• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, कवर से ढकी हुई आई नज़र

    फेसलिफ्टेड हुंडई क्रेटा को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह गाड़ी कवर से पूरी तरह से ढकी हुई नज़र आई है जिसके चलते इसके एक्सटीरियर के बारे में पता लगाना थोड़ा मुश्किल था।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 01, 2021 12:02 ist
    info icon
    published onJun 01, 2021 12:02 IST
    last updated onJun 01, 2021 12:02 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    फेसलिफ्टेड हुंडई क्रेटा को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह गाड़ी कवर से पूरी तरह से ढकी हुई नज़र आई है जिसके चलते इसके एक्सटीरियर के बारे में पता लगाना थोड़ा मुश्किल था। 

    इस अपडेटेड मॉडल में हेडलैंप क्लस्टर और ग्रिल पर बदलाव देखने को मिलेंगे। इन तस्वीरों में हम इस कार के केवल हेडलैंप्स की झलक देख पा रहे हैं, वहीं इसकी ग्रिल पूरी तरह से ढकी हुई है। नई क्रेटा में हुंडई की लेटेस्ट डिज़ाइन लेंग्वेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार की डिज़ाइन एंग्युलर लगती है, इसका डिज़ाइन पैनल-टू-पैनल एकदम परफेक्ट बैठ गया है। इसका अच्छा उदहारण न्यू जनरेशन की ट्यूसॉन कार है जिसे भारत में कुछ दिनों बाद उतारा जा सकता है।  

    इस बार इस कार के रियर साइड की तस्वीरें देखने को नहीं मिली है। लेकिन, हमें लगता है कि कंपनी इसके रियर साइड पर भी कई बदलाव कर सकती है। इसमें टेललैंप्स के बीच में लाइट बार दिया जाना कहीं ज्यादा बेहतर लगेगा। वर्तमान में यह हुंडई क्रेटा के साथ मिलने वाली सबसे पॉपुलर आफ्टरमार्किट एसेसरी है। इंटीरियर की बात करें तो इस कार से जुड़ी कोई भी तस्वीरें फिलहाल सामने नहीं आई हैं। लेकिन, अनुमान है कि हुंडई इसे भी कई बदलावों के साथ पेश कर सकती है। इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।   

    इस कार का भारत आना फिलहाल तय नहीं है। सेकंड जनरेशन क्रेटा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2019 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद इसे एक साल बाद भारत में उतारा गया था। अनुमान है कि नई हुंडई क्रेटा को 2022 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें : हुंडई एएक्स1 लगभग अपने प्रोडक्शन फॉर्म में आई नजर,जानिए कब होने जा रही है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है