• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 ईवी ने 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    महिंद्रा ने अब तक एक्सईवी 9ई और बीई 6 इलेक्ट्रिक कार के केवल फुल लोडेड पैक थ्री वेरिएंट डिलीवर किए हैं, अब कंपनी इनके लोअर वेरिएंट की डिलीवरी जून से शुरू करेगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 04, 2025 18:54 ist
    info icon
    published onJun 04, 2025 18:54 IST
    last updated onJun 04, 2025 18:54 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की डिलीवरी मार्च में देनी शुरू कर दी थी। अब महिंद्रा ने कंफर्म किया है कि इन दोनों गाड़ियों ने 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्सईवी 9ई और बीई 6 कार को यह उपलब्धि हासिल करने में करीब 70 दिन (2 महीने से ज्यादा) का समय लगा है। महिंद्रा का कहना है उसने हर 10 मिनट में इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में से किसी एक की 1 यूनिट बेची है। अब तक महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 गाड़ी के केवल फुल लोडेड वेरिएंट को डिलीवर कर रही थी। वहीं, इन दोनों गाड़ियों के लोअर वेरिएंट की डिलीवरी जून में शुरू होगी। 

    14 फरवरी 2025 को महिंद्रा ने एक्सईवी और बीई 6 कार की संयुक्त 30,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की थी। पहले ही दिन कंपनी ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कार की 3,000 यूनिट्स कस्टमर तक पहुंचाई थी। 

    एक्सईवी और बीई 6 इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 : फीचर व सेफ्टी

    Mahindra XEV 9e dashboard

    Mahindra BE 6 dashboard

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 कार में कई सारे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। एक्सईवी 9ई में 12.3-इंच की ट्रिपल स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले के लिए) दी गई है, जबकि बीई 6 कार में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक ग्लासरूफ, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, रियर वेंट्स के साथ मल्टी-ज़ोन ऑटो एसी, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, और 1400-वॉट 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। एक्सईवी 9ई और बीई 6 में ऑगमेंटेड रिएलिटी बेस्ड हेडअप डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।  

    Mahindra XEV 9e selfie camera

    इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में केवल शानदार कंफर्ट फीचर ही नहीं दिए गए हैं, बल्कि इनमें कई दमदार सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं जिनमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, ऑटो पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और 360 डिग्री कैमरा शामिल है। इनमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर शामिल है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर फोटो गैलरी: जानिए नई इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 : पावरट्रेन ऑप्शन  

    Mahindra BE 6 driving

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ रियर-एक्सेल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    380 एनएम 

    रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    542 किलोमीटर (एक्सईवी 9ई) / 535 किलोमीटर (बीई 6)

    656 किलोमीटर (एक्सईवी 9ई) / 682 किलोमीटर (बीई 6)  

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)  

    इस गाड़ी की बैटरी 175 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 20 से 80 प्रतिशत 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 : प्राइस व कंपेरिजन 

    Mahindra XEV 9e driving

    मॉडल 

    कीमत 

    महिंद्रा बीई 6

    18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    21.90  लाख रुपये से  30.50 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।  

    महिंद्रा बीई 6 का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है, जबकि एक्सईवी 9ई कार की टक्कर टाटा हैरियर ईवी और बीवाईडी एटो 3 से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है