• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई एलीट आई20 में मिलेंगे वेन्यू और सेल्टोस वाले इंजन

    नई आई20 को 2020-ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसमें नया 1.5-लीटर डीजल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीसीटी गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है।   

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 02, 2019 11:25 ist
    info icon
    published onSep 02, 2019 11:25 IST
    last updated onSep 02, 2019 11:25 IST
    377 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 Most Popular Premium Hatchbacks In April 2019

    हुंडई मोटर्स इन दिनों एलीट आई20 का नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न उतारने की तैयारी में है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिसके चलते इसकी डिज़ाइन से जुड़ी काफी जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है। अब नई आई20 के पॉवरट्रेन से जुड़ी ख़बर का पता चला है।  

    हुंडई वेन्यू की तरह नई एलीट आई20 में भी किया सेल्टोस वाला 1.5-लीटर बीएस6 डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सेल्टोस में यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। नई आई20 में भी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस इंजन को आई20 में थोड़ी कम पावर/टॉर्क के साथ पेश किया जाएगा।  

    2018 Hyundai Elite i20 CVT:  Review

    वर्तमान में, एलीट आई20 में 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन (90पीएस/220एमएम) मिलता है। यही इंजन हुंडई वरना, वेन्यू और क्रेटा में भी उपलब्ध है। इन सभी कारों में सेल्टोस वाले पॉवरट्रेन मिलने की उम्मीद है। साथ ही नेक्स-जनरेशन क्रेटा को किया सेल्टोस वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। 

    इसके अलावा, आई20 के मौजूदा यूरोपीयन मॉडल में वेन्यू वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (120पीएस/170एनएम) मिलता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ उपलब्ध है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि भारत में भी कंपनी नई आई20 को इस इंजन और डीसीटी गियरबॉक्स में उतारेगी। 

    2018 Hyundai Elite i20 CVT:  Review

    वर्तमान में एलीट आई20 में पेट्रोल यूनिट के तौर पर 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (83पीएस/115एनएम), 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। संभावना है कि नेक्स्ट-जनरेशन एलीट आई20 के निचले वेरिएंट में यह इंजन मिलना जारी रहेगा। इसके अलावा, लीक हुई तस्वीरों के अनुसार इसमें एलांट्रा फेसलिफ्ट और सोनाटा सेडान के जैसी ग्रिल मिलेगी। 

    बात की जाए कीमत की तो नई हुंडई आई20 की प्राइस इसके मौजूदा मॉडल के लगभग बराबर रहने की उम्मीद है। वर्तमान में एलीट आई20 5.52 लाख से 9.34 लाख रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध है। कंपनी इसे अगले साल फरवरी में होने वाले 2020-ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। 

    साथ ही पढ़ें: जल्द हुंडई ग्रैंड आई10 निओस में भी मिलेगा सीएनजी का विकल्प

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    m
    m molla
    Aug 12, 2020, 11:29:17 AM

    launch date plz

      जवाब
      Write a Reply
      1
      L
      lakhwinder singh luckey
      Aug 31, 2019, 4:18:07 PM

      I20 M BS6 Kab tak aa raha hai

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on हुंडई एलीट आई20 2017-2020

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है