• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर और सफारी में नए एडीएएस फीचर्स हुए शामिल, कलर ऑप्शंस में भी हुए बदलाव

    टाटा की इन दोनों एसयूवी कारों में 11 अलग अलग एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के फंक्शंस दिए गए हैं और अब इनमें दो नए एडीएएस फीचर्स भी दे दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 15, 2024 18:23 ist
    info icon
    published onNov 15, 2024 18:23 IST
    last updated onNov 15, 2024 18:23 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari And Harrier ADAS and colour updates

    • टाटा हैरियर और सफारी में अब नया लेन कीपिंग असिस्ट और अडेप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन सेंटरिंग का फीचर
    • हैरियर के लोअर और टॉप वेरिएंट्स में दो एक्सट्रा कलर के दिए गए ऑप्शंस
    • सफारी के लोअर वेरिएंट्स में दो अतिरिक्त कलर के दिए गए हैं ऑप्शंस वहीं टॉप वेरिएंट में एक एक्सट्रा कलर का दिया गया ऑप्शन
    • दोनों एसयूवी कारों में मैकेनिकल और फीचर के मोर्चे पर नहीं हुआ है कोई बदलाव
    • 14.99 लाख रुपये से लेकर 25.89 लाख रुपये के बीच है हैरियर की कीमत वहीं 15.49 लाख रुपये से लेकर 26.79 लाख रुपये के बीच है सफारी की कीमत 

    टाटा हैरियर और टाटा सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल्स को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था और मार्केट में लॉन्च के बाद इनमें हल्के फुल्के बदलाव होते आए हैं। टाटा ने इनके कलर ऑप्शंस में भी बदलाव किया है और हर वेरिएंट में एडिशनल कलर्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    टाटा हैरियर और सफारी में शामिल हुए नए एडीएएस फीचर्स 

    Tata Harrier and Safari ADAS suite updated

    अब इनके ड्राइवर असिस्टेंस पैक में लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन सेंटरिंग का फीचर दे ​दिया गया है। लेन की असिस्ट कार की लेन पोजिशन की मॉनिटरिंग करता है और कार को लेन में चलते रहने में मदद करता है। दूसरी तरफ अडेप्टिव स्टीयरिंग असिस्ट अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ साथ काम करता है जिससे क्रूजिंग स्पीड मेंटेन रहती है और कार भी लेन में रहती है। 

    Tata Harrier and Safari ADAS suite updated

    टाटा सफारी और हैरियर में एडीएएस के तहत 11 फीचर्स पहले से ही दिए जा रहे थे जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग,फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और हाई बीम असिस्ट शामिल हैं। 

    टाटा हैरियर में ये कलर्स हुए शामिल

    Tata Harrier Smart with Coral Red paint
    Tata Harrier Smart with Pebble Grey  paint

    टाटा हैरियर वेरिएंट्स

    टाटा हैरियर कलर्स

    स्मार्ट

    • लुनार व्हाइट

    • ऐश ग्रे

    • कोरल रेड (नया)

    • पेबल ग्रे (नया)

    प्योर

    • लुनार व्हाइट

    • ऐश ग्रे

    • कोरल रेड (नया)

    • पेबल ग्रे (नया)

    एडवेंचर

    • लुनार व्हाइट

    • कोरल रेड

    • पेबल ग्रे

    • सीवीड ग्रीन

    • ऐश ग्रे (नया)

    फीयरलेस

    • लुनार व्हाइट

    • कोरल रेड

    • पेबल ग्रे

    • ऐश ग्रे (नया)

    • सीवीड ग्रीन (नया)

    • सनलिट येलो (केवल फीयरलेस-में)


    टाटा सफारी अपडेटेड वेरिएंट कलर्स 

     

    Tata Safari Smart with Stardust Ash paint
    Tata Safari Smart with Galactic Sapphire paint

    टाटा सफारी वेरिएंट्स 

    टाटा सफारी कलर्स

    स्मार्ट

    • स्टैलर फ्रॉस्ट

    • लुनार स्लेट

    • स्टारडस्ट ऐश (नया)

    • गैलेटिक सफायर (नया)

    प्योर

    • स्टैलर फ्रॉस्ट

    • लुनार स्लेट

    • स्टारडस्ट ऐश (नया)

    • गैलेटिक सफायर (नया)

    एडवेंचर

    • स्टैलर फ्रॉस्ट

    • स्टारडस्ट ऐश

    • गैलेटिक सफायर

    • सुपरनोवा कॉपर

    • लुनार स्लेट (नया)

    अकंप्ल्श्डि

    • स्टैलर फ्रॉस्ट

    • स्टारडस्ट ऐश

    • गैलेटिक सफायर

    • कॉस्मिक गोल्ड

    • सुपरनोवा कॉपर (नया)

    • लुनार स्लेट (नया)


    टाटा ने दोनों एसयूवी कारों के वेरिएंट लाइनअप में केवल कलर्स की चॉइस को बढ़़ाया है मगर कोई नए कलर की चॉइस नहीं दी गई है। 

    टाटा हैरियर और सफारी इंजन स्पेसिफिकेशंस

    Tata Safari Engine

    हैरियर और सफारी में 2 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। 

    टाटा हैरियर और सफारी कीमत और कंपेरिजन

    टाटा हैरियर कार की कीमत 14.99 लाख रुपये से लेकर 25.89 लाख रुपये के बीच है। टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है। वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से भी है।सफारी कार की कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 26.79 लाख रुपये के बीच है। टाटा सफारी का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है