• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज के बढ़े दाम, 15,000 रुपये तक महंगी हुई ये कार

    टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की प्राइस में इजाफा किया है, जिसके चलते यह कार 15,000 रुपये तक महंगी हो गई है। टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के किस वेरिएंट की प्राइस कितनी बढ़ी है, ये जानेंगे यहांः-

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 12, 2020 17:27 ist
    info icon
    published onAug 12, 2020 17:27 IST
    last updated onAug 12, 2020 17:27 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की प्राइस में इजाफा किया है, जिसके चलते यह कार 15,000 रुपये तक महंगी हो गई है। टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के किस वेरिएंट की प्राइस कितनी बढ़ी है, ये जानेंगे यहांः-

    पेट्रोल

     

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एक्सई

    5.29 लाख रुपये

    5.44 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सएम

    6.15 लाख रुपये

    6.30 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सटी

    6.84 लाख रुपये

    6.99 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सजेड

    7.44 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सजेड (ओ)

    7.69 लाख रुपये

    7.75 लाख रुपये

    6,000 रुपये

     

    डीजल

     

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एक्सई

    6.99 लाख रुपये

    6.99 लाख रुपये

    -

    एक्सएम

    7.75 लाख रुपये

    7.90 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सटी

    8.44 लाख रुपये

    8.59 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सजेड

    9.04 लाख रुपये

    9.19 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सजेड (ओ)

    9.29 लाख रुपये

    9.35 लाख रुपये

    6,000 रुपये

    टाटा अल्ट्रोज पट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अल्ट्रोज डीजल में 1.5 लीटर इंजन दिया गया है जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वर्तमान में यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध नहीं है। 

    यह भी पढ़ें : स्पेस कंपेरिजन: टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो Vs हुंडई एलीट आई20 Vs फोक्सवैगन पोलो

    टाटा की इस 5-सीटर कार में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0 इंच टीएफटी डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर दिए गए हैं। अल्ट्रोज में कोई भी सेगमेंट फर्स्ट फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन फिर भी इस कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई20, फोक्सवैगन पोलो और टोयोटा ग्लैंजा से है। जल्द ही इसके कंपेरिजन में होंडा जैज का फेसलिफ्ट वर्जन भी आने वाला है।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी टाटा एचबीएक्स, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    I
    ismail mohamed
    Oct 30, 2020, 5:14:17 PM

    But it is still worthy when you compares another car.Also nice looking especially back side.I bought white one &like it very much

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      venkatesh
      Sep 21, 2020, 12:25:37 PM

      Nice looking car price reasonable

        जवाब
        Write a Reply
        1
        T
        tiwari bindhyabasini
        Aug 16, 2020, 7:29:16 PM

        It will affect purchase thruogh CSD due to the price cap of 5 Lakhs for suordinate.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है