• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on mar, 2021

    होंडा सिविक

    4.7288 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 15 लाख - 22.35 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2021
    पुरानी होंडा सिविक कारें खरीदें
    लेटेस्ट होंडा कार लेटेस्ट लॉन्च in मई 2026
    होंडा सिटी
    12 - 21.36 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी होंडा सिविक कार

    • होंडा सिविक वीएक्स
      होंडा सिविक वीएक्स
      Rs10.25 लाख
      201988,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      Rs12.50 लाख
      201963,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक वीएक्स
      होंडा सिविक वीएक्स
      Rs10.25 लाख
      201988,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      Rs10.76 लाख
      201953,464किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक वीएक्स बीएस-4
      होंडा सिविक वीएक्स बीएस-4
      Rs9.99 लाख
      201980,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स
      होंडा सिविक जेडएक्स
      Rs8.14 लाख
      2019114,596किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक वी
      होंडा सिविक वी
      Rs10.90 लाख
      201935,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      होंडा सिविक जेडएक्स बीएस4
      Rs9.25 लाख
      2019100,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स
      होंडा सिविक जेडएक्स
      Rs13.25 लाख
      201948,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिविक जेडएक्स
      होंडा सिविक जेडएक्स
      Rs8.95 लाख
      2019112,096किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    होंडा सिविक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1597 सीसी - 1799 सीसी
    पावर118 - 139.46 बीएचपी
    टॉर्क174@4300rpm - 300 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज16.5 से 26.8 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल
    • होंडा सिविक <p>7-इंच की कलर मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाती है। </p>

      7-इंच की कलर मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाती है। 

    • होंडा सिविक <p>रिमोट इंजन और एसी स्टार्ट (केवल पेट्रोल मॉडल के साथ): कार में बैठने से पहले ही आप मोबाइल के द्वारा कार का एसी और इंजन स्टार्ट कर सकते हैं। </p>

      रिमोट इंजन और एसी स्टार्ट (केवल पेट्रोल मॉडल के साथ): कार में बैठने से पहले ही आप मोबाइल के द्वारा कार का एसी और इंजन स्टार्ट कर सकते हैं। 

    • होंडा सिविक <p>लेनवॉच सिस्टम: सिविक के ओआरवीएम पर लगे कैमरों से इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दोनों ओर की लेन का व्यू देखा जा सकता है। जिससे लेन बदलने, टर्न करने और पार्किंग में बेहद सहायता मिलती है। </p>

      लेनवॉच सिस्टम: सिविक के ओआरवीएम पर लगे कैमरों से इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दोनों ओर की लेन का व्यू देखा जा सकता है। जिससे लेन बदलने, टर्न करने और पार्किंग में बेहद सहायता मिलती है। 

    • highlights

    होंडा सिविक प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    न्यू सिविक(बेस मॉडल)1799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹15 लाख* 
    सिविक वी1799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹17.94 लाख* 
    सिविक वी बीएस41799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹17.94 लाख* 
    सिविक वीएक्स1799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹19.45 लाख* 
    सिविक वीएक्स बीएस-41799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹19.45 लाख* 
    सिविक वी एक्स सीवीटी पेट्रोल बीएस4(बेस मॉडल)1597 सीसी, मैनुअल, डीजल, 26.8 किमी/लीटर₹20.55 लाख* 
    सिविक वीएक्स डीज़ल1597 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.9 किमी/लीटर₹20.75 लाख* 
    सिविक जेडएक्स1799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹21.25 लाख* 
    सिविक जेडएक्स बीएस4(टॉप मॉडल)1799 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16.5 किमी/लीटर₹21.25 लाख* 
    सिविक जेडएक्स डीजल1597 सीसी, मैनुअल, डीजल, 23.9 किमी/लीटर₹22.35 लाख* 
    सिविक जेडएक्स डीजल बीएस4(टॉप मॉडल)1597 सीसी, मैनुअल, डीजल, 26.8 किमी/लीटर₹22.35 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    होंडा सिविक रिव्यू

    होंडा सिविक की भारत मे फिर से वापसी हुई है। इसे मार्च 2019 में लॉन्च किया गया। इस बार 10वी जनरेशन की सिविक सेडान को बाज़ार में उतारा गया है। नई सिविक पुरानी सिविक के मुकाबले काफी ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है, इसका डिजाइन भी पहले से ज्यादा दमदार है। इसे कूपे जैसा डिज़ायन देने के लिए इसकी ऊंचाई को कम किया गया है। नई सिविक में डिज़ायन के साथ-साथ और भी कई अहम बदलाव हुए हैं, जिनके बारे में जानेंगे इस एक्सपर्ट रिव्यू स्टोरी में:

