• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक मैट एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 16.19 लाख रुपये से शुरू

    ये एक लिमिटेड एडिशन है जिसे टॉप वेरिएंट स्टाइल और मॉन्टे कार्लो वेरिएंट्स के बीच पोजिशन किया गया है और इसकी केवल 500 यूनिट्स ही उपलब्ध रहेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 03, 2023 18:47 ist
    info icon
    published onJul 03, 2023 18:47 IST
    last updated onJul 03, 2023 18:47 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kushaq Matte Edition

    स्पोर्टी इंजन के साथ प्रीमियम एसयूवी कार खरीदने वाले ग्राहकों को मैट फिनिशिंग काफी पसंद है और अब स्कोडा कुशाक का कार्बन स्टील फिनिशिंग वाला नया मैट एडिशन लॉन्च कर दिया गया है।

    वेरिएंट अनुसार कीमत 

    मैट एडिशन 

    मैनुअल 

    ऑटोमैटिक

    1-लीटर टीएसआई

    16.19 लाख रुपये

    17.79 लाख रुपये

    1.5-लीटर टीएसआई

    18.19 लाख रुपये

    19.39 लाख रुपये

    स्टाइल वेरिएंट के मुकाबले नए मैट एडिशन की कीमत 40,000  रुपये ज्यादा है जबकि ये मॉन्टे कार्लो से 30,000 रुपये ज्यादा अफोर्डेबल है।

    स्टाइलिंग में ये हुए हैं बदलाव

    Skoda Kushaq Matte Edition Rear

    स्कोडा कुशाक में पहले से ही कार्बन स्टील शेड का ऑप्शन दिया जा रहा था मगर मैट पेंट फिनिशिंग के रहते ये ज्यादा स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके अलावा इसमें ओआरवीएम्स,डोर हैंडल्स और रियर स्पॉयलर को ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। हालांकि इसकी ग्रिल को पूरी तरह से ब्लैक फिनिशिंग दे दी गई है और ट्रंक गार्निश और विंडो गार्निश को पहले की तरह क्रोम फिनिशिंग दी गई है। 1.5 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स में एक्सक्लूसिव बैजिंग दी गई है जो इसे 1 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स से अलग लुक दे रही है। 

    यह भी पढ़ेंः अब ग्राहक कार खरीदते वक्त माइलेज से ज्यादा सेफ्टी रेटिंग और एयरबैग को दे रहे हैं अहमियत, सर्वे में हुआ खुलासा

    इंटीरियर में नहीं हुआ कोई बदलाव

    Skoda Kushaq Cabin

    इसके इंटीरियर की स्टाइलिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें लैदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ब्लैक कलर की थीम वाला केबिन दिया गया है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है और इस सिस्टम के साथ वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सबवूफर के साथ 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। 

    इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, छह एयरबैग , ईएससी और एक रियर कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Skoda Kushaq Engine

    कुशाक मैट एडिशन 115 पीएस पावरफुल 1 लीटर और 150 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस भी दिए गए हैं जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 1 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक की चॉइस भी दी गई है जबकि 1.5 लीटर इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    कीमत और मुकाबले में मौजूद दूसरी कारें 

    स्कोडा कुशाक एसयूवी की कीमत 11.59 लाख रुपये से लेकर 19.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,एमजी एस्टर,टोयोटा हाइराइडर,मारुति ग्रैंड विटारा,फोक्सवैगन टाइगन जैसी एसयूवी कारों से है और आने वाले समय में इसके मुकाबले में होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी भी आएंगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है