• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारुति बलेनो के टीज़र में दिखी नए एलईडी टेललैंप्स की झलक, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति ने फेसलिफ्ट बलेनो का नया टीजर जारी किया है। इस बार कंपनी ने इसकी अपडेटेड टेललैंप डिज़ाइन की झलक दिखाई है। टीज़र में नए एलईडी हेडलैंप्स और पॉप-अप हेडअप डिस्प्ले फीचर भी देखने को मिला है। इस गाड़ी का मास प्रोडक्शन और बुकिंग फिलहाल जारी है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 09, 2022 19:16 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2022 19:13 IST
    last updated onFeb 09, 2022 19:16 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno 2022

    • इसमें नए एलईडी टेललैंप्स, हेडलैंप्स और डीआरएल्स दी गई है।
    • 2022 बलेनो के नए इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग और सेगमेंट फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले दिया जा सकता है।
    • इसमें मारुति के 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा।
    • इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    मारुति ने फेसलिफ्ट बलेनो का नया टीजर जारी किया है। इस बार कंपनी ने इसकी अपडेटेड टेललैंप डिज़ाइन की झलक दिखाई है। टीज़र में नए एलईडी हेडलैंप्स और पॉप-अप हेडअप डिस्प्ले फीचर भी देखने को मिला है। इस गाड़ी का मास प्रोडक्शन और बुकिंग फिलहाल जारी है।

    Maruti Baleno 2022

    इस हैचबैक की नई तस्वीरों में तीन एलिमेंट्स के साथ नए एलईडी टेललैंप्स और मल्टी रिफ्लेक्टर रिवर्स लैंप देखे जा सकते हैं। नई बलेनो के टीजर में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और तीन अलग-अलग एलईडी एलिमेंट भी देखें जा सकते हैं जो डीआरएल्स की तरह नज़र आ रहे हैं। इसमें नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जिसके चलते इसकी एक्सटीरियर प्रोफाइल एकदम नई लगती है।

    मारुति ने 2022 बलेनो में दिए जाने वाले सेगमेंट फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले फीचर की झलक भी तस्वीरों में दिखाई है। इसके  हेडअप डिस्प्ले को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ऊपर की तरफ पोज़िशन किया जाएगा। यह कार की करेंट स्पीड, क्लॉक, ड्राइव मोड (ऑटोमेटिक वेरिएंट में), टैकोमीटर और माइलेज की जानकारी को दिखाने में सक्षम है।

    Maruti Baleno 2022

    2022 मारुति बलेनो में नए डिज़ाइन का केबिन भी देखने को मिलेगा। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और स्विच, स्विच फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और उभरा हुआ इंस्ट्रूमेंट पैनल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    मारुति ने कन्फर्म किया है कि नई बलेनो में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (लेटेस्ट वर्जन) आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। अनुमान है कि इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। बाद में कंपनी इसका ऑप्शनल सीएनजी वर्जन भी उतार सकती है।

    यह भी पढ़ें : मारुति की अपकमिंग मिड साइज एसयूवी कार में मिल सकती हैं ये 5 खूबियां, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर

    भारत में नई मारुति बलेनो की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में मारुति बलेनो की कीमत 6.14 लाख से 9.66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में बलेनो का मुकाबला हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज़ और फोक्सवैगन पोलो से है।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है