• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    कॉमेट ईवी एमजी के भारतीय लाइनअप की ऑल-ब्लैक एडिशन के साथ आने वाली चौथी कार हो सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 04, 2025 18:37 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2025 18:37 IST
    last updated onFeb 04, 2025 18:37 IST
    644 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    • कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में स्टेरी ब्लैक एक्सटीरियर शेड के साथ रेड हाइलाइट दिए जा सकते हैं। 

    • इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री रेड टच  के साथ दी जा सकती है। 

    • इस गाड़ी में रेगुलर कॉमेट वाले फीचर ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन और मैनुअल एसी दिए जा सकते हैं। 

    • सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा और टीपीएमएस जैसे फीचर दिए जाएंगे। 

    • इसमें रेगुलर मॉडल वाला 17.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसके जरिए यह गाड़ी 230 किलोमीटर की रेंज देती है। 

    एमजी कॉमेट ईवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह एमजी के लाइनअप की चौथी कार हो सकती है जो ऑल-ब्लैक एडिशन के साथ आएगी। अनुमान है कि यह एमजी की ब्लैक एडिशन के साथ आने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर व इंटीरियर थीम दी जाएगी। कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में क्या कुछ मिलेगा ख़ास जानेंगे इसके बारे में आगे :-  

    ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर 

    Starry Black

    हेक्टर, एस्टर और ग्लॉस्टर के ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की तरह कॉमेट ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ कई सारे ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स जैसे ओआरवीएम्स, ग्रिल और व्हील्स दिए जाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉमेट कार स्टेरी ब्लैक शेड में आती है, अनुमान है कि रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए ब्लैकस्टॉर्म वर्जन में बंपर,व्हील्स और टेलगेट पर रेड हाइलाइट दिए जा सकते हैं।  

    केबिन अपडेट 

    MG Comet EV DashBoard

    एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के केबिन की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है। एस्टर और हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और रेड हाइलाइट व स्टिचिंग के साथ ब्लैक लैदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। अनुमान है कि कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। 

    एमजी कॉमेट ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले फीचर दिए जा सकते हैं जिनमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन, ड्राइवर डिस्प्ले और मैनुअल एसी शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं।   

    पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं 

    कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी पैक 

    17.3 केडब्लूएच 

    एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 

    230 किलोमीटर 

    पावर 

    42 पीएस 

    टॉर्क 

    110 एनएम 

    प्राइस व रेंज 

    एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7 लाख रुपए से 9.65 लाख रुपए के बीच है। कॉमेट ईवी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से है। 

    यह भी पढ़ें : किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल एटी vs किआ सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल एमटी : इनमें से किस वेरिएंट को चुनना है बेहतर ऑप्शन, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है