैं, ₹10.99L से शुरू, 1.5L MPi पेट्रोल और 1.5L Turbo GDi में, 6MT, iVT और 7DCT के साथ। HX2 (₹10.99L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC और प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलते हैं। HX4 (₹12.26L से) में 20.32cm टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ, FATC, LED DRLs और टेल लैम्प, और पैडल शिफ्टर्स जुड़ जाते हैं। HX6 (₹13.20L से) में डुअल LED प्रोजेक्टर, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, ECM मिरर, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और रेन सेंसिंग वाइपर तक स्टेप-अप मिलता है। HX8 (₹14.89L से) में Bose 8-स्पीकर ऑडियो, 26.03cm Bluelink AVN, मेमोरी के साथ इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और ADAS Level 2 (सिर्फ Turbo में) मिलते हैं। HX10 (₹17.16L से) सबसे ऊपर है जिसमें फुल Level 2 ADAS, 7 एयरबैग, surround + blind-spot व्यू और इलेक्ट्रिक पैसेंजर सीट मिलती है। ज़्यादातर बायर्स HX6 MT (₹13.20L) पर आते हैं — डेली सेडान यूज़ के लिए आपको डुअल LED प्रोजेक्टर, सनरूफ, अलॉय व्हील्स, FATC और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, वो भी HX10 iVT के Level 2 ADAS और 7 एयरबैग के लिए ~₹3.96L एक्स्ट्रा दिए बिना।

    और देखें
    वरना hx2(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड10.99 लाख*
    वरना hx41497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड12.26 लाख*
    वरना hx61497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड13.20 लाख*
    वरना hx6 dt1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड13.35 लाख*
    वरना hx6 प्लस1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड13.82 लाख*
    वरना hx6 प्लस ड्यूल टोन1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड13.97 लाख*
    वरना hx6 ivt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड14.41 लाख*
    वरना hx6 ivt dt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड14.56 लाख*
    वरना hx81497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड14.89 लाख*
    वरना hx6 प्लस ivt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड15.03 लाख*
    वरना hx8 dt1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड15.04 लाख*
    वरना hx6 प्लस ivt dt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड15.18 लाख*
    वरना hx8 ivt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड16.10 लाख*
    वरना hx8 ivt dt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड16.25 लाख*
    वरना hx8 टर्बो1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड16.29 लाख*
    वरना hx8 टर्बो dt1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड16.44 लाख*
    वरना hx10 ivt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड17.16 लाख*
    वरना hx10 ivt dt1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड17.31 लाख*
    वरना hx8 टर्बो dct1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड17.63 लाख*
    वरना hx8 टर्बो dct dt1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड17.78 लाख*
    वरना hx10 टर्बो dct1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड18.26 लाख*
    वरना hx10 टर्बो dct dt(टॉप मॉडल)1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल1 महीने का वेटिंग पीरियड18.41 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई वरना रिव्यू

    हुंडई वरना भारत में सबसे लोकप्रिय मिड-साइज़ सेडान में से एक है और कई सालों से इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार रही है। इस फेसलिफ्ट के साथ, हुंडई ने वरना को थोड़ा अपडेटेड डिज़ाइन और कुछ नए फीचर्स दिए हैं ताकि यह सेडान अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनी रहे। इसमें पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले की तरह ही मौजूद हैं, जिनमें से टर्बो-पेट्रोल इंजन कार लवर्स की पहली पसंद है।

    Hyundai Verna Facelift

    नई वरना उन ग्राहकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखती है जो मॉर्डन टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और कंफर्टेबल  केबिन वाली स्टाइलिश सेडान चाहते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबे सफर के लिए भी उपयुक्त हो। यह होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारों को टक्कर देती रहेगी।

    और देखें

    2026 वरना का डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन इसे नया लुक देने के लिए इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं।

    सामने की तरफ, बोनट के आर-पार फैली जानी-पहचानी कनेक्टेड एलईडी डीआरएल स्ट्रिप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हेडलाइट क्लस्टर को अपडेट किया गया है और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और एलईडी फॉग लैंप्स के लिए एक साफ-सुथरा हाउसिंग दिया गया है। ऑल-ब्लैक ग्रिल पहले से बड़ी है, जबकि बंपर में मामूली बदलाव किए गए हैं।

