• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई एलीट आई20, जानिए कब होगी लॉन्च

    नई एलीट आई20 को ऑटो एक्सपो-2020 के दौरान शोकेस किया जा सकता है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और अपकमिंग टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जून 11, 2019 14:36 ist
    info icon
    published onJun 11, 2019 13:21 IST
    last updated onJun 11, 2019 14:36 IST
    237 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 Most Popular Premium Hatchbacks In April 2019

    प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में नई और अपकमिंग कारों ने मुकाबले को काफी कड़ा कर दिया है। जिसे ध्यान में रखते हुए हुंडई अपनी एलीट आई20 कार का नया मॉडल तैयार करने में जुटी है। नई एलीट आई20 को हाल ही में चेन्नई के श्रीपेरांबदुर स्थित हुंडई प्लांट के करीब टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, इसके बावजूद कार से जुड़ी कुछ जान​कारियां हाथ लगी हैं।

    Next-gen Hyundai Elite i20 Spotted Testing

    तस्वीरों में कार के फ्रंट हिस्से को ठीक से देखा नहीं जा सका है। मगर, उम्मीद की जा रही है कि यहां बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई एलीट आई20 का साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के समान रहने की संभावना है। हालांकि, इसमें आउटसाइड रियरव्यू मिरर, अलॉय व्हील और बेल्टलाइन को नया डिजाइन दिया जा सकता है। साथ ही कार के पिछले हिस्से पर स्थित रियर विंड ​शील्ड, एलईडी टेललाइट और बंपर को भी अपडेट मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि एलीट आई20 की नई जनरेशन मॉडल में पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिलेगा। होंडा जैज़ और मारुति बलेनो के मुकाबले एलीट आई20 के मौजूदा मॉडल में स्पेस का काफी अभाव है।

    एलीट आई20 के मौजूदा मॉडल में फीचर की कोई कमी नहीं है। इसमें 6 एयरबैग, वायरलैस चार्जिंग और एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और मिरर लिंक कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हुंडई वेन्यू में दिए गए कुछ फीचर एलीट आई20 के नए मॉडल में भी देखने को मिल सकते हैं। इनमें सनरूफ, ई-सिम से लैस ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर शामिल हैं। इसके साथ ही नई एलीट आई20 के डैशबोर्ड पर वेन्यू और मॉर्डन कारों की तरह फ्री फ्लोटिंग स्क्रीन का फीचर भी देखने को मिल सकता है।

    Next-gen Hyundai Elite i20 Spotted Testing

    नई हुंडई एलीट आई20 में वेन्यू वाला 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। एक की पावर 120 पीएस और टॉर्क 172 एनएम है। दूसरे की पावर 100 पीएस और टॉर्क 172 एनएम है। हुंडई न्यू एलीट आई20 के भारतीय मॉडल में 100 पीएस वाला इंजन दे सकती है। इसके अलावा कंपनी 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर एंट्री लेवल इंजन को कार के नए मॉडल के साथ जारी रख सकती है। हुंडई  एलीट आई20 2020 में डीज़ल इंजन का विकल्प भी देगी। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.4 लीटर डीज़ल इंजन दिया जाएगा।

    हुंडई, एलीट आई20 का गो फास्ट एन वेरिएंट भी तैयार कर रही है। इसे कुछ समय पहले जर्मनी में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    हुंडई नई जनरेशन एलीट आई20 को 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसे 2020 के मध्य तक बाजार में उतारा जा सकता है। नई एलीट आई20 का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और अपकमिंग टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें: वेरिएंट कंपेरिजन: टोयोटा ग्लैंजा जी Vs वी 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है