• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडोनेशिया में लॉन्च हुई मारुति एक्सएल7, क्या भारत में भी लॉन्च होगी ये कार?

    यह भारतीय बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध एक्सएल6 का 7-सीटर वर्जन है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 18, 2020 22:53 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2020 22:53 IST
    last updated onFeb 18, 2020 22:53 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति सुज़ुकी एक्सएल6 से थोड़ी लंबी और ऊंची है एक्सएल7
    • एक्सएल6 के इंडियन वर्जन से थोड़ा अलग है एक्सएल7 का एक्सटीरियर-इंटीरियर
    • इसमें पीछे की दोनों रो को फोल्ड करने के बाद ज्यादा बूट स्पेस किया जा सकता है तैयार
    • एक्सएल6 के भारतीय मॉडल की तरह दिया गया है 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 

    मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) ने इंडोनेशियाई बाज़ार में एक्सएल7 को लॉन्च कर दिया है। एक्सएल6 के इंडियन वर्जन के मुकाबले एक्सएल7 साइज़ में थोड़ी बड़ी भी है। 

    मारुति एक्सएल6 (Maruti XL6) और एक्सएल7 दिखने में तो एक जैसी हैं, मगर नई एक्सएल7 (New XL7) में चौड़े टायरों के साथ 16 इंच के बड़े अलॉय व्हील, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ, रियर स्पॉइलर और टेलगेट पर अलग बैजिंग दी गई है। इन दोनों कारों को यदि एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो इनके साइज़ में थोड़ा फर्क नज़र आता है। एक्सएल6 के मुकाबले मारुति एक्सएल7, 5 मिलीमीटर लंबी और 10 मिलीमीटर ऊंची है। साइज़ के बाकी मोर्चों पर ये दोनों कारें एक जैसी ही हैं। 

    इंटीरियर की बात करें तो एक्सएल7 में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, रियर कैमरा डिस्प्ले से लैस इनसा123इड रियरव्यू मिरर, सेकंड रो में फोल्डेबल आर्मरेस्ट के साथ आने वाली बेंच टाइप सीटें दी गई हैं। इसके अलावा न्यू एक्सएल7 में पिछली दो रो की सीटों को फोल्ड करके ज्यादा बूट स्पेस तैयार करने का भी ऑप्शन दिया गया है। एक्सएल6 और एक्सएल7 का बूट स्पेस कंपेरिज़न कुछ इस प्रकार है:-

    कॉन्फिगरेशन

    एक्सएल6

    एक्सएल7

    जब किसी भी सीट को फोल्ड ना किया जाए

    209 लीटर

    153 लीटर

    तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद

    550 लीटर

    550 लीटर

    तीसरी और दूसरी रो को फोल्ड करने के बाद

    692 लीटर

    803 लीटर

    यह भी पढ़ें: 2020 मारुति इग्निस फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, प्राइस 4.89 लाख रुपये से शुरू

    न्यू एक्सएल7 में एक्सएल6 के इंडियन वर्जन वाला 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन ही दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    Maruti Suzuki Ertiga

    मारुति एक्सएल6 को भारतीय ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अर्टिगा एमपीवी के मुकाबले यह कार बाहर से दिखने में काफी दमदार लगती है। 6-सीटर एक्सएल6 की लोकप्रियता को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मारुति इस 7-सीटर कार को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी एक्सएल6 और एक्सएल7 की प्राइस में कोई ज्यादा अंतर नहीं रखेगी। बता दें कि भारत में मारुति एक्सएल6 की प्राइस 9.85 लाख रुपये से लेकर 11.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति अर्टिगा सीएनजी का बीएस6 वर्जन हुआ लॉन्च, कीमत 8.95 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    22 कमेंट्स
    1
    S
    shiv prasad
    Feb 9, 2026, 11:34:20 AM

    Its bold design, comfortable captain seats, and reliable performance—perfect for families who want style with practicality. ?✨

      जवाब
      Write a Reply
      1
      p
      pawan shukla
      Nov 23, 2021, 11:58:39 PM

      Not introducing a 7 seater with 16 in alloys with better Music system XL 6 in India is a BIG MISTAKE by Maruti.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        jageshwar saraf
        Mar 27, 2021, 1:06:58 PM

        XL6 is upgraded model of Ertiga but compete with upcoming model of other company's, wheel size is to be changed i.e. bigger like others ( at least brezza or s cross wheel size or more)

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी एक्सएल6 2019-2022

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है