• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द हुंडई ग्रैंड आई10 निओस में भी मिलेगा सीएनजी का विकल्प

    सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 की तरह इसके थर्ड जनरेशन वर्ज़न (निओस) में भी फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प मिलेगा। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 29, 2019 18:22 ist
    info icon
    published onAug 29, 2019 18:22 IST
    last updated onAug 29, 2019 18:22 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Nios

    हाल ही में हुंडई ने अपनी आई10 हैचबैक का थर्ड जनरेशन वर्ज़न 'ग्रैंड आई10 निओस' लॉन्च किया था। वर्तमान में यह 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी अब जल्द ही इसे सीएनजी विकल्प में भी पेश करेगी।   

    निओस के लॉन्च के साथ ही हुंडई ने पुरानी/सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 की बिक्री भी जारी रखने का फैसला किया जो कि सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके अलावा हुंडई के पोर्टफोलियो में सैंट्रो और एक्सेंट कार भी सीएनजी वेरिएंट में आती है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं है कि कंपनी निओस को भी भविष्य में सीएनजी ऑप्शन में उतारेगी। 

    बात की जाए सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 की तो वर्तमान में इसके मैग्ना वेरिएंट के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 6.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। वहीं, केवल पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले मैग्ना वेरिएंट की कीमत 5.79 लाख रुपये है। दोनों वेरिएंट की प्राइस में अंतर लगभग 67,000 रुपये का है।  

    संभावना है कि हुंडई मोटर्स ग्रैंड आई10 निओस के साथ भी इसी प्रकार की रणनीति अपनाएगी। वर्तमान में निओस के पेट्रोल मैग्ना वेरिएंट की कीमत 5.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। ऐसे में उम्मीद है कि इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा होगी। 

    क्या आप निओस के पेट्रोल वेरिएंट के बजाये ज्यादा कीमत देकर इसका सीएनजी वेरिएंट खरीदना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर लिखें। 

    साथ ही पढ़ें प्राइस कंपेरिज़न: रेनो ट्राइबर Vs मारुति स्विफ्ट Vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs फोर्ड फिगो Vs फ्रीस्टाइल

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    S
    subodh mishra
    Dec 27, 2019, 10:20:10 PM

    Pl tell me when launch

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sejal gosalia
      Sep 20, 2019, 10:17:25 AM

      Please call when launched I am waiting

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        abhijeet choudhari
        Sep 17, 2019, 7:50:04 AM

        Plzz tell me when launched I am waiting

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है