• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्पेस कंपेरिजन: टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो Vs हुंडई एलीट आई20 Vs फोक्सवैगन पोलो

    यहां हमने स्पेस के मामले में प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20 और फोक्सवैगन पोलो से कंपेरिजन किया है। तो किस कार में मिलता है ज्यादा इंटीरियर स्पेस, जानेंगे यहांः-

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 25, 2020 12:57 ist
    info icon
    published onJul 25, 2020 12:57 IST
    last updated onJul 25, 2020 12:57 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की कारें हमेशा से केबिन स्पेस के मामले में अव्वल रहीं है। क्या हाल ही में लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज भी केबिन स्पेस के मामले में सेगमेंट की दूसरी कारों से बेहतर है? इस बात का पता लगाने के लिए यहां हमने स्पेस के मामले में प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20 और फोक्सवैगन पोलो से कंपेरिजन किया है। तो किस कार में मिलता है ज्यादा इंटीरियर स्पेस, जानेंगे यहांः-

    साइज

     

    टाटा अल्ट्रोज

    मारुति बलेनो

    हुंडई एलीट आई20

    फोक्सवैगन पोलो

    लंबाई

    3988मिलीमीटर

    3995मिलीमीटर

    3985मिलीमीटर

    3971मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1754मिलीमीटर

    1745मिलीमीटर

    1734मिलीमीटर

    1682मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1505मिलीमीटर

    1510मिलीमीटर

    1505मिलीमीटर

    1469मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2501मिलीमीटर

    2520मिलीमीटर

    2570मिलीमीटर

    2469मिलीमीटर

    यहां दी गई सभी कारें सब-4 मीटर कैटेगरी है और इनकी लंबाई करीब-करीब एक समान ही है। अगर आप इनके बीच के अंतर पर नजर डालेंगे तो यहां आपको मारुति बलेनो हल्की सी लंबी और ऊंची नजर आएगी। वहीं चौड़ाई में टाटा अल्ट्रोज और व्हीलबेस में एलीट आई20 आगे है। पोलो हर मोर्चे पर सबसे छोटी कार है। 

    फ्रंट रो

     

    टाटा अल्ट्रोज

    मारुति बलेनो

    हुंडई एलीट आई20

    फोक्सवैगन पोलो

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    870-1050मिलीमीटर

    940-1195मिलीमीटर

    890-1045मिलीमीटर

    1020-1240मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    540-760मिलीमीटर

    630-855मिलीमीटर

    590-805मिलीमीटर

    590-835मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    485मिलीमीटर

    515मिलीमीटर

    495मिलीमीटर

    545मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    470मिलीमीटर

    510मिलीमीटर

    505मिलीमीटर

    525मिलीमीटर

    सीट बैक ऊंचाई

    630मिलीमीटर

    625मिलीमीटर

    670मिलीमीटर

    625मिलीमीटर

    हेडरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    875-975मिलीमीटर

    920-1010मिलीमीटर

    970-1000मिलीमीटर

    885-995मिलीमीटर

    केबिन चौड़ाई

    1380मिलीमीटर

    1360मिलीमीटर

    1360मिलीमीटर

    1390मिलीमीटर

    • एक्सटीरियर में सबसे छोटी होने के बावजूद पोलो की फर्स्ट रो में पैसेंजर को सबसे ज्यादा लेगरूम स्पेस मिलता है। 
    • लेगरूम स्पेस के मामले में मारुति बलेनो दूसरे नंबर पर है, वहीं नी-रूम स्पेस इसमें सबसे ज्यादा मिलता है। लंबे पैसेंजर पोलो और बलेनो में ज्यादा कंफर्टेबल बैठ सकते हैं। 
    • फोक्सवैगन पोलो का सीट बेस सबसे ज्यादा लंबा और चौड़ा है, जिसकी बदौलत इसकी फ्रंट सीटें सेगमेंट में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल है। इसकी सीटों पर अंडर थाई सपोर्ट भी दूसरी कारों के मुकाबले बेहतर मिलता है। 
    • अल्ट्रोज, बलेनो और पोलो में सीटबैक की ऊंचाई करीब-करीब एक जैसी है, यहां एलीट आई20 पहले नंबर पर है। 
    • फर्स्ट रो सीटों पर हेडरूम के मामले में बलेनो सबसे जयादा बेहतर है। 
    • फोक्सवैगन पोलो का केबिन सबसे ज्यादा चौड़ा है और इसके बाद टाटा अल्ट्रोज का नंबर आता है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा की कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो इस महीने इन मौकों का फायदा उठाने से ना चूकें!

    सेकंड रो

     

    टाटा अल्ट्रोज

    मारुति बलेनो

    हुंडई एलीट आई20

    फोक्सवैगन पोलो

    शोल्डर रूम

    1325मिलीमीटर

    1330मिलीमीटर

    1280मिलीमीटर

    1335मिलीमीटर

    हेडरूम

    910मिलीमीटर

    935मिलीमीटर

    950मिलीमीटर

    915मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    1265मिलीमीटर

    1300मिलीमीटर

    1265मिलीमीटर

    1265मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    450मिलीमीटर

    495मिलीमीटर

    455मिलीमीटर

    460मिलीमीटर

    सीट बैक ऊंचाई

    625मिलीमीटर

    570मिलीमीटर

    670मिलीमीटर

    570मिलीमीटर

    नी रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    625-850मिलीमीटर

    770-1015मिलीमीटर

    585-800मिलीमीटर

    -

    • पोलो की सेकंड रो में सबसे ज्यादा शोल्डर स्पेस मिलता है, इसके बाद बलेनो और अल्ट्रोज इस मामले में ज्यादा बेहतर है। 
    • एलीट आई20 में हेडरूम स्पेस काफी बेहतर है, जिसकी बदौलत लंबे पैसेंजर इसमें दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा कंफर्ट फील करते हैं। 
    • बलेनो के सीट बेस की चौड़ा सबसे ज्यादा है, जिसके चलते पोलो की तरह इसमें भी पैसेंजर को शोल्डर स्पेस अच्छा मिलेगा। इसकी पीछे वाली सीटों पर तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। 
    • बलेनो की रियर सीट का बेस भी सबसे ज्यादा लंबा है, जिसके चलते इसमें अंडर थाई सपोर्ट भी दूसरी कारों से बेहतर मिलेगा। 
    • नी-रूम के मामले में भी मारुति बलेनो दूसरी कारों से ज्यादा बेहतर है। 

    तो ये थे केबिन स्पेस के परिणाम, आपको इनमें से कौनसी कार लेनी चाहिए ये आपके बजट, पसंद और आपकी उपयोगिता पर निर्भर है। अगर आप ड्राइवर या फ्रंट को-पैसेंजर सीट पर बैठना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप पोलो ले सकते हैं। छोटी होने के बावजूद इसकी फ्रंट सीटों पर पैसेंजर ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं।

    अगर आपको चाहिए की पीछे वाली सीटों पर पैसेंजर ज्यादा कंफर्टेबल रहे तो आप मारुति बलेनो ले सकते हैं। इसकी सेकंड रो सीट पर दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा स्पेस है और इसमें पीछे की तरफ तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : अब टाटा अल्ट्रोज में मिड वेरिएंट एक्सटी से मिलेगा यह काम का फीचर

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    astha arnav
    Jul 26, 2020, 9:17:13 AM

    गलत डाटा है ये

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है