• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर: जनवरी 2025 में रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 73,000 रुपये तक की छूट

    रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर कार के 2024 और 2025 मॉडल पर यह डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 13, 2025 11:02 ist
    info icon
    published onJan 13, 2025 11:02 IST
    last updated onJan 13, 2025 11:02 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    Renault January Offers

    • रेनो काइगर पर अधिकतम 73,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

    • रेनो क्विड और ट्राइबर पर 63,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी ऑफर जनवरी 2025 के अंत तक मान्य हैं।

    यदि आप इस महीने रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। जनवरी 2025 में कंपनी अपनी क्विड, ट्राइबर और काइगर कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। यह फायदे 2024 और 2025 में बनी कार पर दिए जा रहे हैं। यहां देखें मॉडल-वाइज रेनो कार डिस्काउंट ऑफर:

    नोट: 2024 में तैयार की गई कारों की रीसेल वैल्यू 2025 में मैन्युफैक्चर हुई यूनिट्स से कम हो सकती है।

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर 

    राशि 

    2024 मॉडल

    2025 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    8,000 रुपये तक 

    8,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    63,000 रुपये तक 

    33,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए फायदे रेनो क्विड 2025 मॉडल के बेस वेरिएंट आरएक्सई और मिड-वेरिएंट आरएक्सएल (ओ) को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।

    • 2025 क्विड आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है।

    • 2024 रेनो क्विड हैचबैक के आरएक्सटी, आरएक्सएल (ओ) और क्लाइंबर वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी फायदे मिल रहे हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि क्विड के लोअर वेरिएंट के साथ केवल लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

    • रेनो क्विड की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर 

    राशि 

    2024 मॉडल

    2025 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    8,000 रुपये तक 

    8,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    63,000 रुपये तक 

    43,000 रुपये तक 

    • यह सभी फायदे ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट के साथ मिल रहे हैं।

    • ट्राइबर आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये के बीच है।

    रेनो काइगर

    The Renault Kiger

    ऑफर 

    राशि 

    2024 मॉडल

    2025 मॉडल

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    8,000 रुपये तक 

    8,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    73,000 रुपये तक 

    43,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताया गया नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस काइगर के लोअर वेरिएंट आरएक्सई और आरएक्सएल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर मान्य है।

    • यदि आप काइगर आरएक्सई या आरएक्सएल वेरिएंट (2024 या 2025 मॉडल) को चुनते हैं तो आपको केवल लॉयल्टी बोनस मिलेगा।

    • रेनो काइगर की कीमत 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    • कुछ आवश्यक दस्तावेज सब्मिट करके ऊपर बताए डिस्काउंट के अलावा अतिरिक्त लॉयल्टी बेनेफिट प्राप्त किया जा सकता है।

    • सभी रेनो कार पर चुनिंदा कॉर्पोरेट कंपनी या पब्लिक सेक्टर कंपनी के कर्मचारियों को 8,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • किसान, सरपंच, और ग्राम पंचायत मेंबर 4,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक रूरल डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • सभी कार पर स्क्रेपेज व्हीकल के लिए ‘रिलिव’ डिस्काउंट और एडिशनल लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।

    • आपके राज्य या शहर के हिसाब ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो कार शोरूम पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यह भी देखें: रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है