    Hyundai Verna Facelift

    साइड से देखने पर, वरना अपने आकर्षक सेडान लुक को बरकरार रखती है, जिसमें लंबा व्हीलबेस और थोड़ी कूपे जैसी रूफलाइन है। इसमें पहले की तरह ही 16 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील लगे हैं, जिनका डिज़ाइन अब थोड़ा अलग है।

    Hyundai Verna Facelift

    पीछे की तरफ, सेडान में कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, बूट लिड पर लगा स्पॉयलर और बूट लिड पर प्रमुखता से लिखा 'वरना' लोगो बरकरार है, जो इसे एक चौड़ा और मॉर्डन लुक देता है। इस फेसलिफ्ट में बंपर पर सिल्वर इंसर्ट के साथ एक फॉक्स डिफ्यूज़र भी जोड़ा गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है।

    Hyundai Verna Facelift

    2026 के अपडेट के साथ, वरना अब 30 मिलीमीटर लंबी हो गई है, जबकि दूसरे डायमेंशंस में बदलाव नहीं हुआ है। 

    2026 हुंडई वरना दो नए कलर विकल्पों के साथ आती है जिनमें क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे (मैट फिनिश के साथ) शामिल है। इन नए कलर्स के जुड़ने से सेडान के कलर्स की रेंज बढ़ गई है, जबकि स्टाररी नाइट, टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट और टाइटेनियम ब्लैक जैसे मौजूदा कलर बरकरार रहते हैं। हुंडई एक डुअल-टोन पेंट स्कीम भी पेश करती है जिसमें ब्लैक रूफ दी गई है, लेकिन यह विकल्प केवल एटलस व्हाइट एक्सटीरियर कलर के साथ ही उपलब्ध है।

    हालांकि इस फेसलिफ्ट में किए गए अपडेट बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन वे वरना को थोड़ा अलग लुक देते हैं, बिना ओवरऑल स्टाइलिंग को बहुत ज्यादा बदले।

    और देखें

    अंदर से, 2026 वरना में ब्लैक और व्हाइट केबिन थीम दी गई है और डैशबोर्ड का लेआउट अपडेट से पहले वाले मॉडल जैसा ही है। केबिन अब भी मॉर्डन और मिनिमलिस्टिक दिखता है, जिसमें साफ-सुथरा डिज़ाइन और प्रीमियम टच मौजूद है।

    एक प्रमुख अपडेट है नया स्टीयरिंग व्हील, जिस पर हुंडई का मोर्स कोड लोगो लगा है। यह वरना को हुंडई वेन्यू जैसे नए मॉडलों में देखी जाने वाली ब्रांड की लेटेस्ट डिज़ाइन लेंग्वेज के अनुरूप बनाता है।

    Hyundai Verna Facelift

    वरना का 2670 मिलीमीटर का व्हीलबेस इसे एक बड़े केबिन देने में मदद करता है, जिससे पीछे बैठे यात्रियों को पर्याप्त लेगरूम मिलता है। सीटें कंफर्टेबल हैं और इसका ओवरऑल लेआउट प्रैक्टिकेलिटी और उपयोग में आसानी को प्राथमिकता देता है। केबिन में लाइट कलर्स का स्मार्ट उपयोग अंदर हवादार होने का अहसास कराता है।

    और देखें

    वरना फेसलिफ्ट में पहले से मौजूद फीचर्स की बड़ी लिस्ट को बरकरार रखते हुए कुछ नए सुविधाजनक फीचर्स जोड़े गई हैं। अपडेट में 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, 4-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, पावर्ड टेलगेट और पीछे की विंडोज के लिए सनशेड शामिल हैं। ये नए फीचर्स ओवरऑल कंफर्ट और सुविधा को बढ़ाते हैं।

    Hyundai Verna Facelift

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट के अन्य प्रमुख फीचर्स में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले (वायर्ड-टू-वायरलेस अडेप्टर के माध्यम से), 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सिंगल-पैनल इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलता है। ये सभी फीचर्स वरना को अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड सेडान में से एक बनाते हैं।

    और देखें

    इस फेसलिफ्ट के साथ सेफ्टी को और बेहतर बनाया गया है। सेडान में अब सात एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर के लिए एक नया साइड सेंटर एयरबैग भी शामिल है। इस अपडेट में कई नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जैसे कि ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा और बिल्ट-इन डैशकैम, जो ड्राइवर की समग्र दृश्यता और सुरक्षा को बढ़ाते हैं।

