• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर देश में ये शानदार कारें होंगी लॉन्च

    इस लिस्ट में हैचबैक से लेकर सेडान तक मौजूद है जिनके बारे में हम जानेंगे यहां

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 02, 2019 09:40 ist
    info icon
    published onSep 02, 2019 09:38 IST
    last updated onSep 02, 2019 09:40 IST
    544 Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप इस सितंबर के महीने में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कई कंपनियां आपके लिए कुछ शानदार कारों की पेशकश करने जा रही है। :

    फोक्सवैगन पोलो/वेंटो फेसलिफ्ट

    लॉन्च डेट: 4 सितंबर 2019

    संभावित कीमत: 5.7 लाख रुपये से लेकर 9.8 लाख रुपये (पोलो) 8.6 लाख रुपये से लेकर 14.5 लाख रुपये (वेंटो) 

    यह कोई पहला मौका नहीं है जब इन दोनों कारों को फेसलिफ्ट अपडेट दिया जा रहा है। फोक्सवैगन की पोलो और वेंटो के फेसलिफ्ट मॉडल को 4 सितंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों कारों में बीएस6 पर अपग्रेड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। 

    रेनो क्विड फेसलिफ्ट

    संभावित कीमत : 2.8 लाख रुपये से लेकर 4.75 लाख रुपये 

    रेनो इंडिया अपनी लोकप्रिय हैचबैक क्विड के फेसलिफ्ट मॉडल को इस महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार की लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीें हो पाया है। क्विड फेसलिफ्ट इसके इलेक्ट्रिक वर्जन सिटी केज़ेडई पर बेस्ड है। कंपनी ने क्विड फेसलिफ्ट के डिज़ाइन में कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं मगर इसके साइज़ में कोई परिवर्तन नहीं आया है। 

    हुंडई एलांट्रा फेसलिफ्ट

    संभावित कीमत: 14 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये

    अपकमिंग एलांट्रा फेसलिफ्ट की डिज़ाइन में कंपनी ने कई अहम बदलाव किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें किया सेल्टोस वाला 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दे सकती है। हुंडई द्वारा इस कार को लॉन्च से जुड़ी तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि एलांट्रा का फेसलिफ्ट अवतार इसी महीने देखने को मिल सकता है। 

    मारुति सुज़ुकी एस प्रेसो

    संभावित कीमत: 4 लाख रुपये

    मारुति की इस नई हैचबैक को सितंबर में लॉन्च किए जाने पर संशय बरकरार है। यह एक हैचबैकार होगी मगर रेनो क्विड की तरह इसका स्टांस किसी एसयूवी कार जैसा होगा। यह फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट पर तैयार की गई है जिसे 2018 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है