• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर के नए वीडियो ऐड में दिखी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के एक खास फीचर की झलक, जल्द होगी लॉन्च

    एमजी एस्टर कार का नया वीडियो ऐड जारी हुआ है। इस बार कमर्शियल ऐड में इसका ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम हाइलाइट किया गया है जो इसके एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का ही हिस्सा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 22, 2021 20:58 ist
    info icon
    published onSep 22, 2021 20:57 IST
    last updated onSep 22, 2021 20:58 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    • एईबी के अलावा एस्टर में एडीएएस के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग फीचर दिए जाएंगे।
    • इसकी फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा शामिल होंगे।
    • एमजी की इस अपकमिंग एसयूवी कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस 1.3-लीटर टर्बो और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड मिलेंगे।
    • एमजी एस्टर की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी एस्टर कार का नया वीडियो ऐड जारी हुआ है। इस बार कमर्शियल ऐड में इसका ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम हाइलाइट किया गया है जो इसके एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का ही हिस्सा है।

    एस्टर भारत की पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जो एडीएएस फीचर के साथ आएगी। ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग के अलावा इसके एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें एडीएएस के अलावा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल भी मिलेंगे।

    एमजी की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), 360-डिग्री कैमरा, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: पांच एक्सटीरियर कलर शेड में मिलेगी एमजी एस्टर, जल्द हुंडई क्रेटा की टक्कर में होगी लॉन्च

    एस्टर कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन: 1.3-लीटर टर्बो और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड दिए जाएंगे। इसका 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का पावर आउटपुट 110पीएस/144एनएम है। इस एसयूवी कार में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा, वहीं इसके 1.5-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 8-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे।

    भारत में एमजी एस्टर की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन स्कोडा कुशाक, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस और निसान किक्स से होगा। 

    यह भी पढ़ें : तस्वीरों के जरिये डालिए एमजी एस्टर के इंटीरियर पर एक नज़र

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी एस्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है