    Hyundai Verna Facelift

    इन अपडेट्स के अलावा, वरना में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स पहले की तरह ही मौजूद हैं। सेडान में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाते हैं।

    Hyundai Verna Facelift

    और देखें

    वरना में अब भी 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल सेडान कारों में से एक बनाता है। इसके बड़े लगेज एरिया में पारिवारिक यात्राओं के लिए सूटकेस और बैग आसानी से रखे जा सकते हैं।

    और देखें

    2026 वरना में पहले की तरह ही दो पेट्रोल इंजन विकल्प मौजूद हैं: एक नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन। कृपया ध्यान दें कि कुछ इंजन कॉम्बिनेशन कुछ विशेष वेरिएंट्स के लिए ही उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी आप यहां पा सकते हैं।

    इंजन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल
    ट्रांसमिशन  6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी
    पावर  115 पीएस 160 पीएस
    टॉर्क  144 एनएम 253 एनएम

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटीन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, डीसीटी - डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन स्मूद और एफिशिएंट है, जो रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए आदर्श है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन उन ग्राहकों के लिए ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देता है जो तेज़ स्पीड से ड्राइविंग का आनंद लेते हैं।

    विशेषता यह है कि टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल टॉप दो वेरिएंट में ही उपलब्ध है, और टॉप-स्पेक एचएक्स10 ट्रिम केवल ऑटो​मैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ ही उपलब्ध है।

    और देखें

    वर्ना फेसलिफ्ट 6 वेरिएंट: एचएक्स2, एचएक्स4, एचएक्स6, एचएक्स6 प्लस, एचएक्स8 और एचएक्स10 में उपलब्ध है। वेरिएंट के अनुसार डीटेल्ड फीचर्स की लिस्ट यहां देखी जा सकती है

    वरना एचएक्स2

    • केवल 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

    • इसमें प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट्स, बॉडी कलर के डोर हैंडल, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल और व्हील कवर के साथ 15 इंच के स्टील व्हील मिलते हैं।

    • केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और ड्युअल-टोन व्हाइट और ब्लैक थीम, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट है।

    • फीचर्स में मैनुअल एसी, ऑटो हेडलाइट्स, फ्रंट और रियर पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम शामिल हैं।

    • इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएससी, डे/नाइट आईआरवीएम और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं।

    • यह स्टोरी आपको एंट्री-लेवल हुंडई वरना का डीटेल्ड लुक देगी

    वरना एचएक्स4

    • केवल 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध।

    • इसमें एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललैंप, बूट-लिड स्पॉइलर और 15 इंच के सिल्वर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    • इंटीरियर में स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, कूल्ड ग्लवबॉक्स और रियर एसी वेंट मिलते हैं।

    • अन्य फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल-पैनल सनरूफ, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल शामिल हैं।

    • इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी दिया गया है।

    • यह स्टोरी आपको हुंडई वरना एचएक्स4 के बारे में और अधिक जानकारी देगी

    वरना एचएक्स6

    • इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है।

    • इसके एक्सटीरियर में डुअल-प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, सिल्वर डोर हैंडल्स और 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    • इसके इंटीरियर में लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, रियर विंडो सनशेड और हाइट-एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट मिलते हैं।

    • इसमें पावर्ड बूट-लिड, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैडल शिफ्टर्स के साथ ड्राइव मोड्स (केवल सीवीटी में), वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और पावर-फोल्डिंग ओआरवीएम्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    • इसमें रियर व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं।

    • यहां देखें हुंडई वरना एचएक्स6 कैसी दिखती है

    वरना एचएक्स6 प्लस

    • इसमें 1.5 लीटर का नैचुरल पेट्रोल इंजन लगा है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स (सीवीटी) के विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

    • इसके इंटीरियर को लेदरेट अपहोल्स्ट्री की फिनिशिंग दी गई है।

    • इसमें 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं।

    • इस वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी यहां मिल सकती है

    वरना एचएक्स8

    • यह 1.5-लीटर नैचुरल पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं।

    • एक्स्टीरियर फीचर्स में 16-इंच के डार्क ब्राउन कलर के अलॉय व्हील और रेड ब्रेक कैलिपर (केवल टर्बो-पेट्रोल मॉडल में) शामिल हैं।

    • इंटीरियर को ब्लैक और रेड कलर की थीम में तैयार किया गया है (केवल टर्बो-पेट्रोल मॉडल में)।

    • इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले (वायर्ड-टू-वायरलेस अडैप्टर के माध्यम से) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी एक्सट्रा फीचर्स शामिल हैं।

    • टर्बो-पेट्रोल मॉडल में लेवल 2 एडीएएस, रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) के साथ सेफ्टी को और बेहतर बनाया गया है।

    • हुंडई वरना एचएक्स8 की यह रिपोर्ट आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देगी

    वरना एचएक्स10

    • इसमें 1.5 लीटर नैचुरल पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दोनों विकल्प मिलते हैं, लेकिन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ।

    • इसमें एक्सट्रा फीचर्स के तौर पर बॉस मोड के साथ 4-वे पावर-एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।

    • सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर शामिल हैं।

    • हुंडई वरना के टॉप-स्पेक मॉडल के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें

    कारदेखो ओपिनियन

    • अगर आपका बजट सीमित है, तो बेस मॉडल से दूसरे नंबर का एचएक्स4 वेरिएंट चुनें, क्योंकि इसमें क्रूज़ कंट्रोल और सनरूफ जैसे एक्सट्रा फीचर्स के साथ सभी ज़रूरी फीचर्स मौजूद हैं।

    • सबसे बेहतरीन पैकेज के लिए एचएक्स8 वेरिएंट चुनें, क्योंकि इसमें भी ज़्यादा फीचर्स की कमी नहीं है और यह इंजन और ट्रांसमिशन के सभी विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

    • एचएक्स10 वेरिएंट पर तभी विचार करें जब आपको इसके सभी फीचर्स और टेक्नोलॉजी चाहिए हों।

    और देखें

    हुंडई वरना की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बारीकियों पर खास ध्यान दिए जाने की वजह से इंटीरियर प्रीमियम महसूस होता है।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • बाहरी स्टाइल हर किसी की पसंद के मुताबिक नहीं है।

    हुंडई वरना कंपेरिजन

    हुंडई वरना
    हुंडई वरना
    Rs.10.99 - 18.41 लाख*
    होंडा सिटी
    होंडा सिटी
    Rs.12 - 21.36 लाख*
    फॉक्सवेगन वर्टस
    फॉक्सवेगन वर्टस
    Rs.10.50 - 19.20 लाख*
    स्कोडा स्लाविया
    स्कोडा स्लाविया
    Rs.10 - 18.19 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.06 लाख*
    मारुति सुजुकी सियाज
    मारुति सुजुकी सियाज
    Rs.9.09 - 11.88 लाख*
    हुंडई आई20
    हुंडई आई20
    Rs.6 - 10.48 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.29 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (22)रेटिंग4.7User Review (11)रेटिंग4.5User Review (479)रेटिंग4.4User Review (353)रेटिंग4.6User Review (480)रेटिंग4.5User Review (745)रेटिंग4.5User Review (182)रेटिंग4.7User Review (325)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसीइंजन1498 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन1482 सीसी - 1497 सीसीइंजन1462 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1497 सीसी - 1498 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल
    पावर113.18 - 157.57 बीएचपीपावर119.35 - 125 बीएचपीपावर113.98 - 147.51 बीएचपीपावर114 - 147.51 बीएचपीपावर113.18 - 157.57 बीएचपीपावर103.25 बीएचपीपावर82 - 87 बीएचपीपावर105 - 158 बीएचपी
    बूट स्पेस528 लीटरबूट स्पेस506 लीटरबूट स्पेस521 लीटरबूट स्पेस521 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस510 लीटरबूट स्पेस311 लीटरबूट स्पेस622 लीटर
    एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग3 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंवरना बनाम सिटीवरना बनाम वर्टसवरना बनाम स्लावियावरना बनाम क्रेटावरना बनाम सियाजवरना बनाम आई20वरना बनाम सिएरा

    हुंडई वरना न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन
      होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन

      मिड साइज सेडान सेगमेंट में काफी सालों तक कम बिक्री के आंकड़े मिलने के बाद अब होंडा सिटी एक नए रूप में लौट आई है। हालांकि अब इस सेगमेंट को पसंद करने वाले ग्राहकों की सोच में भी कुछ बदलाव आए हैं।

      भानुon सितंबर 07, 2020
    • हुंडई वरना पेट्रोल सीवीटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई वरना पेट्रोल सीवीटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      क्या ये सेडान अब पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको जानने मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में..