    यदि यह कार कुछ बोल सकती तो यह आपसे बस इतना कहती कि 'मेरी तरफ देखिए'। नई सिविक को गौर से देखने पर इसमें आपको होंडा अकॉर्ड की कुछ झलकियां देखने को मिलेंगी। कार में होंडा की सिग्नेचर क्रोम ग्रिल, वेंट पर हनीकॉम्ब की डिटेलिंग और क्रिस्प कैरेक्टर लाइन इस सेडान में भी देखने को मिलती है। 

    नई सिविक को पूरी तरह से सेडान नहीं कहा जा सकता है। इसके लुक में पहले से बहुत कुछ बदल गया है। यह अब नॉचबैक ज्यादा लगती है। जहां पुरानी सिविक के डिज़ायन में एक सादगी की झलक देखने को मिलती थी वहीं नई सिविक एक स्पोर्टी कार ज्यादा लगती है। इसमें फुल एलईडी हैडलैंप और 17 इंच के मशीन फिनिश अलॉय व्हील इसे रॉयल लुक देने का काम करते हैं। 

    नई सिविक की उंचाई सेगमेंट सबसे कम आंकी गई है। हालांकि इसकी चौड़ाई अच्छी खासी है। इसके पिछले हिस्से पर एक्सएल साइज़ के ट्राइएंगुलर टेललैंप दिए गए हैं। इन टेललैंप का छोटा सा हिस्सा कार की बूट लिड तक पहुंचता है जिसमें बल्ब लगे हैं। रात में यह काफी आकर्षक लगते हैं। कुल मिलाकर नई सिविक पुरानी सिविक की तरह डिज़ायन के मामले में अपने आप को काफी मज़बूती से पेश करती है।

    नई सिविक के अंदर दाखिल होते ही एक बात तो आपको समझ आ ही जाएगी कि इसे ड्राइवर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कार में सीटिंग पोजीशन इतनी नीचे है कि आप अपने आपको डैशबोर्ड के सामने ही बैठा हुआ पाएंगे। कुल मिलाकर ये आपको किसी प्लेन के कॉकपिट में बैठने जैसा अहसास कराती है। इसमें ड्राइवर सीट की तरफ झुके हुए इंस्टरुमेंट क्लस्टर और सैंटर कंसोल में ब्लू और रेड लाइटिंग दी गई है।

    नई होंडा सिविक में उपर नीचे एडजस्ट किए जाने वाले स्टेयरिंग व्हील दिए गए हैं। एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने के लिए इसकी सीटों को 8 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। 

    कार की फ्रंट सीट पर थोड़ा सिकुड़कर बैठना पड़ता है। यहां चौड़े शरीर वाले पैसेंजर को अपने कंधों को आराम देने के लिए अच्छा सपोर्ट नहीं मिलता है। इसका सीट बेस काफी समतल है और इस कारण इसका अंडराथाई सपोर्ट इतना खास नहीं है। ड्राइवर के लिए यहां समस्या थोड़ी कम हो जाती है क्योंकि वो अपनी सीटों को अपने कंफर्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है।  

    नई सिविक की रियर सीट पर बैठना और उतरना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इसके गेट बाहर की तरफ ज्यादा नहीं खुलते। इसमें बैठने के लिए आपको अपने घुटनों पर बहुत अधिक ज़ोर देना पड़ता है। खासतौर पर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति हैं तो उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। 

    नई सिविक की पिछली सीटों पर आपको स्पेस की काफी कमी महसूस होगी।  कार को बाहर से इतना चौड़ा नहीं बनाया गया जिसमें रियर सीट पर तीन पैसेंजर को बैठने की अच्छी जगह मिल सके। बीच में बैठने वाले पैसेंजर को हर समय ये महसूस होता रहेगा कि उसे बैठने में ज्यादा आराम नहीं मिल पा रहा है। इसमें बीच वाले पैसेंजर के लिए सीट पर हैडरेस्ट का फीचर भी नहीं दिया गया है। इसके अलावा यदि आप 6 फीट से ज्यादा लंबे हैं तो आपको इसमें अच्छा हैडरूम नहीं मिलता है। 

