• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ने अपनी अपकमिंग कारों के लिए ट्रेडमार्क कराए एस्पाको,लिबरटास और सॉलिडो जैसे नाम

    जानकारी मिली है कि मारुति ने एस्पाको,लिबरटास और सॉलिडो नाम से ट्रेडमार्क भरे हैं जो कि कंपनी की अपकमिंग कारों के नाम हो सकते हैं। हालांकि,ये बाद में देखने वाली बात होगी कि ये नाम मारुति के अपकमिंग प्रोडक्शन मॉडल्स यानी नई कारों को दिए जाते भी हैं कि नहीं। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 21, 2020 11:56 ist
    info icon
    published onSep 21, 2020 11:56 IST
    last updated onSep 21, 2020 11:56 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • वैगन-आर के प्रीमियम वर्जन एक्सएल5 को दिया जा सकता है इनमें से एक नाम 
    • फ्यूचुरो ई-कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एक एसयूवी को भी दिया जा सकता है इन्ही में से एक नाम 
    • ऑल्टो और सेलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल भी किए जा रहे हैं तैयार

    Maruti Suzuki Trademarks Espaco, Libertas And Solido Names For Upcoming Cars

    मार्केट में एक नई कार को लॉन्च करने से पहले कारमेकर्स को काफी काफी सारी औपचारिकताओं को पूरा करना होता है। एक प्रोटोटाइप तैयार करने से लेकर उसके प्रोडक्शन मॉडल के नाम का ट्रेडमार्क भरने तक की चीज़ें काफी जरूरी होती हैं।

    माना जा रहा है कि इनमें से एक नाम वैगन आर के प्रीमियम वर्जन एक्सएल5 को दिया जा सकता है। इसे काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और माना जा रहा है कि ये इस हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है। मारुति की ओर से आने वाले कुछ सालों में एक्सएल5 को लॉन्च किया जा सकता है और कंपनी इसका आईसी इंजन (इंटरनल कंबस्शन) वर्जन भी उतार सकती है। 

    मारुति ने ऑटो एक्सपो 2020 में ऑल इलेक्ट्रिक फ्यूचुरो ई-कॉन्सेप्ट को शोकेस करते हुए काफी ध्यान आकर्षित किया था। ये क्रॉसओवर स्टाइलिंग और कूपे कारों जैसी रूफलाइन लिए हुए था। चूंकि इस कॉन्सेप्ट को शोकेस करने का मकसद केवल कंपनी द्वारा भविष्य की कारों के डिजाइन से पर्दा उठाने से था, ऐसे में मारुति इस तरह का डिजाइन अपनी एक नई एसयूवी को दे सकती है और जिसे इनमें से एक नाम देते हुए लॉन्च किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : इस महीने मारुति की कार पर करें 55,000 रुपये तक की बचत

    दूसरी तरफ मारुति, ऑल्टो और सेलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल्स भी तैयार कर रही है जिन्हें टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेलेरियो का नेक्सट जनरेशन मॉडल 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं,ऑल्टो का नया मॉडल 2021 तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें: नई मारुति सेलेरियो की फ्रंट प्रोफाइल टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    कारदेखो के नए एंटरटेनिंग टीवी कमर्शियल को देखने के लिए यहां क्लिक करें जो कि पूरे देश में टेलीविजन पर आने से पहले ही वायरल हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें : नई मारुति ऑल्टो पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2021 तक होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL5 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी एक्सएल5

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है