• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति वैगन आर ईवी का प्रोडक्शन वर्जन टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, इंटीरियर की दिखी झलक

    इसका इंटीरियर वैगन आर से मिलता जुलता लगता है।  इसमें नए बदलावों के तौर पर नए ऑटोमेटिक एसी कंट्रोल्स, सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स और नया स्पीडोमीटर दिया गया है।  इसकी फ्रंट प्रोफाइल पर एक्सक्लूसिव ईवी वाले फीचर्स जैसे क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, छोटा एयर डैम देखने को मिलते हैं। इसमें एग्ज़हॉस्ट मफलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है।   टोयोटा और मारुति इस ईवी को 2022 तक लॉन्च कर सकती हैं।   यह कार 200 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।   भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 01, 2021 14:56 ist
    info icon
    published onJun 01, 2021 14:56 IST
    last updated onJun 01, 2021 14:56 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Wagon R Electric

    • इसका इंटीरियर वैगन आर से मिलता जुलता लगता है।  इसमें नए बदलावों के तौर पर नए ऑटोमेटिक एसी कंट्रोल्स, सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स और नया स्पीडोमीटर दिया गया है। 

    • इसकी फ्रंट प्रोफाइल पर एक्सक्लूसिव ईवी वाले फीचर्स जैसे क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, छोटा एयर डैम देखने को मिलते हैं। इसमें एग्ज़हॉस्ट मफलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है।  

    • टोयोटा और मारुति इस ईवी को 2022 तक लॉन्च कर सकती हैं।  

    • यह कार 200 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।  

    • भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।

    मारुति वैगन आर ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इस कार के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। वैगन कार ईवी के इंटीरियर की स्टाइलिंग वैगन आर से काफी हद तक मिलती जुलती लगती है।

    इसके केबिन पर वैगन आर की तरह ही ब्लैक और बेज ड्यूल-टोन कलर थीम दी गई है। इसका सेंटर कंसोल, डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील भी वैगन आर कार से लिया हुआ ही लगता है। इसमें नया स्पीडोमीटर डिजिटल रीडआउट के साथ दिया गया है जो बैटरी स्टेटस की जानकारी देने में सक्षम हो सकता है। इसमें एसी बटन की जगह ऑटोमेटिक कंट्रोल्स दिए गए हैं।  

    Maruti Wagon R Electric

    वैगन आर ईवी की फ्रंट प्रोफाइल एकदम नई है। फ्रंट पर इसमें दूसरी ईवी कारों की तरह ही क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, छोटा एयर डैम दिया गया है। वहीं, इसमें एग्ज़हॉस्ट मफलर नहीं दिया गया है। इस गाड़ी में स्प्लिट एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप, एलईडी फॉग लैंप्स और टेललैंप्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इग्निस कार वाले बड़े 15-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    इस अपकमिंग कार में वैगन आर के मुकाबले रियर पार्किंग कैमरा, ब्रेकिंग एनर्जी रिजनरेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले ही फीचर्स जैसे 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, इलेक्ट्रिक-फोल्डिंग ओआरवीएम्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स मिलने जारी रह सकते हैं।

    इस गाड़ी के बैटरी से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अनुमान है कि यह कार 200 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय करने में सक्षम हो सकती है। 

    Maruti Wagon R electric

    बता दें कि टोयोटा ने भारत के लिए 'हायराइडर' नाम पेटेंट करवाया है। कंपनी अपनी अपकमिंग ईवी को यह नाम दे सकती है।

    वर्तमान में वैगन आर की प्राइस 4.80 लाख रुपए से शुरू होकर 6.33 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। वहीं, इसके ईवी वर्जन की प्राइस इससे ज्यादा रखी जा सकती है। भारत में वैगन आर ईवी की कीमत 10 लाख रुपए के आसपास से शुरू हो सकती है।    

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, कवर से ढकी हुई आई नज़र

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki WagonR Electric पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है