    सिविक के केबिन में थोड़ी बहुत जगह की समस्या भले ही दिखाई देती हो, मगर इसमें कुछ चीज़ें आपको काफी पसंद आएंगी। जैसे कि कार की फ्रंट रो में आपको छोटा मोटा सामान रखने के लिए काफी सारे कबी होल्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट पर भी काफी तरह के स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। केबिन के पिछले हिस्से में डोर बिन और सेंट्रल आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं। नई सिविक में 430 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। सेगमेंट में दूसरी कारों के मुकाबले इसका बूट स्पेस काफी कम है। कुल मिलाकर होंडा 60:40 स्पिलट रियर सीट देकर इसमें ज्यादा बूट स्पेस की गुंजाइश को बढ़ा सकती थी। 

    सिविक के केबिन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया है। ज्यादातर पुरानी कारों के केबिन में जहां हार्ड प्लास्टिक मैटीरियल का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है वहीं नई सिविक में ये परंपरा बदली गई है। नई सिविक के डैशबोर्ड में सॉफ्ट टच मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जिसे छूते ही एक प्रीमियम अहसास होता है। इसमें प्लश लैदर अपहोल्स्ट्री और डोर पैड पर लैदर का इस्तेमाल किया गया है।

    नई सिविक के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए जा रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन ईबीडी के साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। इसमें होंडा का 'एजाइल हैंडलिंग असिस्ट' फीचर भी दिया गया है। यह फीचर कार के तेज गति में घुमाव पर वक्त कार को बिना परेशानी के चलने में मदद करता है।

    नई सिविक दो इंजन विकल्प में उपलब्ध है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। 1.6 लीटर डीज़ल इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। जहां नई सिविक के पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स की कमी खलती है तो वहीं डीज़ल इंजन में आॅटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प ना मिलना हैरान करता है। 

    होंडा सिविक डीज़ल:

    सिविक में पहली बार डीज़ल इंजन दिया गया है। यह 1.6 लीटर डीज़ल इंजन सीआरवी में भी दिया जा रहा है। हालांकि सीआरवी में आने वाले डीज़ल इंजन के साथ 9 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स आता है। नई सिविक का नॉइड और वाइब्रेशन इंसुलेशन काफी अच्छा है। केबिन के अंदर इंजन की आवाज़ का पता नहीं चलता है मगर कार थोड़ा वाइब्रेट जरूर करती है।

    सिटी में ड्राइविंग के हिसाब से इसे आराम से चलाने के लिए बनाया गया है। इसका क्लच काफी अच्छा है। इसमें आपको पावर और टॉर्क की कमी महसूस होती रहेगी। उदाहरण के तौर पर यदि आप छठे गियर पर 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कार चला रहे हों तो ओवरटेकिंग के लिए आपको गियर डाउन करना ही पड़ेगा। नई सिविक को यदि हाइवे पर आराम से चलाया जाए तो आप 80 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पूरा दिन चल सकते हैं। होंडा ने दावा किया है कि नई सिविक के डीज़ल वेरिएंट से आपको 26.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से प्राप्त हो जाएगा। 

    होंडा सिविक पेट्रोल:

    नई सिविक में अब भी वही पुराना 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पहले के मुकाबले इस इंजन में पावर और टॉर्क बढ़ गई है। अब ये 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यदि आप इसका पेट्रोल वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको मैनुअल गियरबॉक्स की कमी जरूर महसूस हो सकती है ।

    नई सिविक 5 वेरिएंट वी, वीएक्स, वीएक्स डीज़ल, जेडएक्स और जेडएक्स डीज़ल में उपलब्ध है।

    होंडा सिविक की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • शानदार बिल्ड क्वालिटी
    • बेहतरीन राइड क्वालिटी: सिविक रोड के खड्डो और अन्य बाधाओं को बिना किसी परेशानी के आसानी से पार कर लेती है और आपको कार के अंदर इसका अहसास भी नहीं होता।
    • अच्छे सेफ्टी फीचर्स: 4-डिस्क ब्रेक, 6-एयरबैग और व्हील्स स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सहित कई अन्य फीचर्स
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स और डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की कमी।
    • कार की सीटिंग पोज़िशन थोडी नीचे है जिससे बुजुर्गों या जोड़ों के दर्द वाले लोगों को कठिनाई हो सकती है।
    • फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर चार्जिंग सॉकेट और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट की कमी

    होंडा सिविक 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • होंडा अमेज 2024 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      होंडा अमेज 2024 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      होंडा ने सिंपल तरीके से अमेज को ट्यून कर दिया है। ये अपने स्पेस,कंफर्ट और रिलायबिलिटी के मोर्चे पर सॉलिड लगती है।

      भानुon दिसंबर 18, 2024
    • होंडा एलिवेट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      होंडा एलिवेट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      असल बात ये है कि होंडा एलिवेट के लिए इन सब बातों के बारे मेंं सोचना ही नहीं पड़ेगा। क्योंकि होंडा की इन मामलों में अपनी ही एक अच्छी साख है।

