• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब रेनो की कार खरीदना हुआ महंगा, 14,300 रुपये तक बढ़ी कीमत

    नए साल से रेनो की कार खरीदने पर अब आपको अपना बजट पहले से थोड़ा बढ़ाना होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 04, 2023 16:13 ist
    info icon
    published onJan 04, 2023 16:13 IST
    last updated onJan 04, 2023 16:13 IST
    810 Views
    • Write a कमेंट

    Shell Out Up To Rs 14,300 More For Renault Cars In 2023

    • क्विड की कीमत में 7100 रुपये का इजाफा हुआ है और इसकी प्राइस अब 4.7 लाख रुपये से शुरू होती है।
    • रेनो काइगर के दाम 14,300 रुपये तक बढ़े हैं।
    • टाइबर एमपीवी की प्राइस में 12,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

    सिट्रोएन, किया और जीप के बाद अब रेनो ने भी अपनी कारों की प्राइस बढ़ा दी है। कंपनी ने कारों के दाम बढ़ाने की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि लागत बढ़ने के चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें: किया सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस और ईवी6 की प्राइस में हुआ इजाफा, एक लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    यहां देखिए रेनो की मॉडल वाइज नई प्राइस लिस्टः

    क्विड

    Renault Kwid

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    0.8-लीटर आरएक्सएल

    4.64 लाख रुपये

    4.7 लाख रुपये

    5,600 रुपये

    1.0-लीटर आरएक्सएल

    4.74 लाख रुपये

    4.8 लाख रुपये

    5,600 रुपये

    0.8-लीटर आरएक्सएल (ओ)

    4.89 लाख रुपये

    4.94 लाख रुपये

    5,600 रुपये

    1.0-लीटर आरएक्सएल (ओ)

    4.99 लाख रुपये

    4.99 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    1.0-लीटर आरएक्सटी मैनुअल

    5.34 लाख रुपये

    5.41 लाख रुपये

    7,100 रुपये

    क्लाइंबर

    5.54 लाख रुपये

    5.61 लाख रुपये

    7,000 रुपये

    1.0-लीटर आरएक्सटी एएमटी

    5.79 लाख रुपये

    5.86 लाख रुपये

    7,100 रुपये

    क्लाइंबर एएमटी

    5.99 लाख रुपये

    5.99 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    • क्विड के 0.8-लीटर आरएक्सएल, 0.8-लीटर आरएक्सएल (ओ) और 1.0-लीटर आरएक्सएल वेरिएंट की कीमत 5600 रुपये तक बढ़ी है।
    • 1.0-लीटर आरएक्सटी मैनुअल और एएमटी वेरिएंट की प्राइस में 7100 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि मैनुअल क्लाइंबर वेरिएंट के दाम 7,000 रुपये बढ़े हैं।
    • 1.0-लीटर आरएक्सएल (ओ) और क्लाइंबर एएमटी वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • रेनो क्विड की कीमत अब 4.7 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    काइगर

    Renault Kiger

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    आरएक्सई

    5.99 लाख रुपये

    6 लाख रुपये

    990 रुपये

    आरएक्सएल

    6.95 लाख रुपये

    7.05 लाख रुपये

    10,499 रुपये

    आरएक्सटी

    7.50 लाख रुपये

    7.61 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सटी (ओ)*

    7.82 लाख रुपये

    7.93 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सटी एएमटी*

    8.04 लाख रुपये

    8.15 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सजेड*

    8.39 लाख रुपये

    8.54 लाख रुपये

    14,300 रुपये

    आरएक्सटी एएमटी (ओ) ड्यूल टोन

    8.60 लाख रुपये

    8.71 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सटी (ओ) टर्बो*

    8.92 लाख रुपये

    9.03 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सजेड एएमटी*

    8.94 लाख रुपये

    9.09 लाख रुपये

    14,300 रुपये

    आरएक्सजेड टर्बो*

    9.49 लाख रुपये

    9.64 लाख रुपये

    14,300 रुपये

    आरएक्सटी टर्बो सीवीटी

    9.82 लाख रुपये

    9.93 लाख रुपये

    11,300 रुपये

    आरएक्सटी टर्बो सीवीटी ड्यूल टोन

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    आरएक्सजेड टर्बो सीवीटी*

    10.39 लाख रुपये

    10.54 लाख रुपये

    14,300 रुपये

    *-ये वेरिएंट्स ड्यूल-टोन एक्सटीरियर ऑप्शन में आते हैं जिनके लिए 23,000 रुपये अतिरिक्त लगते हैं।

    • आरएक्सई वेरिएंट की प्राइस सबसे कम 990 रुपये बढ़ी है।
    • आरएक्सएल वेरिएंट की कीमत में 10,499 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
    • आरएक्सटी वेरिएंट के दाम 11,300 रुपये और सभी आरएक्सजेड वेरिएंट की रेट 14,300 रुपये तक बढ़ गई है। आरएक्सटी टर्बो सीवीटी ड्यूल-टोन की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • रेनो काइगर की कीमत अब 6 लाख रुपये से शुरू होती है और 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    ट्राइबर

    Renault Triber

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    आरएक्सई

    5.92 लाख रुपये

    6 लाख रुपये

    8,000 रुपये

    आरएक्सएल

    6.64 लाख रुपये

    6.76 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    आरएक्सटी

    7.19 लाख रुपये

    7.31 लाख रुपये

    12.500 रुपये

    लिमिटेड एडिशन

    7.47 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    आरएक्सटी ईजी-आर एएमटी

    7.71 लाख रुपये

    7.83 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    आरएक्सजेड*

    7.79 लाख रुपये

    7.91 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    लिमिटेड एडिशन एटी

    7.99 लाख रुपये

    8.11 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    आरएक्सजेड ईजी-आर एएमटी*

    8.31 लाख रुपये

    8.43 लाख रुपये

    12,500 रुपये

    *-ये वेरिएंट्स ड्यूल-टोन एक्सटीरियर ऑप्शन में आते हैं जिनके लिए 20,000 रुपये अतिरिक्त लगते हैं।

    • आरएक्सई वेरिएंट की कीमत में 8,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
    • बाकी सभी वेरिएंट्स 12,500 रुपये तक महंगे हुए हैं।
    • अब रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    अभी रेनो समेत कुछ ही कंपनियों ने अपनी कारों की प्राइस में इजाफा किया है। ये महीना खत्म होने से पहले कई और कार कंपनियां भी अपनी गाड़ियों की प्राइस में इजाफा करेगी। कारों के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

    यह भी पढ़ें: जीप मेरिडियन और रैंगलर को खरीदना हुआ महंगा, 1.2 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    amulya setalvad
    Jan 6, 2023, 9:41:11 AM

    Good small, compact car.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है