• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व डार्क एडिशन में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    कर्व डार्क एडिशन केवल टॉप वेरिएंट के साथ मिल सकता है, जिसमें 125 पीएस टर्बो पेट्रोल और 118 पीएस डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 07, 2025 11:37 ist
    info icon
    published onApr 07, 2025 11:37 IST
    last updated onApr 07, 2025 11:37 IST
    120 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv Dark edition explained in images

    हाल ही में टाटा कर्व डार्क एडिशन को डीलरशिप स्टॉकयार्ड पर देखा गया था जिससे संकेत मिले हैं कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  टाटा कर्व एसयूवी-कूपे के डार्क एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानेंगे आगे :

    आगे की डिजाइन

    Tata Curvv Dark edition front

    टाटा कर्व डार्क एडिशन की डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसी है। आगे की तरफ इसमें वर्टिकल स्टैक्ड हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और ग्रिल व बंपर पर सिल्वर एलिमेंट दिए गए हैं। 

    कर्व डार्क एडिशन मॉडल में एक्सटीरियर पर ऑल-ब्लैक टच दिया गया है जिससे इसे ज्यादा आकर्षक लुक मिलता है। 

    साइड 

    Tata Curvv Dark edition side profile

    कर्व डार्क एडिशन में साइड पर फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और ब्लैक कलर के 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनकी डिजाइन रेगुलर मॉडल के जैसी है। इससे यह एसयूवी कूपे कार मिनिमलिस्टिक और ज्यादा आकर्षक नजर आती है। 

    Tata Curvv Dark edition side profile

    रेगुलर मॉडल की तरह इसमें फ्रंट डोर पर 'कर्व' लेटरिंग दी गई है, लेकिन इसमें फ्रंट फेंडर पर '#डार्क' बैजिंग भी मिलती है।

    पीछे की डिजाइन 

    Tata Curvv Dark edition rear

    पीछे की तरफ इसमें टेलगेट पर 'कर्व' बैजिंग और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है। इसमें रियर बंपर पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है, फर्क केवल इतना है कि इसमें रेगुलर मॉडल में दी गई सिल्वर स्किड प्लेट की बजाए ब्लैक कलर की फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है।

    इंटीरियर 

    Tata Curvv Dark edition interior

    कर्व डार्क एडिशन में ऑल-ब्लैक कलर केबिन थीम दी गई है जो मिनिमल के साथ-साथ स्पोर्टी लगती है। 

    Tata Curvv Dark edition interior

    इसमें डैशबोर्ड पर 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसमें डैशबोर्ड की पूरी लंबाई पर फैली सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो केबिन को अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती है। 

    Tata Curvv Dark edition centre console

    Tata Curvv Dark edition seats

    इस गाड़ी में सेंटर कंसोल पर कई ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। इसमें ब्लैक कलर की सीटें दी गई हैं जो इसके केबिन कलर के साथ काफी जच रही है। रेगुलर कर्व की तरह इसमें सभी सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें रियर विंडो सनशेड भी दिए गए है। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा बनी मार्च 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    फीचर व सेफ्टी 

    Tata Curvv Dark edition rear window sunshades

    कर्व डार्क एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले फीचर दिए गए हैं जिनमें 12.3 इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 9 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम शामिल हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी दी गई हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल है।

    इंजन ऑप्शन

    टाटा कर्व एसयूवी कार में दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-  

    इंजन ऑप्शन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेटरल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    120 पीएस 

    125 पीएस 

    118 पीएस 

    टॉर्क 

    170 एनएम 

    225 एनएम 

    260 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी*

     

    *डीसीटी = ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    टाटा के दूसरे #डार्क एडिशन मॉडल्स की तरह कर्व डार्क एडिशन भी केवल टॉप वेरिएंट के साथ मिल सकता है जिसमें 125 पीएस टर्बो पेट्रोल और 118 पीएस डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Tata Curvv Dark edition side profile

    टाटा कर्व डार्क एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। टाटा कर्व की प्राइस 10 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला अपकमिंग सिट्रोएन बसाल्ट डार्क एडिशन से रहेगा। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन को भी कड़ी टक्कर देगी।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है