• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2021 तक होगी लॉन्च

    मारुति के पोर्टफोलियो में मौजूद कारों को 2018 के बाद से कई बड़े अपडेट्स दिए गए हैं।  इनमें नई स्विफ्ट और विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट जैसी कारें भी शामिल हैं। कंपनी के बेस्ट सेलिंग एंट्री लेवल मॉडल ऑल्टो को लंबे समय से कोई बड़ा अपडेट नही मिला है। ऐसे में अब कंपनी इस हैचबैक को नया अपडेट देने वाली है। हाल ही में नेक्स्ट जनरेशन की ऑल्टो को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार पूरी तरह से कवर से ढ़की हुई नजर आई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 16, 2020 14:58 ist
    info icon
    published onSep 16, 2020 14:58 IST
    last updated onSep 16, 2020 14:58 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट
    • इस बेस्ट सेलिंग कार को लंबे समय से अपडेट की दरकार है।
    • न्यू ऑल्टो में मौजूदा मॉडल जैसी ही रूफलाइन देखने को मिलती है।
    • इस अपकमिंग कार में मारुति का 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलना जारी रह सकता है।
    • इस हैचबैक में नया 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन एएमटी ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
    • नई जनरेशन की ऑल्टो को 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    मारुति के पोर्टफोलियो में मौजूद कारों को 2018 के बाद से कई बड़े अपडेट्स दिए गए हैं।  इनमें नई स्विफ्ट और विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट जैसी कारें भी शामिल हैं। कंपनी के बेस्ट सेलिंग एंट्री लेवल मॉडल ऑल्टो को लंबे समय से कोई बड़ा अपडेट नही मिला है। ऐसे में अब कंपनी इस हैचबैक को नया अपडेट देने वाली है। हाल ही में नेक्स्ट जनरेशन की ऑल्टो को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार पूरी तरह से कवर से ढ़की हुई नजर आई है।

    मारुति ऑल्टो को आखिरी बार 2019 में छोटे अपडेट दिए थे। उस दौरान इसमें बीएस6 नॉर्म्स से लैस 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल किया गया था, साथ ही लेटेस्ट सेफ्टी नॉर्म्स का पालन करने वाले नए फीचर्स भी दिए गए थे। इसके बाद इस गाड़ी में नया टॉप वेरिएंट 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ शामिल किया गया था। अब न्यू जनरेशन की ऑल्टो के एक्सटीरियर पर कई जरूरी कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही इसकी फीचर लिस्ट में कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।    

    टेस्टिंग के दौरान दिखी न्यू जनरेशन की ऑल्टो को ब्लैक कवर के साथ पूरी तरह से ढका हुआ है। ऐसे में हमें इसके डिज़ाइन की जानकारी पूरी तरह से नहीं मिल सकी। लेकिन, इस कार का साइज़ मौजूदा मॉडल के एकदम बराबर लगता है।  अनुमान है कि इसे मारुति के लेटेस्ट हियरटेक्ट प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। नए प्लेटफार्म पर बेस्ड होने के कारण इसका केबिन पहले से ज्यादा स्पेशियस हो सकता है। उम्मीद है कि न्यू ऑल्टो के डैशबोर्ड की डिज़ाइन भी एकदम नई हो सकती है।    

    यह भी पढ़ें : इस महीने मारुति की कार पर करें 55,000 रुपये तक की बचत

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार में मौजूदा मॉडल वाला ही 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी इस इंजन को नए मॉडल में अपडेट करके पेश कर सकती है। यह इंजन 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन सीएनजी वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है। कंपनी ऑल्टो 2021 को 1.0-लीटर पेट्रोल-एएमटी इंजन ऑप्शन के साथ भी पेश कर सकती है।   

    Cars In Demand: Maruti Alto Still Tops The Segment Demand In August 2019

    वर्तमान में मारुति सुजुकी ऑल्टो कार की प्राइस 2.95 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। नए मॉडल की प्राइस भी रेगुलर मॉडल के बराबर रखी जा सकती है। वहीं, मिड वेरिएंट की कीमत नए फीचर्स शामिल होने के चलते ज्यादा रखी जा सकती है। जबकि, एएमटी वर्जन 4.5 लाख रुपए से भी महंगा हो सकता है। सेगमेंट में मारुति ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी गो से है। इसके अलावा कंपनी सेलेरियो के नए वर्जन पर भी काम कर रही है। अनुमान है कि इसे न्यू ऑल्टो की लॉन्चिंग से पहले पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : इस सितंबर घर लाएं कॉम्पैक्ट हैचबैक और कीजिए 54,500 रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 2000-2012 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bahadursinh gohil
    Aug 11, 2021, 5:22:34 PM

    नयी ओल्ड कि डीटेल रखो तो बुक करने का पता चले.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है