• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस वाले प्लेटफार्म पर बनेगी नई हुंडई क्रेटा, इंजन भी करेगी साझा

    पहले माना जा रहा था कि 2020 क्रेटा को केवल  किया सेल्टोस के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। अब पुष्टि हो चुकि है कि इन दोनों एसयूवी में एक जैसे मैकेनिकल पार्ट्स भी देखने को मिलेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 25, 2019 16:47 ist
    info icon
    published onJun 25, 2019 16:47 IST
    last updated onJun 25, 2019 16:47 IST
    674 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इन दिनों दूसरी जनरेशन की क्रेटा एसयूवी पर काम कर रही है। भारत में इसे मार्च 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। 2020 क्रेटा के ना केवल डिजायन और फीचर में बदलाव नजर आएगा, बल्कि प्लेटफार्म और इंजन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

    पहले माना जा रहा था कि 2020 क्रेटा को किया सेल्टोस के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। अब पुष्टि हो चुकि है कि इन दोनों एसयूवी के मैकेनिकल पार्ट्स भी एक जैसे होंगे। नई क्रेटा में किया सेल्टोस वाला 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प दिया जाएगा। सेल्टोस में दिए गए इंजन से कार को अधिकतम 115 पीएस की पावर मिलती है। यदि 2020 क्रेटा में इंजन को इसी पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाता है तो यह मौजूदा मॉडल से कम पावरफुल होगी। क्रेटा के मौजूदा मॉडल में दिया गया 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन 123 पीएस पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से कार को 128 पीएस की पावर मिलती है।  

    सेल्टोस का 1.5 लीटर डीज़ल इंजन क्रेटा के 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से कम पावरफुल है। हालांकि, ये क्रेटा के इंजन से ज्यादा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। क्रेटा में दिया गया 1.6 लीटर डीज़ल इंजन 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। स्पोर्टी लुक वाले सेल्टोस के टॉप वेरिएंट जीटी लाइन में 140 पीएस की पावर वाला 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस इंजन का विकल्प किया सेल्टोस के जीटी लाइन वेरिएंट की तरह क्रेटा के एन लाइन वेरिएंट में दिया सकता है। 

    इंजन के अलावा किया सेल्टोस और 2020 क्रेटा में ​गियरबॉक्स का विकल्प भी एक-समान रहने के आसार हैं। किया सेल्टोस में दोनों इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी और डीज़ल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। 

    हुंडई ने हाल ही में नई जनरेशन आईएक्स25 को चीन में प्रदर्शित किया था। हालांकि, कंपनी ने कार के तकनीकी फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इस कार को किया सेल्टोस वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। हुंडई क्रेटा का मौजूदा मॉडल आईएक्स25 के पुराने मॉडल पर तैयार किया गया है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि 2020 क्रेटा का एक्सटीरियर डिजाइन नई आईएक्स25 जैसा होगा या नहीं। 

    फीचर की बात करें तो नई क्रेटा में सेल्टोस वाले कुछ फीचर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसमें बड़ा टचस्क्रीन  इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दे सकती है । नई आईएक्स25 में एमजी हेक्टर जैसा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि न्यू क्रेटा में यह फीचर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नई क्रेटा में एलईडी हैडलैंप, एयर प्योरिफायर और 360 डिग्री कैमरा जैसे अन्य फीचर भी देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:आठ सिंगल टोन और पांच ड्यूल टोन कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी किया सेल्टोस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है