• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो सितंबर 2024 कार डिस्काउंट ऑफर्स: क्विड,काइगर और ट्राइबर जैसी कारों पर इस महीने कंपनी दे रही 70,000 रुपये तक की छूट

    इन डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट,एक्सचेंच ऑफर्स और लॉयल्टी बोनस के साथ साथ कॉर्पोरेट और रूरल डिस्काउंट भी शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 13, 2024 18:56 ist
    info icon
    published onSep 13, 2024 18:56 IST
    last updated onSep 13, 2024 18:56 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट

    इस सितंबर रेनो अपनी क्विड,काइगर और ट्राइबर जैसी कारों पर 70,000 रुपये तक के ऑफर्स की पेशकश कर रही है। यदि आप इस महीने रेनो कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देखिए मॉडल अनुसार ऑफर्स की पूरी लिस्ट:

    नोट: ये ऑफर्स केरल,महाराष्ट्र,गुजरात और गोवा में 15 सितंबर तक ही मान्य रहेंगे जबकि देश के बाकी राज्यों में ये 30 सितंबर 2024 तक के लिए मान्य हैं। 

    रेनो क्विड

    Renault Kwid gets a split-headlight design
     

    ऑफर

    ऑल इंडिया

    केरल

    म​हाराष्ट्र,गुजरात और गोवा 

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    25,000

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    25,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    10,000

    10,000

    10,000

    अधिकतम फायदे

    40,000

    60,000

    50,000

    • आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट्स को छोड़कर उपर बताए गए सारे डिस्काउंट क्विड के सभी वेरिएंट्स के लिए मान्य रहेंगे। 
    • पैन इंडिया ​कैटेगरी में क्विड के आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट्स पर केवल लॉयल्टी बोनस और व्हीकल स्क्रैपेज डिस्काउंट ही दिया जाएगा। इसके अलावा इनपर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। 
    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.45 लाख रुपये के बीच है। 

    रेनो काइगर

    The Renault Kiger gets 16-inch alloy wheels

    ऑफर

    ऑल इंडिया

    केरल

    म​हाराष्ट्र,गुजरात और गोवा 

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    25,000

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    25,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    20,000

    20,000

    20,000

    अधिकतम फायदे

    50,000

    70,000

    60,000

    • उपर बताए गए डिस्काउंट काइगर के लोअर वेरिएंट आरएक्सई और आरएक्सएल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 

    • पैन इंडिया कैटेगरी में इसके आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट्स पर लॉयल्टी बोनस ही दिया जा रहा है। बाकी इन वेरिएंट्स पर और कोई बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। 

    • रेनो काइगर कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये। 

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber gets a projector-based halogen headlight setup

    ऑफर

    ऑल इंडिया

    केरल

    म​हाराष्ट्र,गुजरात और गोवा 

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    25,000

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    15,000

    25,000

    15,000

    लॉयल्टी बोनस

    20,000

    20,000

    20,000

    अधिकतम फायदे

    50,000

    70,000

    60,000

    • आरएक्सई वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी डिस्काउंट इसके सभी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • इसके आरएक्सई वेरिएंट पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। 
    • रेनो ट्राइबर कार की कीमत 6 लाख रुपये े लेकर 8.98 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट्स:

    • केरल में कुछ कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए 8000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • किसानों,सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों को 4000 का रूरल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि आपको रूरल डिस्काउंट या कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक को चुनना होगा। 
    • सभी कारों पर व्हीकल स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस के तहत ‘RELIVE’ डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 
    • उपर बताए गए डिस्काउंट आपके राज्य या शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी रेनो डीलरशिप से संपर्क करें। 

    कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है