      नबीलon जून 29, 2020

    हुंडई वरना यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड22 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (22)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (10)
    • कंफर्ट (10)
    • माइलेज (8)
    • इंजन (4)
    • स्पेस (3)
    • कीमत (3)
    • पावर (8)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • j
      judhistir badanayak on अगस्त 14, 2026
      5
      Hyundai Verna 2026
      Best vehicle under budget with better comfort. It also looks luxurious. Rear camera is very clear. There also climate control. There is best animation in speedometer screen. Wireless phone charnging also available. Its classy ambience lights on the door looks amazing. Adjustable steering is nice feature.
      और देखें
    • r
      rintu bora on जुलाई 27, 2026
      4
      Very Very Good Car
      This is good car for me, safety and good performance, nice car, style is very impressive and seat is very comfortable. I love this car very much. I hope, one day I bought a new model of this car and go for a long drive. Thank you Hyundai to make a very beautiful car. This car gives very luxury style.
      और देखें
    • l
      lakshay on जुलाई 21, 2026
      3.7
      Hyundai Verna Review
      It is one of my best cars among the segment. This car is my first choice when it comes to sedan and it has ventilated seats with a good engine and it has so much comfort that my whole family loves this car. It has so much space and a sunroof which makes it the best overall and I would choose this car over any car.
      और देखें
    • p
      piyush kashyap saikia on जुलाई 02, 2026
      4.5
      Best In The Segment Sedan
      It's really great at this price point and it's sedan which goes neck to neck with cars like virtus and slavia. Personally, I will pick verna over them. I own the Hx8 turbo DT ( petrol ) and it's really good in the corners as well. It's really great car in this segment. You can go for it.
      और देखें
    • v
      vansh agrawal on जून 25, 2026
      5
      Happy To Have It
      Its best car i have ever had in my life good handling performance, looks stability is also very good, it is having refined engine with good mileage car is also stale at sharp turn, anyone busy road and traffic, If you are looking for a sedan with is sporty look and best performance, you may never go wrong with it.
      और देखें
    • सभी वरना रिव्यूज देखें

    हुंडई वरना वीडियो

    • Hyundai Exter, Verna & IONIQ 5: Something In Every Budget5:12
      Hyundai Exter, Verna & IONIQ 5: Something In Every Budget
      2 साल पहले121K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई वरना प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई वरना की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में वरना की ऑन-रोड कीमत 12,77,320 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) हुंडई वरना पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में हुंडई वरना पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) वरना और सिटी में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) वरना की कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और सिटी की कीमत 12 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई वरना के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 11.50 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई वरना की ईएमआई ₹24,307 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.28 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Jaskaran Thareja asked on 4 Jun 2026
      Q ) When will the facelift verna return on the csd portal?
      By CarDekho Experts on 4 Jun 2026

      A ) We suggest connecting with the nearest authorized dealership for accurate and up...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devil asked on 2 Jan 2026
      Q ) White varna car indian price
      By CarDekho Experts on 2 Jan 2026

      A ) The Hyundai Verna is currently priced between ₹10.99 - 18.41 Lakh (ex-showroom, ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Dinesh asked on 24 Jun 2025
      Q ) Does the Hyundai Verna have ventilated and heated front seats?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2025

      A ) Yes, the Hyundai Verna is equipped with front ventilated and heated seats, enhan...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Tanshu asked on 18 Jun 2025
      Q ) Does the Hyundai Verna come equipped with Level 2 (ADAS)?
      By CarDekho Experts on 18 Jun 2025

      A ) Yes, the Hyundai Verna offers Level 2 ADAS with features like Forward Collision-...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      29,039ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई वरना ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में वरना की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.13.72 - 22.89 लाख*
      मुंबईRs.12.98 - 21.65 लाख*
      पुणेRs.12.98 - 21.65 लाख*
      हैदराबादRs.13.50 - 22.53 लाख*
      चेन्नईRs.13.61 - 22.72 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर सेडान कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      हुंडई वरना लेटेस्ट अपडेट

      क्या आप हुंडई वरना फेसलिफ्ट को घर लाने के इच्छुक है? यहां देखें हमारी बाइंग गाइड!

      • 9 मार्च 2026: 2026 हुंडई वरना भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी में कई हल्के-फुल्के डिजाइन अपडेट दिए गए हैं और इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। इस सेडान कार की कीमत 10.98 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। 
      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है