• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, क्या ये नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो है?

    महिंद्रा न्यू एसयूवी प्लेटफॉर्म से 15 अगस्त को पर्दा उठाएगी, जिस पर नई जनरेशन बोलेरो तैयार की जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 05, 2025 17:04 ist
    info icon
    published onJun 05, 2025 17:04 IST
    last updated onJun 05, 2025 17:04 IST
    519 Views
    • Write a कमेंट

    New Mahindra Bolero spotted

    महिंद्रा ने मई 2025 की शुरूआत में अपने फ्यूचर प्लान से पर्दा उठाया था और उस दौरान कंफर्म किया था कि नई एसयूवी प्लेटफॉर्म से 15 अगस्त 2025 को पर्दा उठाया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नए प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग न्यू जनरेशन बोलेरो बनाई जाएगी। इस घोषणा के साथ महिंद्रा ने यह भी खुलासा किया है कि 2026 तक तीन नए आईसीई व्हीकल - 2 फेसलिफ्ट और 1 नई पीढ़ी का मॉडल पेश किए जाने की तैयारी है।

    अब नई महिंद्रा एसयूवी को बॉक्सी बॉडी स्टाइल के साथ भारत की सड़क पर टेस्टिंग करते देखा गया है, और इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये नई जनरेशन बोलेरो कार हो सकती है। महिंद्रा बोलेरो की लोकप्रियता को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टेस्टिंग के दौरान दिखा मॉडल बोलेरो फैमिली का हिस्सा हो सकता है।

    क्या ये ज्यादा प्रीमियम महिंद्रा बोलेरो हो सकती है?

    महिंद्रा के एसयूवी लाइनअप में चार बड़े नाम: बोलेरो, थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी. है। इनमें महिंद्रा बोलेरो नेमप्लेट सबसे पुरानी है और बॉक्सी डिजाइन हमें इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि ये बोलेरो का न्यू जनरेशन मॉडल हो सकता है।

    New Mahindra Bolero spotted

    बोलेरो का ये वर्जन मौजूदा बोलेरो, बोलेरो नियो और बोलेरो निया प्लस के ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। इसके केबिन में थ्री रो सीटिंग लेआउट दिया गया है जिसे देखते हुए हमारा मानना है कि ये प्रीमियम बोलेरो हो सकती है। महिंद्रा इसे हुंडई क्रेटा की टक्कर में उतार सकती है और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी शुरूआत कर सकती है।

    आइए अब नजर डालते हैं नई एसयूवी कार पर:

    क्या नजर आया?

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा एसयूवी को अच्छे से कवर से ढ़का हुआ था, लेकिन इसका बॉडी शेप महिंद्रा के प्रीमियम वर्जन महिंद्रा बोलेनो नियो की तरह बॉक्सी लग रहा है।

    New Mahindra Bolero SUV front design

    इस प्रोटोटाइप में आगे गोल एलईडी हेडलाइट (प्रोडक्शन वर्जन में अलग डिजाइन) और दूसरी महिंद्रा एसयूवी की तरह ग्रिल पर कई पट्टियां दी गई है। ग्रिल के नीचे एक एयर इनटेक चैनल दिया गया है। इसके बंपर को कवर से ढ़का हुआ है, हालांकि दो रेक्टांगुलर फॉग लैंप्स हाउसिंग को देखा जा सकता है। बंपर को रग्ड डिजाइन दिया जा सकता है जो इसे शानदार लुक देगा।

    New Mahindra Bolero SUV side profile design

    साइड में स्कॉर्पियो एन वाले 18-इंच अलॉय व्हील, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और रेक्टांगुलर विंडो दी गई है, जो एसयूवी के बॉक्सी नेचर को बढ़ाते हैं। दरवाजे और व्हील आर्क का निचला हिस्सा उभरा हुआ है, जिससे संकेत मिल रहे हैं यहां पर रग्ड ब्लैक क्लेडिंग मिलेगी। ये सभी चीजें मौजूदा बोलेरो नियो से मिलती-जुलती है।

    New Mahindra Bolero SUV rear design

    पीछे का डिजाइन मौजूदा महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जैसा नजर आ रहा है। हालांकि बोलेरो नियो की तरह छोटी रैपअराउंड टेल लाइट देखी जा सकती है। टेलगेट माउंटेड एक स्पेयर व्हील भी देखा जा सकता है।

    गौर से देखने पर इसमें पीछे वाली विंडस्क्रीन से 3 रो सीटिंग और कई हेडरेस्ट नजर आ रहैं हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस एसयूवी कार में पांच से ज्यादा व्यक्ति बैठ सकते हैं। टेस्टिंग मॉडल से केबिन की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 ईवी ने 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    संभावित पावरट्रेन

    New Mahindra Bolero SUV rear design

    महिंद्रा नए प्लेटफॉर्म से 15 अगस्त को पर्दा उठाएगी और ज्यादा चांस ये है कि यह मॉडल इस पर बेस्ड हो सकता है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन इसमें डीजल और पेट्रोल इंजन दोनों का विकल्प दिया जा सकता है। इसमें थार रियर-व्हील-ड्राइव और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ वाला 1.5-लीटर डीजल और 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस हुआ नया 1.5-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन की चॉइस दी जा सकती है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    अगर टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी कार बोलेरो फैमिली का हिस्सा है तो इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसकी सीधी टक्कर किसी से नहीं होगी, लेकिन इसे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और टोयोटा हाइराइडर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    महिंद्रा बोलेरो 2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है