• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई वेन्यू को भारत में दिवाली से पहले किया जा सकता है पेश, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा

    यह वेन्यू का पहला नया जनरेशन अपडेट है और इसे बॉक्सी डिजाइन व कई नए फीचर के साथ पेश किया जा सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 23, 2025 13:12 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 13:12 IST
    last updated onJun 23, 2025 13:12 IST
    224 Views
    • Write a कमेंट

    New-gen 2025 Hyundai Venue Expected To Debut In India Before Diwali, Here’s What We Know

    हुंडई वेन्यू को भारत में पहली बार 2019 में पेश किया गया था और 2022 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल उतारा गया था। अब इसे नए जनरेशन अपडेट की दरकरार है और पिछले कुछ समय से हुंडई न्यू जनरेशन एसयूवी कार की टेस्टिंग कर रही है। हमारे सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार नई हुंडई वेन्यू 2025 मॉडल को सितंबर या अक्टूबर 2025 में फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है। यहां देखिए नई जनरेशन हुंडई सब-4 एसयूवी कार से हम क्या उम्मीदें कर सकते हैं:

    इससे क्या उम्मीदें हैं?

    New generation Hyundai Venue front

    हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई वेन्यू से अपकमिंग सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स की जानकारी सामने आई। नई जनरेशन एसयूवी गाड़ी में स्कवायर स्प्लिट एलईडी हेडलाइट के साथ बॉक्सी स्टाइल और अल्कजार की तरह रेक्टांगुलर ग्रिल दी जाएगी, जो इसे मौजूदा मॉडल से शानदार लुक देंगे। गौर से देखने पर इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर भी नजर आएगा जो एक नया फीचर होगा।

    New generation Hyundai Venue side

    साइड वाले हिस्से की बात करें तो नए मॉडल में मोटे व्हील आर्क और नई डिजाइन के अलॉय व्हील मिलेंगे, जबकि बॉडी शेप मौजूदा वेन्यू कार जैसा है। इसमे पहले की तरह कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट मिलना जारी रह सकती है, लेकिन इन्हें नई डिजाइन के साथ अपडेट किया जाएगा।

    New gen Hyundai Venue N Line

    इतना ही नहीं, नई जनरेशन वेन्यू एन लाइन को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पोर्टी वेन्यू में स्टैंडर्ड कार वाले सभी डिजाइन अपडेट देखे गए, और इसमें कुछ खास डिजाइन टच दिए जा सकते हैं। मौजूदा कार की तरह, हमें उम्मीद है कि फन टू ड्राइव एक्सटीरियंस के लिए इसमें मैकेनिकल अपडेट किए जा सकते हैं।

    New generation Hyundai Venue rear

    केबिन की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि नई हुंडई वेन्यू कार का डैशबोर्ड डिजाइन नया होगा। हुंडई वेन्यू न्यू मॉडल में किआ सिरोस की तरह दो 12.3-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले) और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। इन दिनों कई सब-4 मीटर एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिल रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि नई जनरेशन वेन्यू में भी यह फीचर दिया जा सकता है। इसकी आगे वाली सीट में वेंटिलेशन फंक्शन भी दिया जा सकता है जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं है।

    इसमें पहले की तरह एक वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड ड्राइवर सीट और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर मिलना जारी रहेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा और किआ सोनेट की तरह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: विनफास्ट वीएफ7 भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, सितंबर 2025 तक हो सकती है लॉन्च

    संभावित इंजन ऑप्शन

    हुंडई ने नई वेन्यू कार के इंजन ऑप्शन की जानकारी अभी साझा नहीं की है, वर्तमान मॉडल में ये इंजन विकल्प दिए गए हैं:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    114 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल / 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड मैनुअल

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    हमारा मानना है कि नई जनरेशन हुंडई वेन्यू में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। हालांकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    New generation Hyundai Venue rear

    नई जनरेशन हुंडई वेन्यू की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जिसकी प्राइस 7.94 लाख रुपये से 13.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, किआ सिरोस, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से रहेगा।

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    manoj kumar
    Jul 18, 2025, 4:04:31 PM

    IN new upcoming model CNG available or not please confirm?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      U
      umashankar
      Jul 18, 2025, 9:03:25 AM

      वेन्यू गाड़ी में सीएनजी आना चाहिए दूसरा पेट्रोल बहुत लेती है गाड़ी पेट्रोल में भी सुधार होना चाहिए

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on हुंडई वेन्यू 2022-2025

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है