• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्विड को टक्कर देने के लिए ऑल्टो का नया अवतार लाएगी मारूति

    चर्चाएं हैं कि यह अब तक की सबसे आकर्षक ऑल्टो कार होगी, इसे क्रॉसओवर डिजायन में भी उतारा जा सकता है। क्विड की सफलता में इस डिजायन की काफी अहम भूमिका रही है। 

    अलशार
    अलशार
    Published On अक्टूबर 13, 2016 12:58 ist
    info icon
    published onOct 13, 2016 12:58 IST
    last updated onOct 13, 2016 12:58 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    नए डिजायन और फीचर्स की बदौलत रेनो क्विड बीते एक साल से सबसे हिट छोटी कार बनी हुई है। क्विड को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से इस सेगमेंट में मारूति ऑल्टो को सबसे ज्यादा झटका लगा है। अब कंपनी की योजना ऑल्टो का नया अवतार उतारने की है, जो क्विड को कड़ी टक्कर देगा।

    क्विड के आने के बाद से छोटी कारों के सेगमेंट में ऑल्टो की हिस्सेदारी 48 फीसदी से घटकर 40 फीसदी रह गई है, वहीं क्विड ने साल भर में ही 20 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को वाईवनके नाम दिया गया है और यह अब तक की सबसे आकर्षक ऑल्टो होगी। कहा जा रहा है कि यह क्रॉसओवर डिजायन में आ सकती है। क्विड को मिली सफलता में इस डिजायन का सबसे अहम रोल रहा है। नई ऑल्टो के तीन साल के अंदर आने की उम्मीद है।

    मारूति की योजना अगले चार साल में 15 नए मॉडल लॉन्च करने की है। फिलहाल नई वैगन-आर हैचबैक (कोडनेम वाईसीए) और छोटी सेलेरियो कार (वाईएनसी) पर काम भी चल रहा है। इग्निस के अलावा मारूति के खेमे से अगले साल एक या दो नई कारें देखने को मिल सकती हैं।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    g
    gyanaranjan panda
    Jan 31, 2017, 4:45:42 PM

    I want to purchase a small car so what is better for me alto 800 / kwid / wagnor as my height is 5.11'ft.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है