• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा की नई पहल: अब ग्राहकों को इस तरह मिलेंगी वायरस फ्री कारें

    टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 में डिलीवरी से पहले कार को सैनिटाइज करने की पहल शुरू की थी। अब कंपनी ने इसके लिए एक नई योजना बनाई है जिसके तहत कारों को सैनिटाइज करने के बाद प्लास्टिक कवर (सेफ्टी बबल) में बंद कर दिया जाएगा, जिससे सेल्स एग्जीक्यूटिव और अन्य ग्राहक कार को टच ना कर सकें और कार मालिक तक वायरस फ्री गाड़ी पहुंच सके।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 02, 2020 11:00 ist
    info icon
    published onDec 02, 2020 10:56 IST
    last updated onDec 02, 2020 11:00 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 में डिलीवरी से पहले कार को सैनिटाइज करने की पहल शुरू की थी। अब कंपनी ने इसके लिए एक नई योजना बनाई है जिसके तहत कारों को सैनिटाइज करने के बाद प्लास्टिक कवर (सेफ्टी बबल) में बंद कर दिया जाएगा, जिससे सेल्स एग्जीक्यूटिव और अन्य ग्राहक कार को टच ना कर सकें और कार मालिक तक वायरस फ्री गाड़ी पहुंच सके।

    टाटा मोटर्स ने इस तरह की पहल शुरू करके एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। इससे पहले टाटा की नेक्सन और अल्ट्रोज जैसी कारों ने ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में साबित किया था कंपनी अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को कितनी तव्वजो देती है।

    इस साल कंपनी ने भारत में टियागो, टिगोर और नेक्सन के फेसलिफ्ट व बीएस6 मॉडल लॉन्च किए थे और इसी साल कंपनी की नई अल्ट्रोज और नेक्सन ईवी को भी उतारा गया है। वहीं बीएस6 हैरियर को कंपनी ने इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था।

    जल्द ही कंपनी भारत में बीएस6 हेक्सा, अल्ट्रोज का टर्बो वेरिएंट, ग्रेविटास और एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी को भी लॉन्च करेगी।

    यह भी पढ़ें : बीएस6 टाटा हेक्सा 4x4 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है