      भानुon अगस्त 11, 2023
    • होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां
      होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां

      कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आज भी होंडा सिटी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।  

      भानुon मार्च 17, 2023
    • 2021 होंडा अमेज : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2021 होंडा अमेज : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      अमेज एक परफेक्ट सेडान कार साबित होती है और फेसलिफ्ट अपडेट मिल जाने से अब आपको इसे खरीदने का एक सॉलिड बहाना मिल गया है।   

      भानुon सितंबर 16, 2021
    • होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन
      होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन

      मिड साइज सेडान सेगमेंट में काफी सालों तक कम बिक्री के आंकड़े मिलने के बाद अब होंडा सिटी एक नए रूप में लौट आई है। हालांकि अब इस सेगमेंट को पसंद करने वाले ग्राहकों की सोच में भी कुछ बदलाव आए हैं।

      भानुon सितंबर 07, 2020

    होंडा सिविक यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड288 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (288)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (96)
    • कंफर्ट (63)
    • माइलेज (27)
    • इंजन (47)
    • इंटीरियर (33)
    • स्पेस (14)
    • कीमत (41)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • ब
      बनी on फरवरी 09, 2026
      5
      What A Look Realy Like It With Honda Trust
      Smooth drive super look end so sporty i am so happy after drive honda civic maybe i will purchase next this car so classic cars sound so soft gear so soft sound to smooth interior so rich call 360 look so pertty when i driver civic after other car am fan now civic in this range in 20lakh now my dram car.
      और देखें
      1
    • m
      mohammad abdul samad on जनवरी 18, 2026
      4.5
      I Great Choice Of Selecting A Car
      When I was thinking About buying car, I had two cars in my virtus and civic. But civic was taking an edge with its cool exterior design. So I had opt obviously civic and haven't had any regret about it. The comfort I am having the feature it has given to me was tremendous. In the car category it gives a nice mileage with 16.5 and also it is having good pick up, and what smoothness. I haven't any words to describe. It is worthy car.
      और देखें
      1
    • अ
      अभिषेक on जनवरी 09, 2026
      3.7
      Civic Is Best For Modification
      Best car for enthusiastic person. Btw I am sedan person so I prefer honda Civic over other because tuning in honda Civic is on next level I tuned my honda Civic to stage 2 and it's become beast. I wish if honda re-launches the Civic lineups then I'll the first buyer. Overall car is good but everyone had own choices.
      और देखें
    • ए
      ए एस रेनफोर्स्ड biradar on नवंबर 05, 2025
      4.2
      Car Ho To Aisa.
      Super driving comfort, so far I have not experienced in any car that comfort provided both front and rear seats of Honda with this cost. I had Honda city now I am thinking of purchasing Honda civic. Boot space provided is also ultimate. I feel proud to own Honda. Interior is very descent an very rich. No un necessary fittings.
      और देखें
    • r
      rajab ansari on अक्टूबर 24, 2025
      4.7
      Honda Civic My Opinion
      Honda civic is not just a sudden car it is feeling and one of the best performing car. look, performance, comfort, safety and feature  one of the best sedan in this particular price range I am also Honda civic owner in 2019 and peace performance not disappoint me because I have this one.
      और देखें
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Akhil asked on 19 Mar 2021
    Q ) Is Honda Civic available in India now?
    By CarDekho Experts on 19 Mar 2021

    A ) Honda has discontinued the Civic sedan. It will, however, be available until sto...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    on 27 Jan 2021
    Q ) What is the wheel siza
    By Shahraaz on 27 Jan 2021

    A ) Honda civic is available in showrooms ??

    Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
    Nikunj asked on 7 Oct 2020
    Q ) Does the Honda Civic have a sunroof?
    By CarDekho Experts on 7 Oct 2020

    A ) Honda Civic ZX comes with sunroof feature.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Dinesh asked on 4 Oct 2020
    Q ) Does Honda Civic have 174bhp with 220mm torque variant in India?
    By CarDekho Experts on 4 Oct 2020

    A ) Honda offers the Civic with a BS6-compliant 1.8-litre petrol engine that deliver...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Sunderdeep asked on 26 Aug 2020
    Q ) I have read lot of steering and rattling issues in latest generation of Civic, i...
    By CarDekho Experts on 26 Aug 2020

    A ) We haven't faced such an issue in the car. You can dunk the Civic hard into ...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग होंडा कारें

    • अपकमिंग
    get navaratri ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है