• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 एमजी एस्टर भारत में लॉन्च, कीमत 10 लाख रुपये से शुरू

    नए अपडेट के बाद अब पैनोरमिक सनरूफ वाला वेरिएंट काफी सस्ता हो गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 06, 2025 18:23 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2025 18:10 IST
    last updated onFeb 06, 2025 18:23 IST
    537 Views
    • Write a कमेंट

    MG Astor 2025 update

    • एस्टर शाइन मिड वेरिएंट की कीमत 36,000 रुपये बढ़ गई है।

    • इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।

    • एस्टर सिलेक्ट की कीमत 38,000 रुपये बढ़ी है।

    • इसमें अब 6 एयरबैग और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    • 2025 एमजी एस्टर की कीमत 10 लाख रुपये से 18.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    एमजी एस्टर को भारत में 2021 में लॉन्च किया गया था और अब इस एसयूवी कार को नया मॉडल ईयर अपडेट मिला है, जिसके चलते मिड वेरिएंट शाइन और सिलेक्ट में कुछ नए फीचर शामिल हुए हैं। 2025 मॉडल ईयर अपडेट के साथ एमजी एस्टर कार की कीमत भी बढ़ी है, हालांकि इसकी प्राइस अभी भी 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है। सबसे पहले नजर डालते हैं नई एमजी एस्टर की प्राइस लिस्ट पर:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    पेट्रोल मैनुअल

    स्प्रिंट

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    शाइन

    12.12 लाख रुपये

    12.48 लाख रुपये

    + 36,000

    सिलेक्ट

    13.44 लाख रुपये

    13.82 लाख रुपये

    + 38,000

    शार्प प्रो

    15.21 लाख रुपये

    15.21 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    पेट्रोल ऑटोमैटिक (सीवीटी)

    सिलेक्ट

    14.47 लाख रुपये

    14.85 लाख रुपये

    + 38,000

    शार्प प्रो

    16.49 लाख रुपये

    16.49 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    सेव्वी प्रो (आइवरी इंटीरियर के साथ)

    17.46 लाख रुपये

    17.46 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    सेव्वी प्रो (सांगरिया इंटीरियर के साथ)

    17.56 लाख रुपये

    17.56 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक

    सेव्वी प्रो

    18.35 लाख रुपये

    18.35 लाख रुपये

    अंतर नहीं

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    एस्टर शाइन पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट अब पहले से 36,000 रुपये महंगा हो गया है, वहीं सिलेक्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 38,000 रुपये बढ़ी है। अन्य वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    नए अपडेट

    2025 MG Astor panoramic sunroof

    एमजी मोटर ने एसयूवी कार के शाइन और सिलेक्ट वेरिएंट में नए फीचर शामिल किए हैं। अब शाइन वेरिएंट में एक पैनोरमिक सनरूफ और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। वहीं एस्टर सिलेक्ट वेरिएंट में अब 6 एयरबैग और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल की गई है। कंपनी को इस अपडेट के साथ इसके सभी वेरिएंट में छह एयरबैग देने चाहिए थे।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    फीचर और सेफ्टी

    2025 MG Astor digital driver's display
    2025 MG Astor touchscreen

    इनके अलावा एमजी एस्टर की फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एसी, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असेंट और डिसेंट कंट्रोल, हीटेड ओआरवीएम और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और लेन-कीपिंग/डिपार्चर असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन में बदलाव नहीं

    एमजी ने नई एस्टर कार के इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में बदलाव नहीं किया है। इसमें दो इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (110 पीएस/144 एनएम) और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल (140 पीएस/220 एनएम) दिए गए हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    कंपेरिजन

    2025 MG Astor

    अब एमजी एस्टर की कीमत 10 लाख रुपये से 18.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगन, और स्कोडा कुशाक से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है